Skip to main content

9 राज्यों तक फैला टिड्‌डियों का खतरा, राजस्थान से यूपी के झांसी तक अलर्ट

पाकिस्तान से राजस्थान के रास्ते देश में घुसे टिड्डी दल ने किसानों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। देश के 9 राज्यों को टिडि्डयों का खतरा है। इनमें राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य शामिल हैं।

राज्यों ने इस संकट से निपटने की तैयारियां कर ली हैं। साथ ही अधिकारियों और किसानों को अलर्ट कर दिया है। फसल और पेड़ पौधों को चट कर जाने की क्षमता रखने वाले इन कीटों को मानसून तक खत्म करने की तैयारी है, क्योंकि उसी समय खरीफ की फसल तैयार होगी और टिड्डी दल उसे भारी नुकसान पहुंचा सकता है।

टिडि्डयों ने हजारों हेक्टेयर फसल नष्ट की
केंद्र सरकार के टिड्डी चेतावनी संगठन (एलडब्ल्यूओ) ने बताया है कि ये टिडि्डयां आने वाले महीनों में किसानों के लिए खतरा बन सकती हैं। इन्हें मानसून से पहले खत्म करना जरूरी है। ऐसा नहीं किया गया तो खरीफ की फसलों पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। टिडि्डयां राजस्थान, मप्र, गुजरात और महाराष्ट्र में 303 जगहों पर 47 हजार 308 हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा चुकी हैं।

राजस्थान: ड्रोन से कीटनाशक का छिड़काव; 89 फायर ब्रिगेड भी तैयार
राजस्थान के कृषि विभाग ने जयपुर में टिड्डियों को नियंत्रित करने के लिए कीटनाशक के छिड़काव के लिए एक ड्रोन की मदद ली है। जयपुर के सामोद में ड्रोन का उपयोग किया गया। इतना ही नहीं 89 फायर ब्रिगेड से छिड़काव की तैयारी की जा रही है। पाकिस्तान से 11 अप्रैल को भारत में घुसे टिड्डियों के दल राज्य के 6 जिलों में प्रवेश कर चुके हैं।

राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने टिडि्डयों से निपटने के लिए 120 सर्वे व्हीकल और 810 ट्रैक्टर से स्प्रे कराने की तैयारी की जा रही है।

उत्तर प्रदेश: टिड्डी दल झांसी पहुंचा, 13 जिलों में भी अलर्ट
टिडि्डयों का दल बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी पहुंच गया। झांसी मंडल के कृषि उप निदेशक कमल कटियार ने बताया कि झांसी के गरौठा इलाके से टिडि्डयों को भगाने की कोशिश की जा रही है। यह दल लगभग एक किमी क्षेत्र में फैला हुआ है।

टिड्डियों को भगाने के लिए कीटनाशकों का छिड़काव किया जा रहा है। वाहनों पर डीजे लगाकर शोर किया जा रहा है। उधर, ललितपुर, आगरा, मथुरा और कानपुर देहात समेत 13 जिलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

​महाराष्ट्र: नागपुर में 17 किमी क्षेत्र में टिडि्डयों का आतंक
टिड्डियों का दल महाराष्ट्र के नागपुर में घुस चुका है। इस दल के रामटेक शहर की ओर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। टिड्डियों का 17 किमी के इलाके में फैला दल पहले नागपुर के कोटल के फेत्री, खानगांव के खेतों में घुसा। फिर वर्धा के आश्ती ताल्लुका पहुंचा, जहां कुछ इलाकों में संतरे और सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचाया।

कृषि विभाग के मंडलीय संयुक्त निदेशक रवि भोसले ने बताया कि टिड्डियों को खेतों से कीटों को हटाने की कोशिश की जा रही है।

छत्तीसगढ़: किसानों को हमले से बचाने के उपाय बताए जा रहे
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में लाखों की संख्या में टिड्डियों के आने की आशंका है। टिड्डी दल के संभावित हमले को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। किसानों को अपनी फसलों को टिड्डी दल के हमले से बचाने के उपाय बताए जा रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राजनांदगांव में जिला स्तरीय दल गठित किए गए हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के ट्रैक्टर स्प्रेयर धारक किसानों से चर्चा कर 20 ट्रैक्टर स्प्रेयर की व्यवस्था की जा रही है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
राजस्थान के कृषि विभाग ने जयपुर में टिड्डी दल को नियंत्रित करने के लिए कीटनाशक के छिड़काव के लिए एक ड्रोन की मदद ली।


https://ift.tt/2X866mH

Comments

Popular Posts

हॉटस्पॉट न्यूयॉर्क में 83 दिन के बाद काम पर लौटेंगे 4 लाख लोग, चर्च भी खुला मगर 10 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं

अमेरिका में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क सिटी में 8 जून से लॉकडाउन खुल जाएगा। करीब 4 लाख कर्मचारी 83 दिन के बाद काम पर लौट सकेंगे। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने इसकी घोषणा की है। न्यूयॉर्क सिटी 15 मार्च से बंद है। इस महीने की शुरुआत में न्यूयॉर्क राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में लॉकडाउन में ढील दी गई थी, लेकिन न्यूयॉर्क सिटी में नहीं दी गई थी। गवर्नर क्यूमो ने कहा है कि न्यूयॉर्क सिटी में अलग-अलग चरणों में लॉकडाउन में ढील दी जाएगी। पहले चरण में निर्माण कार्य, उत्पादन और माल की थोक आपूर्ति की अनुमति दी जा रही है। लोग कृषि, वानिकी और मछली पालन के कार्य दोबारा शुरू कर सकेंगे। न्यूयॉर्क के अन्य 5 क्षेत्र लॉकडाउन में छूट के दूसरे चरण में खोले जाएंगे। इसके तहत रियल एस्टेट सर्विस, खुदरा दुकानें और कुछ हेयर सैलून खोलने की अनुमति होगी। अमेरिका में 17.99 लाख से ज्यादा मरीज और एक लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं। न्यूयॉर्क सिटी में 1.99 लाख केस और 20,000 मौतें हुई हैं। टकराव: अमेरिका ने चीनी छात्रों को आने से रोका; चीन बोला- यह नस्लवाद है राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पीपुल्स लि...

​​​​​​​पूछताछ में दीपिका रोईं तो अधिकारियों ने जोड़े हाथ; सेना ने एलएसी के पास तैनात किए टैंक; राजस्थान में हिंसक हुई आरक्षण की मांग

देश में कोरोना के हालात अब बदल रहे हैं। पिछले नौ दिनों में आठ बार ऐसा हुआ, जब नए संक्रमितों से ज्यादा संख्या ठीक होने वाले मरीजों की थी। वहीं, मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि नए किसान बिल से किसानों को फायदा होगा। उन्हें जहां अच्छे दाम मिलेंगे वहीं फल-सब्जियां बेच सकेंगे। बहरहाल, चलिए शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ। आज इन 5 इवेंट्स पर रहेगी नजर 1. आज रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे। टॉस शाम 7 बजे होगा। मैच साढ़े 7 बजे शुरू होगा। 2. कंगना रनोट का ऑफिस बीएमसी द्वारा तोड़े जाने के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। 3. आज रायपुर में लॉकडाउन को लेकर आ सकता है नया फरमान। वजह है छत्तीसगढ़ में संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख पार हो जाना। 4. राजस्थान में आज पहले चरण का पंचायत चुनाव होगा। इसमें 26 जिलों की 1003 पंचायतों के लिए चुनाव होगा। 5. भाजपा कृषि बिल के समर्थन में चंडीगढ़ में एक बड़ी ट्रैक्टर रैली निकालेगी। वहीं, कांग्रेस किसान विधेयक के विरोध में उत्तर प्रदेश में मार्च निकालेगी। अब कल की 6 महत्वपूर्ण खबरें 1. ड्रग्स केस में पूछता...