Skip to main content

मध्यप्रदेश के कई शहर भीगे, भोपाल में पारा 42 डिग्री से नीचे; राजस्थान और हरियाणा में आंधी-बारिश-ओले गिरे, रेवाड़ी में दीवार गिरने से एक की मौत

नौतपा के पांचवें दिन मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश हुई। इसके बादगर्मी से लोगों को राहत मिली है। मध्यप्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में नौगांव, जबलपुर, सागर समेत 15 शहरों में तेज बारिश हुई और तापमान एक से तीन डिग्री कम हो गया। भोपाल में पारा 41.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो कि गुरुवार के मुकाबले करीब दो डिग्री कम है। मौसम वैज्ञानिक पीके साह ने बताया कि उत्तरी हिस्से में बारिश हुई और राजस्थान के पास चक्रवती घेरा बना हुआ है इस कारण तापमान में गिरावट हुई। शनिवार काे राजधानी में बारिश के आसार हैं। 2 जून तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

राजस्थान मेंसबसे गर्म कोटा, उसका तापमान भी 43.8 डिग्री

प्रदेश में नौतपा की शुरुआत में 50 डिग्री तक पहुंचा पारा चार दिन में ही लुढ़क गया। लगातार दूसरे दिन कई इलाको में आंधी चली और बारिश हुई। ओले भी गिरे। इससे दिन का पारा करीब 3 से 8 डिग्री तक नीचे आ गया। श्रीगंगानगर में पारा सबसे ज्यादा 7.8 डिग्री लुढ़ककर 39 डिग्री रहा। 26 अप्रैल को 50 डिग्री के साथ दुनिया और 27 अप्रैल को 49.6 डिग्री पारे के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहने वाले चूरू में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री रह गया।चूरू में बारिश के बाद पारा अब 43.5 रह गया है।

शहर शुक्रवार (तापमान) गुरुवार (तापमान)
कोटा 43.8 45.0
चूरू 43.5 46.6
जैसलमेर 43.0 45.4
जयपुर 41.8 44.1
बाड़मेर 41.6 44.3
अजमेर 41.5 41.1
बीकानेर 41.5 45.2
जोधपुर 40.1 42.3
गंगानगर 39.0 46.9

हरियाणा में बदला मौसम;करनाल में दिन का पारा 29.80 पर आया

सप्ताहभर से गर्मी में तप रहे प्रदेश में शुक्रवार को तेज आंधी के साथ बरसात हुई। रेवाड़ी में सर्वाधिक 71 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहां ओले भी गिरे हैं। भुड़ला गांव में आंधी से दीवार गिरने से सांपली निवासी उमराव की मौत हो गई। कई जगह खंभे व पेड़ गिरने से बिजली सप्लाई ठप हो गई। प्रदेश में औसतन 2.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम में ठंडक घुल गई है। तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया। करनाल में यह 29.8 डिग्री पर आ गया। यह हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से करीब 1 डिग्री कम था। मई में अब तक 21.2 मिमी बरसात हुई है, जो सामान्य से 22% अधिक है।

आगे क्या : 30 मई को भी बारिश हो सकती है, कहीं-कहीं तेज आंधी चलेगी। 31 मई व 1 जून को भी बंूदाबांदी के आसार हैं। दिन व रात के तापमान में 3-4 डिग्री की कमी आ सकती है। उधर, केरल में प्री मॉनसून की बारिश हो रही है। 1 जून को मॉनसून दस्तक दे सकता है।

बिहार: 4 जिलों में ठनका, तेज हवा के झोंके 11 में धूल से भरी आंधी की भी आशंका

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार रात से शनिवार तक के लिए राज्य के आरा, अरवल और गोपालगंज को छोड़ बाकी सभी जिलों के लिए ‘निगरानी’ अलर्ट जारी किया है। आईएमडी की ओर से चेतावनी, सतर्क, निगरानी और कोई चेतावनी नहीं स्तर पर पूर्वानुमान जारी किया जाता है। शनिवार को नवादा, नालंदा, बेगूसराय, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, बांका, मधेपुरा, सहरसा और भागलपुर में बिजली चमकने, ठनका गिरने, तेज हवा के झोंके और धूल भरी आंधी का निगरानी अलर्ट दिया गया है। शेष 14 जिलों में धूल भरी आंधी का निगरानी अलर्ट नहीं, लेकिन बिजली चमकने, ठनका गिरने और तेज हवा के झोंके का पूर्वानुमान है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
नौतपा के पांचवें दिन प्रदेश में गर्मी के तेवर नरम पड़ गए। बीते चौबीस घंटे में नौगांव, जबलपुर, सागर समेत 15 शहरों में तेज बारिश हुई और तापमान एक से तीन डिग्री कम हो गया


https://ift.tt/36IIuIt

Comments

Popular Posts

छोटे बच्चों पर भी थी मौलानाओं की नजर:18 साल से कम उम्र के बच्चों को करते थे गुमराह, माइंड वॉश के बाद धर्मांतरण करवाते थे; कानपुर में 14 साल का बच्चा था निशाने पर

https://ift.tt/eA8V8J

केंद्र सरकार ने देशभर के कर्मचारियों के लिए नहीं जारी की गाइडलाइन, सिर्फ एक विभाग के लिए जारी हुए सर्कुलर से फैला कन्फ्यूजन

क्या वायरल : केंद्र सरकार ने देश भर के कर्मचारियों के लिए गाइडलाइन जारी की हैं। जिनके अनुसार एक दिन में अधिकतम 20 लोगों का स्टाफ ही एक ऑफिस में काम करेगा। कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों को ऑफिस नहीं आना होगा। इस तरह के 11 बिंदुओं की गाइडलाइन से जुड़ा एक सर्कुलर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस तरह के ट्वीट वायरल हो रहे हैं https://twitter.com/JantaKaSafar/status/1270232058653261824 https://twitter.com/shubh_tree फैक्ट चेक पड़ताल - सबसे पहले हमने यह क्रॉस चेक किया कि वायरल हो रहा सर्कुलर असली है या नहीं। एएनआई के ऑफिशियल ट्विटरहैंडल पर भी यही सर्कुलर ट्वीट किया गया है। इससे यह स्पष्ट हुआ कि यह फर्जी नहीं है। संभवत: एएनआई द्वारा यह सर्कुलर ट्वीट किए जाने के बाद ही कई न्यूज वेबसाइट्स ने यह खबर पब्लिश की कि केंद्र सरकार ने देश भर के दफ्तरों के लिए गाइडलाइन जारी की हैं। इसके बाद ही सोशल मीडिया पर भी यह खबर वायरल हुुई। -सर्कुलर के पहले पैराग्राफ को ही ध्यान से पढ़ें तो यह समझ आ जाता है कि ये सभी कर्मचारियों के लिए नहीं है। पहले पैराग्राफ की अंतिम लाइन में लिखा है - All officers i...