Skip to main content

पहली बार एक दिन में जितने मरीज बढ़े उससे ज्यादा ठीक हुए, अब तक 1 लाख 73 हजार 453 संक्रमित

देश में कोराना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 73हजार 453हो गई है। शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 8101मरीज मिले तो रिकॉर्ड 11 हजार 729लोग ठीक भी हुए, जबकि 269की मौत हुई। महाराष्ट्र में 116 मरीजों की जान गई। यह एक दिन में सबसे बड़ी संख्या है। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 62 हजार के पार हो गया। उधर,दिल्ली में भी रिकॉर्ड 1106 संक्रमित बढ़े और82 ने जान गंवाई। लगातार दूसरे दिन 1 हजार से ज्यादा मरीज बढ़ने परदिल्ली सरकार ने 5 बड़े होटलों से उनके कैंपस कोरोना हॉस्पिटल के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए मांगे हैं।

आज महाराष्ट्र में 2682, दिल्ली में 1105,तमिलनाडु में 874, गुजरात में 372, राजस्थान में 298,प. बंगाल में 277, उत्तरप्रदेश में 275,कर्नाटक में 248, हरियाणा में 217, उत्तराखंड में 216, बिहार में 174, जम्मू-कश्मीर में 128 और असम में 144 मरीज मिले। इनके अलावा 341 मरीजों और बढ़े, लेकिन ये किन राज्यों से हैं यह स्पष्ट नहीं हो सका। ये आंकड़े Covid19.Org के आधार पर हैं।

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 1 लाख 65 हजार 799 लोग संक्रमित हुए हैं।इनमें से 89 हजार 987 का इलाज चल रहा है। 71 हजार 105 ठीक हो चुके हैं और 4706 की मौतहो चुकी है।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले

तारीख

केस
27 मई 7271
28 मई 7258
24 मई 7111
23 मई 6665
22 मई 6570

पांच राज्यों का हाल

  • मध्यप्रदेश:शुक्रवार को संक्रमण के192 नए मामले सामने आए और 13 मौतें हुईं। इंदौर में 84, सागर में 27, भोपाल में 22 और उज्जैन में 19 मरीज मिले हैं।इसके साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7645हो गई। अब तक 4269 मरीज ठीक हुए और 334 की जान गई है।
मध्यप्रदेश की रहने वाली पार्वती अपने 10 दिन के बच्चे को गोद में लेकर दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में बैठी हैं। इन्हें अपने गांव जाते समय दिल्ली की सीमा पर रोक दिया गया था। यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को लॉकडाउन की वजह से फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए शेल्टर होम बनाया गया है।
  • महाराष्ट्र:शुक्रवारको संक्रमण के 2682 केस मिले, एक दिन में रिकॉर्ड 8381 मरीज ठीक हुए और 116की मौत हुई। राज्य में अब कोरोना के मरीजों की संख्या 62हजार 228हो गई है। 26 हजार 997लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि कुल 2098 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं।
मुंबई के बोरीवली स्टेशन पर प्रवासी मजदूर। ये लोग श्रमिक स्पेशल ट्रेन से अपने गृह राज्य रवाना होने के लिए यहां पहुंचे।
  • उत्तरप्रदेश:राज्य में प्रवासियों की वजह से गांवों में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शुक्रवारको कोरोना के 275 मरीज मिले और 4की मौत हुई। राज्य में अब तक 7445लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें 1820 प्रवासी हैं। राज्य में इस बीमारी से 201मौत हो चुकी हैं।
  • राजस्थान:यहां शुक्रवार को 298 संक्रमित मिले। इनमें जोधपुर के 67, झालावाड़ के 42, भरतपुर के 45, जयपुर के 23 मरीज शामिल हैं।राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 8365 पहुंच गया। अब तक 5244 मरीज ठीक हुए और मौतों का आंकड़ा184हो गया है।
यह तस्वीर राजस्थान के ब्यावर की है। कोरोना संक्रमण, ऊपर से बढ़ती गर्मी ने मनरेगा के तहत मजदूरी कर रहे इन लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
  • बिहार:राज्य में शुक्रवारको 174मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से भागलपुर में 25, शेखपुरा में 20, जहानाबाद में 19 और मधुबनी में 14 मरीज मिले हैं। मरीजों की संख्या 3359हो गई है। कोरोना से अब तक 15 लोग जान गंवा चुके हैं।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह तस्वीर कोलकाता की है। पीपीई किट पहने ये लोग सलून के कर्मचारी हैं और ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।


https://ift.tt/2Xeh6yT

Comments

Popular Posts

तूफान-ओलों से 4 की मौत; टोंक में मकान ढहने से दादी-पोते की जान गई, कोटा में पेड़ गिरने से स्कूटी सवार की मौत

(विनोद शर्मा) राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारणसोमवार को मौसम का विकराल रूप देखने को मिला। प्रदेश में आएआंधी-तूफान से चार लोगों की मौत हो गई। कई जगहों पर हवा के साथ पेड़ और बिजली के पोल उखड़गए। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मकानों पर लगे टीन शेड उड़कर दूर जा गिरे। टोंक में तीन और कोटा में एक की जान गई।प्रदेश में पिछले 10-12 दिन से आंधी और ओलावृष्टि का दौर जारी है। टोंक: बारिश, ओलों से पहले अंधड़ ने मचाई तबाही जिले मेंशाम को मौसम में आए बदलाव के बीच बारिश व ओले से पहले अंधड़ ने भारी तबाही मचाई। बनेठा क्षेत्र के कीरों की झोपडिया गांव में मकान ढहने से दादी और पोते की मौत हो गई जबकि नटवाड़ा क्षेत्र के देवली भांची गांव में अंधड़ के बीच टिन शेड उड़कर महिला पर जा गिरे। इससे महिला की गर्दन कटने से मौत होगई। हालांकि, बारिश के बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। बारिश होने से तापमान में कमी आ गई। जिले में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। टोंक के बालापुरा में तूफान ने रतिराम जाट के मकान में भारी तबाही मचाई, गांव में अन्य किसानों का भी नुकसान हुआ है। जोधपुर, सिरोही और ब...