Skip to main content

वुहान में मालिक की कोरोना से मौत, लेकिन उसका पालतू कुत्ता 3 महीने तक अस्पताल के बाहर इंतजार करता रहा

कुत्तों को सबसे वफादार जानवर माना जाता है, चीन में इससे जुड़ामामला सामने आया है। यहां वुहान में 7 साल का कुत्ता शिआओ बाओ चर्चा में है। वह तीन महीने तक कोरोना से जूझ रहे अपने मालिक का वुहान हॉस्पिटल में इंतजार करता रहा। उसके मालिक की मौत भर्ती होने के 5 दिन बाद ही हो गई थी। लेकिन इस बात से बेखबर शियाओ हॉस्पिटल की लॉबी में तीन महीने तक मालिक से मिलने की उम्मीद लगाए बैठा रहा।

हॉस्पिटल में काम करने वाली 65 वर्षीय सफाईकर्मी के मुताबिक, हुबेई प्रांत में रहने वाले कुत्ते के मालिक फरवरी में कोरोना से संक्रमित हुआ था। उसे वुहान के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 5 दिन बाद ही उसकी मौत हो गई।

शिआओ बाओ अस्पताल में महीनों तक अपने मालिक का इंतजार करता रहा, इस दौरान हॉस्पिटल के स्टाफ ने उसे खाना खिलाया। 13 अप्रैल को जब वुहान में लॉकडाउन हटा और बाजार खुले तो एक दुकानदारने उसे अपना लिया।

दुकानदार वू कुइफेन का कहना है कि जब अप्रैल के मध्य में मैं हॉस्पिटल से निकल रहा था, तब मैंने इसे देखा। मैंनेइसे शियाओ बाओ के नाम से पुकारा। इस तरह इसे नाम मिला।वू ने कहा, हॉस्पिटल वालों ने मुझे बताया कि शिआओ का मालिक एक बुजुर्ग पेंशनर था, जोकोरोना से संक्रमित हुआ था।

वू का कहना है, मेरा शिआओ से एक परिवार जैसा रिश्ता है। जब मैं दुकान खोलता हूं तो वह वहां मौजूद होता है। इसे कई बार मैंने उसे दूसरी जगह छोड़ा लेकिन वह फिर वापस लौट आया। शिआओ अब मुझे छोड़कर नहीं जाना चाहता।
20 मई को फिर शिआओ तायकॉन्ग हॉस्पिटल में पहुंचा था उस दौरान वहां मरीजों की भीड़ थी। हॉस्पिटल स्टाफ को शिआओ के बारे में कई शिकायत मिलीं तो वुहान में जानवरों की देखभाल करने सरकारी संस्था से सम्पर्क किया। संस्था के सदस्य आए और शिआओ को ले गए। वहां उसकी देखभाल हुई, नसबंदी के बाद उसे वापस छोड़ा गया।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Loyal dog waits at a Wuhan hospital for three months after his owner dies from covid-19


https://ift.tt/2TLgsXz

Comments

Popular Posts

छोटे बच्चों पर भी थी मौलानाओं की नजर:18 साल से कम उम्र के बच्चों को करते थे गुमराह, माइंड वॉश के बाद धर्मांतरण करवाते थे; कानपुर में 14 साल का बच्चा था निशाने पर

https://ift.tt/eA8V8J

राज्यों के टूटने-बनने का दिन; दिल्ली तो 64 साल से लड़ रहा है राज्य बनने के लिए

इतिहास में आज की तारीख बेहद खास है। यह एक तरह से भारत में राज्यों के बनने-बिगड़ने का दिन है। 1956 में पहली बार जब भाषाई आधार पर राज्यों को आकार दिया गया तो आंध्रप्रदेश, केरल, कर्नाटक के साथ-साथ मध्यप्रदेश ने भी इसी दिन आकार लिया था। तभी दिल्ली को केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया। वर्ष 2000 में जब अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश से उत्तराखंड और बिहार से झारखंड को बाहर निकाला तो यह फैसला भी एक नवंबर से ही लागू हुआ। राज्य तो संतुष्ट है और आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन, दिल्ली तब से उलझी ही रही। खासकर, जब से अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने हैं, तब से वे दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर आवाज बुलंद करते रहे हैं। एक-दो बार भूख हड़ताल भी कर चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट भी जा चुके हैं, लेकिन सिटी स्टेट कहलाने वाले दिल्ली को पूरे राज्य का अधिकार मिलने की संभावना नजर नहीं आती। दरअसल, दिल्ली को राज्य बनाने की मांग आजादी से भी पहले की है। संविधान बनाने वाली समिति के प्रमुख बाबा साहब भीमराव अंबेडकर भी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के खिलाफ थे। उन्होंने चा...

केंद्र सरकार ने देशभर के कर्मचारियों के लिए नहीं जारी की गाइडलाइन, सिर्फ एक विभाग के लिए जारी हुए सर्कुलर से फैला कन्फ्यूजन

क्या वायरल : केंद्र सरकार ने देश भर के कर्मचारियों के लिए गाइडलाइन जारी की हैं। जिनके अनुसार एक दिन में अधिकतम 20 लोगों का स्टाफ ही एक ऑफिस में काम करेगा। कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों को ऑफिस नहीं आना होगा। इस तरह के 11 बिंदुओं की गाइडलाइन से जुड़ा एक सर्कुलर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस तरह के ट्वीट वायरल हो रहे हैं https://twitter.com/JantaKaSafar/status/1270232058653261824 https://twitter.com/shubh_tree फैक्ट चेक पड़ताल - सबसे पहले हमने यह क्रॉस चेक किया कि वायरल हो रहा सर्कुलर असली है या नहीं। एएनआई के ऑफिशियल ट्विटरहैंडल पर भी यही सर्कुलर ट्वीट किया गया है। इससे यह स्पष्ट हुआ कि यह फर्जी नहीं है। संभवत: एएनआई द्वारा यह सर्कुलर ट्वीट किए जाने के बाद ही कई न्यूज वेबसाइट्स ने यह खबर पब्लिश की कि केंद्र सरकार ने देश भर के दफ्तरों के लिए गाइडलाइन जारी की हैं। इसके बाद ही सोशल मीडिया पर भी यह खबर वायरल हुुई। -सर्कुलर के पहले पैराग्राफ को ही ध्यान से पढ़ें तो यह समझ आ जाता है कि ये सभी कर्मचारियों के लिए नहीं है। पहले पैराग्राफ की अंतिम लाइन में लिखा है - All officers i...