Skip to main content

अमेरिका में बेरोजगारी दर 80 साल के रिकॉर्ड स्तर पर, लोगों को सैलरी से डेढ़ गुना ज्यादा भत्ता मिल रहा

कोरोना संकट की वजह से अमेरिका में बेरोजगारी दर 80 साल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। करीब 3.86 करोड़ लोग बेरोजगारी भत्ते के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। लोगों को जितनी सैलरी मिलती थी, उससे डेढ़ गुना ज्यादा भत्ता मिल रहा है। इससे बेरोजगारी भत्ता और बेरोजगारी बीमा जैसी सरकार की योजनाओं पर दबाव बढ़ गया है।

सैलरी से ज्याद भत्ता

अमेरिकी श्रम विभाग के मुताबिक सरकार बेरोजगारों को 45 हजार रुपए भत्ता दे रही है,जबकि ज्यादातर लोगों की औसत मासिक सैलरी करीब 30 हजार रुपए है। ज्यादा पैसा मिलने से अब लोग काम ही नहीं करना चाहते। ऐसे में सरकार ने कंपनियों से उन कर्मचारियों की रिपोर्ट मांगी है, जो बुलाने के बावजूद नौकरी पर नहीं आ रहे हैं। दरअसल, बेरोजगारी बीमा का उद्देश्य नौकरी से हुए नुकसान की भरपाई करना है, जब तक कि नया काम नहीं मिल जाता।

अमेरिका में बेरोजगारी दर 15 फीसदी के करीब

अमेरिका में बेरोजगारी दर कोरोना संकट के बाद 14.7% पर पहुंच गई। ये बेहद ज्यादा है। अमेरिका में कोरोना के अब तक 17,06,277 मामले आए हैं। 1 लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं।

दुनिया: नॉर्वे 3.82 लाख, कनाडा 1 लाख तक दे रहा

  • नॉर्वे: अस्थायी कर्मियों को 3.82 लाख रु का भत्ता। यहां 8,374 मामले आए हैं। 235 मौतें हुई हैं।
  • स्पेन: सभी कर्मियों को पूरा वेतन और अस्थायी कामगारों को भत्ता देने का आदेश। यहां 2,82,480 केस आए हैं। 26,837 मौतें हुई।
  • फ्रांस: कर्मियों को सैलरी का 84% भत्ता, आम मजदूरों को 100% भत्ता देने का नियम है। यहां 1,82,942 केस आए हैं। 28,432 मौतें हुई हैं।
  • कनाडा: लॉकडाउन में बेरोजगार हुए लोगों को सरकार हर माह 1,09,500 रु. भत्ता दे रही है। यहां 85,998 मामले आए हैं। 6,566 मौतें हुई हैं।
  • ब्रिटेन: कंपनियां 2.33 लाख रु. से कम मासिक वेतन वाले कर्मियों को भुगतान के लिए 80% सरकारी फंड उपयोग कर सकती है। यहां 2,61,184 केस हैं। 36,914 मौतें हुई हैं।
  • ग्रीस: कर्मियों को 66,324 रु. मासिक भत्ता दे रहे हैं। यहां 2,892 मामले आए हैं। 173 मौतें हुई हैं।
  • जापान: सरकार ने सभी नागरिकों को 70,120 रु. दिए। जापान में 16,581 मामले आए हैं। 830 मौतें हुई हैं।

न्यूजीलैंड: जॉब खोने वालों को हर हफ्ते 17360 रु. भत्ता
न्यूजीलैंड में प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने मंगलवार को उन लोगों को हफ्ते में 17,360 रुपए भत्ता देने की घोषणा की है, जो लॉकडाउन के कारण रोजगार खो चुके हैं। सरकार ने 29 मई से लॉकडाउन में और अधिक ढील देने का फैसला किया है।

इसके तहत अधिकतम 100 लोग एक जगह जुट सकेंगे। अभी तक 10 लोगों को ही इसकी अनुमति थी।जेसिंडा ने कहा कि ये बदलाव कारोबार के लिए अच्छे साबित होंगे।

न्यूजीलैंड में कोरोना के 22 एक्टिव मरीज

सरकार ने बेरोजगारी दर 10 फीसदी से नीचे रखने के लिए ज्यादा पैसा अर्थव्यवस्था पर खर्च करने की योजना बनाई है। न्यूजीलैंड में कोरोना के सिर्फ 22 एक्विट मरीज हैं। इनमें से सिर्फ एक ही अस्पताल में हैं। बाकी गंभीर नहीं होने के कारण घर में हैं। यहां अब तक 1504 मामले आए हैं। 21 मौतें हुई हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अमेरिकी श्रम विभाग के मुताबिक सरकार बेरोजगारों को 45 हजार रुपए भत्ता दे रही है, जबकि ज्यादातर लोगों की औसत मासिक सैलरी करीब 30 हजार रुपए है। -फाइल


https://ift.tt/2M3lMBA

Comments

Popular Posts

हॉटस्पॉट न्यूयॉर्क में 83 दिन के बाद काम पर लौटेंगे 4 लाख लोग, चर्च भी खुला मगर 10 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं

अमेरिका में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क सिटी में 8 जून से लॉकडाउन खुल जाएगा। करीब 4 लाख कर्मचारी 83 दिन के बाद काम पर लौट सकेंगे। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने इसकी घोषणा की है। न्यूयॉर्क सिटी 15 मार्च से बंद है। इस महीने की शुरुआत में न्यूयॉर्क राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में लॉकडाउन में ढील दी गई थी, लेकिन न्यूयॉर्क सिटी में नहीं दी गई थी। गवर्नर क्यूमो ने कहा है कि न्यूयॉर्क सिटी में अलग-अलग चरणों में लॉकडाउन में ढील दी जाएगी। पहले चरण में निर्माण कार्य, उत्पादन और माल की थोक आपूर्ति की अनुमति दी जा रही है। लोग कृषि, वानिकी और मछली पालन के कार्य दोबारा शुरू कर सकेंगे। न्यूयॉर्क के अन्य 5 क्षेत्र लॉकडाउन में छूट के दूसरे चरण में खोले जाएंगे। इसके तहत रियल एस्टेट सर्विस, खुदरा दुकानें और कुछ हेयर सैलून खोलने की अनुमति होगी। अमेरिका में 17.99 लाख से ज्यादा मरीज और एक लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं। न्यूयॉर्क सिटी में 1.99 लाख केस और 20,000 मौतें हुई हैं। टकराव: अमेरिका ने चीनी छात्रों को आने से रोका; चीन बोला- यह नस्लवाद है राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पीपुल्स लि...

​​​​​​​पूछताछ में दीपिका रोईं तो अधिकारियों ने जोड़े हाथ; सेना ने एलएसी के पास तैनात किए टैंक; राजस्थान में हिंसक हुई आरक्षण की मांग

देश में कोरोना के हालात अब बदल रहे हैं। पिछले नौ दिनों में आठ बार ऐसा हुआ, जब नए संक्रमितों से ज्यादा संख्या ठीक होने वाले मरीजों की थी। वहीं, मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि नए किसान बिल से किसानों को फायदा होगा। उन्हें जहां अच्छे दाम मिलेंगे वहीं फल-सब्जियां बेच सकेंगे। बहरहाल, चलिए शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ। आज इन 5 इवेंट्स पर रहेगी नजर 1. आज रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे। टॉस शाम 7 बजे होगा। मैच साढ़े 7 बजे शुरू होगा। 2. कंगना रनोट का ऑफिस बीएमसी द्वारा तोड़े जाने के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। 3. आज रायपुर में लॉकडाउन को लेकर आ सकता है नया फरमान। वजह है छत्तीसगढ़ में संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख पार हो जाना। 4. राजस्थान में आज पहले चरण का पंचायत चुनाव होगा। इसमें 26 जिलों की 1003 पंचायतों के लिए चुनाव होगा। 5. भाजपा कृषि बिल के समर्थन में चंडीगढ़ में एक बड़ी ट्रैक्टर रैली निकालेगी। वहीं, कांग्रेस किसान विधेयक के विरोध में उत्तर प्रदेश में मार्च निकालेगी। अब कल की 6 महत्वपूर्ण खबरें 1. ड्रग्स केस में पूछता...