Skip to main content

डेनमार्क में बना कोरोना टेस्ट करने वाला दुनिया का पहला रोबोट; खुद ही कर लेगा स्वाब टेस्ट

दुनियाभर में 59 लाख लोग कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं, जबकि साढ़े तीन लाख से ज्यादा जान गंवा चुके हैं। ऐसे में डेनमार्क के वैज्ञानिकों ने एक रोबोट बनाया है, जो खुद ही टेस्ट के लिए स्वाब लेकर उसे सुरक्षित करने का काम कर लेता है। इसका फायदा यह है कि इससे नमूना लेने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को संक्रमण से बचाया जा सकेगा। रोबोट को यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न डेनमार्क ने बनाया है। यह कोरोना टेस्ट के लिए दुनिया का पहला ऑटोमैटिक रोबोट है।

इसे बनाने वाले प्रोफेसर थियुसियुस रजीत सवारीमुथु बताते हैं,‘सबसे पहले अपना टेस्ट किया। हैरान था कि रोबोट ने आसानी से गले में उस जगह स्वाब पहुंचाया, जहां उसे पहुंचाना था। यह बड़ी सफलता है।’ वे करीब एक महीने से 10 लोगों की टीम के साथ रोबोट विकसित करने में लगे थे। अभी नमूना लेने के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों को पीपीई किट पहन कर रखनी होती है। इन्हें दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, इसलिए स्वास्थ्यकर्मियों से उम्मीद की जाती है कि वे कम से कम 8-9 घंटों तक इन्हें पहन कर रखें। ऐसे में रोबोट से मदद मिलेगी।

जून से शुरू हो सकता है 3-डी प्रिंटर से बने इस रोबोट का इस्तेमाल
मरीज इस रोबोट के सामने बैठकर मुंह खोलता है और रोबोट उसके मुंह में स्वाब डालता है। फिर सैंपल लेकर रोबोट उस स्वाब को टेस्ट ट्यूब में डाल कर पैक कर देता है। स्वाब टेस्ट सबसे सटीक है, पर इसमें सैंपल लेने वाले के भी संक्रमित होने का खतरा रहता है। रोबोट की वजह से यह जोखिम खत्म हो जाएगा। 3-डी प्रिंटर से बने इस रोबोट का इस्तेमाल जून से शुरू हो सकता है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
World's first robot to test corona made in Denmark; Will do swab test on its own


https://ift.tt/3djHVHQ

Comments

Popular Posts

आठ महीनों में एक हजार से ज्यादा घंटे कोरोना मरीजों के बीच बिताए, फिर भी संक्रमण से सुरक्षित

शहर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 40,522 हो गया है। गुरुवार को 556 नए केस मिले। तीन मरीजों की मौत भी हुई। हालांकि 35 हजार से ज्यादा ठीक भी हो चुके हैं। 12 नवंबर के बाद से जिस तेजी से मरीज मिल रहे हैं, उसने चिंताएं बढ़ा दी हैं। ऐसे में छह हजार से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी मिसाल हैं, जो इन आठ महीनों में एक हजार से ज्यादा घंटे मरीजों के बीच बिता चुके हैं। बमुश्किल 300 संक्रमित हुए। मास्क की सावधानी बरतते हुए ये कोराना से बचे हुए हैं। मरीजों को गले भी लगाती हैं, लेकिन पलभर के लिए मास्क नहीं हटातीं पीपीई किट पहनकर सुबह-शाम मरीजों के पास जाती हूं, उनकी काउंसलिंग भी करती हूं। जरूरत पड़ने पर गले भी लगाती हूं। अस्पताल के मरीज कल्पना दीदी के नाम से जानने लगे। 8 महीने में एक दिन ऐसा नहीं गया, जब कोविड वार्ड न गई हूं, पर हमेशा मास्क और ग्लव्स पहने रही। मास्क तो पलभर के लिए भी नहीं हटाती। इन सुरक्षा साधनों का इस्तेमाल कर कोरोना से बचे रहे। -कल्पना पिल्लई, इंचार्ज सिस्टर अरबिंदो अस्पताल सुबह 8 से रात 10 तक पानी नहीं पीते, ताकि मास्क न हटाना पड़े सात महीने से रोज राउंड ले रहा हूं। सबसे ज्यादा ध्यान मास्...

लॉकडाउन में महिलाओं के खातों में 32% इजाफा, इनमें 70% पहली बार शेयर में इन्वेस्ट कर रहीं

कोरोना संकट के दौरान शेयर बाजार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। महिलाएं गोल्ड बाॅन्ड से लेकर म्यूचुअल फंड तक में निवेश कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि शेयर बाजार में निवेश करने वाली महिलाओं में अधिकतर पहली बार निवेश कर रही हैं। इनमें बड़ी संख्या में वर्किंग वुमन्स और हाउस वाइफ हैं। ये महिलाएं ना सिर्फ शेयर मार्केट में पैसे लगा रही हैं, बल्कि दूसरों को प्रेरित भी कर रही हैं। आइए पढ़ते हैं ऐसी ही कुछ महिलाओं की कहानी, जो मार्केट में निवेश कर अच्छा रिटर्न कमा रही हैं... अंकिता तोलानी - वर्किंग अंकिता तोलानी 28 साल की हैं। दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में जाॅब करती हैं। अंकिता 2016 से शेयर मार्केट में पैसे लगा रही हैं। वो SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) और गोल्ड बाॅन्ड में निवेश करती हैं। अंकिता कहती हैं,'पहली बार मैंने SIP में 1 लाख रुपए से निवेश शुरू किया था। अब हर साल डेढ़ से दो लाख रुपए निवेश करती हूं।' अंकिता पिछले तीन साल में करीब 10 लाख से ज्यादा निवेश कर चुकी हैं। वहीं, गोल्ड बाॅन्ड में अंकिता अब तक 7 लाख रुपए तक निवेश कर चुकी हैं। वह बताती हैं कि उन्हें गोल्ड बाॅन...