Skip to main content

24 घंटे में 190 केस सामने आए; संक्रमित मरीजों की संख्या 7 हजार के पार पहुंची, एक दिन में कोरेाना से 15 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 190 नए केस सामने आए हैं जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 7,176 पर पहुंच गई है। इनमें से 4,215 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। कुल 2,758 कोरोना संक्रमित मरीजों का अभी विभिन्न चिकित्सालयों में इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में कोरोना से 15 लोगों की मौत हुई। अब कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 197 तक पहुंच गई है।

वाराणसी में मुंबई से आए दो प्रवासियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से रिपोर्ट आने के बाद दोनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है।वहींप्रवासियों में कोरोना पॉजिटिव की बढ़ती संख्या पूर्वांचल के गांवो को भी संक्रमित करने का खतरा बता रही है। वाराणासी, आज़मगढ़, बलिया,मऊ, ग़ाज़ीपुर, जौनपुर,सोनभद्र,भदोही में कुल संक्रमितों की संख्या 639 तक पहुंच गई है। वाराणासी 57,ग़ाज़ीपुर में 86,जौनपुर में 149प्रवासी पॉजिटिव पाए गए हैं।

मुरादाबाद में ट्रेन के कोच में महिलाओं को बांटे गए सैनिटरी पैड

यह तस्वीर मुरादाबाद की है जहां महिलाओं ने दूसरी जगहों से आ रही ट्रेनों में सफर कर रही महिलाओं को सैनिटरी पैड का वितरण किया।
यह तस्वीर मुरादाबाद की है जहां महिलाओं ने दूसरी जगहों से आ रही ट्रेनों में सफर कर रही महिलाओं को सैनिटरी पैड का वितरण किया।

दूसरे राज्यों से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से लोगों का आना जाना जारी है। इस बीच गुरुवार शाम को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर जिले के स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारियों की ओर से एक नई मुहिम शुरू की गई। मानवीय मूल्यों को ध्यान में रखते हुए इन महिलाओं ने ट्रेन में सफर करने वाली महिलाओं के बीच सैनिटरी पैड का वितरण किया। ट्रेन के प्रत्येक कोच में इन महिलाओं ने जाकर जरुरतमंद महिलाओं के बीच पैड बांटे। महिलाओं ने कहा कि इससे महिलाओं के भीतर एक सकारात्मक सोच का विस्तार होगा और वो ज्यादा साफ सुथरे तरीके से ट्रेन में भी यात्रा कर सकेंगी।

टिड्डियों के झुंड ने उत्तर प्रदेश के झांसी में मचाया उत्पात

टिडि्डयों के दल ने उप्र के झांसी में तांडव मचा रखा है। परेशान लोग, किसान और प्रशासन टिड्डियों को भगाने के लिए तरह-तरह के नुस्खे आजमा रहे हैं। उन्हें खदेड़ने के लिए कीटनाशक से लेकर डीजे तक और थाली से लेकर ढोल-नगाड़े तक का प्रयोग किया जा रहा है, लेकिन वो भाग नहीं रहीं। लाखों की तादाद में टिड्डियां झांसी तक पहुंच गई हैं। यह तीसरी बार है जब यहां टिड्डियों का दल पहुंचा है। यहां के किसान से लेकर शहर के निवासी तक टिड्डियों से परेशान हो गए हैं। जिला प्रशासन इन्हें भगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। लोगों के सलाह दी गई है कि तेज आवाज करें ताकि टिड्डियां वहां से दूर रहें। कुछ गांव वाले ढोल नगाड़े बजा रहे हैं तो कुछ घरों में थालियां पीटकर डिड्डियां भगाई जा रही हैं।

यह तस्वीर झांसी की है जहां टिडि्डयों को भगाने के लिए प्रशासन की तरफ से तमाम इंतजाम किया जा रहा है।
यह तस्वीर झांसी की है जहां टिडि्डयों को भगाने के लिए प्रशासन की तरफ से तमाम इंतजाम किया जा रहा है।

कोरोना अपडेट्स

  • हरदोई में सात नए मामले गुरुवार देर रात हरदोई जनपद में सात और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह सभी प्रवासी हैं। इनमें से दो किशोर और एक महिला हैं। जनपद में अब कुल संक्रमितों की संख्या 49 हो गई है, जिनमें से 42 एक्टिव केस हैं।
  • आगरा में गुरुवार को तीन कोरोना संक्रमितों की मौत के बाद अब मरने वालों की संख्या 38 हो गई है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उधर, सात नए कोरोना मरीज मिलने से अब संक्रमितों की संख्या 882 हो गई। चार और डिस्चार्ज भी हुए हैं। जिले में अभी 70 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
  • मेरठ में दो नए संक्रमित मरीज मिले हैं। अब जनपद में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 400 पहुंच गया है। इनमें से 296 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। अब जनपद में कुल 79 सक्रिय केस है।
  • मैनपुरी में छह लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से तीन लोग एक ही परिवार के हैं। ये लोग अहमदाबाद से लौटे थे। जिले में कुल केस 35 हो गए हैं, जिनमें से 17 सक्रिय मामले हैं।
  • औरैया में दो और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। औरैया में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 11 पहुंच गई है। इसी के साथ इटावा के जसवंतनगर स्थित कोविड 19 अस्पताल में भर्ती तीन कोरोना पाजिटिव मरीज ठीक हो गए हैं। औरैया में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 32 हो गई है, जिनमें से 21 ठीक हो चुके हैं। वहीं जिले में प्रवासी संक्रमित मरीजों की संख्या 10 है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह तस्वीर वाराणसी की है। यहां प्रशासन ने दो पहिया वाहन पर एक से अधिक लोगों के जाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद कानून का उल्लंघन करते हुए स्कूटी पर दो लोग चलते नजर आए। पुलिस ने उनसे पूछताछ की।


https://ift.tt/2yIv4Qd

Comments

Popular Posts

कंगना मामले में हरामखोर का मतलब नॉटी बताकर हाईकोर्ट में घिरे शिवसेना नेता; पुरुषोत्तम ने मर्यादा तोड़ी, पत्नी को पीटा; चीन में जबर्दस्ती कोरोना के टीके

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा का कहना है कि अगर ममता बनर्जी कोरोना संक्रमित होती हैं तो वो उन्हें गले लगा लेंगे। उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत हुई है। वहीं, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह किसानों के धरने में पहुंचे। कहा- भाजपा पूंजीपतियों के हित देखती है। सारा खेल जरूरत का है। बहरहाल, शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ... आज इन 7 इवेंट्स पर रहेगी नजर 1. IPL में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगे। टॉस शाम 7 बजे होगा। मैच शाम साढ़े 7 बजे शुरू होगा। 2. एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शोविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। 3. आज देर रात अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर डोनाल्ड ट्रम्प और जो बाइडेन के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट होगी। 4. प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड में नमामि गंगे मिशन के तहत 6 मेगा प्रोजेक्ट का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिलान्यास करेंगे। 5. मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों समेत 56 सीटों पर उपचुनाव की तारीखें आज तय हो सकती हैं। 6. पंजाब में कृषि विधेयकों के विरोध में प्रदर्शन होगा। इसी मुद्दे पर छ...

पढ़िए, टाइम मैग्जीन की इस हफ्ते की चुनिंदा स्टोरीज सिर्फ एक क्लिक पर

1. कोरोना वायरस महामारी के नए उफान ने डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को बुरी तरह प्रभावित किया है। अमेरिका के 12% स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हुए हैं, वहीं ब्रिटेन में 40% से अधिक डॉक्टर मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं से जूझ रहे हैं। समस्याओं के मुख्य केंद्र जानने के लिए पढ़ें ये लेख... अमेरिका में 800 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत, ब्रिटेन में 40% डॉक्टर मानसिक बीमारियों से पीड़ित 2. टाइम मैग्जीन ने 2020 की सर्वश्रेष्ठ किताबों की सूची जारी की है। इसमें भारतीय मूल की दो लेखिकाओं- मेघा मजूमदार और दीपा अनप्परा के उपन्यासों को शामिल किया है। इनमें से सात किताबों का ब्योरा पेश है इस लेख में... 2020 की 100 सर्वश्रेष्ठ किताबों की सूची, भारतीय मूल के दो लेखकों की किताबें शामिल 3. गेम कंसोल प्ले-स्टेशन का नया स्पाइडरमैन गेम अमेरिका में रंगभेद की झलक को दर्शाता है। प्ले-स्टेशन वीडियो गेम का स्पाइडरमैन अश्वेत है। रोमांच से भरपूर इस गेम का क्या है मुख्य आकर्षण जानें इस लेख में... प्लेस्टेशन वीडियो गेम का स्पाइडरमैन अश्वेत है 4. अमेरिका में कोरोना वायरस के दोबारा तेजी से फैलने के बीच पर्यटन ...

आजाद भारत में जन्म लेने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री मोदी का आज जन्मदिन; 72 साल पहले हैदराबाद का भारत में विलय हुआ था

चायवाले से प्रधानमंत्री पद का विलक्षण सफर तय करने वाले नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्म आज ही के दिन 1950 में हुआ था। गुजरात के वडनगर में एक गरीब परिवार में वे पैदा हुए। पिता दामोदरदास मोदी रेलवे स्टेशन पर चाय बेचा करते थे। नरेंद्र मोदी भी बचपन में उनकी मदद करते थे। मोदी अचानक राजनीति में नहीं आए। आठ साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस से जुड़े। 1971 में संघ का पूर्णकालिक कार्यकर्ता बनने के बाद उनकी राजनीतिक शिक्षा-दीक्षा शुरू हुई। 1975 में आपातकाल के दौरान छिपकर वक्त गुजारना पड़ा। 1985 में भाजपा में संगठन का काम मिला। गुजरात के भुज में आए भूकंप के बाद प्रशासनिक व्यवस्थाएं चरमरा गई थीं, तब 2001 में मोदी को मुख्यमंत्री बनाया गया। गुजरात दंगों को लेकर आरोपों से घिरे। लेकिन, गुजरात के विकास मॉडल को बेस बनाकर केंद्र की राजनीति में आए और 2014 में प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी के तौर पर पहली बार किसी गैर-कांग्रेसी पार्टी यानी भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाई। 2019 में पहले से बेहतर प्रदर्शन के साथ सत्ता में लौटे। हैदराबाद के विलय के 72 साल सरदार पटेल और हैदराबाद के निज...