Skip to main content

इजरायल ने सिर्फ 3800 रु. की कोरोना किट बनाई, फूंक मारने पर एक मिनट में बता देती है कि आप पॉजिटव हैं या नहीं

इजरायल की बेन-गुरियन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने ऐसा इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल कोरोना टेस्ट किट बनाई हैजो एक मिनट में रिजल्ट बतादेतीहै। इसमें जांच के लिएनाक,गलेऔर फूंक सेसैम्पललिया जाताहै। इससे पता चलता है कि कौन कोरोना पॉजिटिवऔर कौन बिना लक्षण के संक्रमितहै। शोधकर्ताओं का दावा है, यह किट 90 फीसदी तक सटीक परिणाम देतीहै। एक टेस्ट किट की कीमत सिर्फ3800 रुपए है।

ऐसे काम करती है किट
शोधकर्ताओं के मुताबिक, किट में खास तरह के सेंसर का प्रयोग किया गया है जो विशेषतौर पर इस वायरस को पहचानने का काम करते हैं। जब मरीज टेस्ट किट में हवा फूंकता है तो ड्रॉप्लेट्स के जरिए वायरस सेंसर तक पहुंचते हैं। इस सेंसर से एक क्लाउड सिस्टम जुड़ा रहता है। सेंसर सिस्टम को विश्लेषण करके बताता है कि मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है या निगेटिव।

इस टेस्ट के लिए लैब का होना जरूरी नहीं
शोधकर्ताओं का कहना है कि टेस्ट किट की कीमत दूसरे पीसीआर टेस्ट से कम है। यह टेस्ट कहीं भी किया जा सकता है इसके लिए लैब की जरूरत नहीं है। एयरपोर्ट, बॉर्डर, स्टेडियम जैसी जगहों पर यह टेस्ट किट काफी मददगार साबित होगी जहां रैपिड टेस्ट की जरूरत होती है।

अब घंटों तक इंतजार की जरूरत नहीं
शोधकर्ता प्रो. सारुसि के मुताबिक, कोरोनावायरस के कण नैनो पार्टिकल की तरह होते हैं। इनका आकार 100 से 140 नैनोमीटर होता है। पीसीआर किट वायरस के आरएनए और डीएनए को पहचानकर रिपोर्ट देती है और ऐसा करने में कई घंटे लगते हैं। वहीं, नए टेस्ट में एक मिनट के अंदर यह बता दिया जाता है कि मरीज पॉजिटिव है या निगेटिव।

एफडीए से अप्रूवल लेने की तैयारी
शोधकर्ता प्रोफेसर सारुसि के मुताबिक, ट्रायल की शुरुआत से ही इस टेस्ट किट से काफी बेहतर परिणाम मिले हैं। इसकी मदद से कम समय में अधिक मरीजों की जांच की जा सकती है। किट जल्द ही लोगों तक पहुंचाने के लिए फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) से अप्रूवल लेने की तैयारी की जा रही है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Israels Ben-Gurion University develops One minut electro-optical coronavirus test kit helpful for rapid test


https://ift.tt/2TPDrRg

Comments

Popular Posts

कंगना मामले में हरामखोर का मतलब नॉटी बताकर हाईकोर्ट में घिरे शिवसेना नेता; पुरुषोत्तम ने मर्यादा तोड़ी, पत्नी को पीटा; चीन में जबर्दस्ती कोरोना के टीके

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा का कहना है कि अगर ममता बनर्जी कोरोना संक्रमित होती हैं तो वो उन्हें गले लगा लेंगे। उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत हुई है। वहीं, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह किसानों के धरने में पहुंचे। कहा- भाजपा पूंजीपतियों के हित देखती है। सारा खेल जरूरत का है। बहरहाल, शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ... आज इन 7 इवेंट्स पर रहेगी नजर 1. IPL में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगे। टॉस शाम 7 बजे होगा। मैच शाम साढ़े 7 बजे शुरू होगा। 2. एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शोविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। 3. आज देर रात अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर डोनाल्ड ट्रम्प और जो बाइडेन के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट होगी। 4. प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड में नमामि गंगे मिशन के तहत 6 मेगा प्रोजेक्ट का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिलान्यास करेंगे। 5. मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों समेत 56 सीटों पर उपचुनाव की तारीखें आज तय हो सकती हैं। 6. पंजाब में कृषि विधेयकों के विरोध में प्रदर्शन होगा। इसी मुद्दे पर छ...

पढ़िए, टाइम मैग्जीन की इस हफ्ते की चुनिंदा स्टोरीज सिर्फ एक क्लिक पर

1. कोरोना वायरस महामारी के नए उफान ने डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को बुरी तरह प्रभावित किया है। अमेरिका के 12% स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हुए हैं, वहीं ब्रिटेन में 40% से अधिक डॉक्टर मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं से जूझ रहे हैं। समस्याओं के मुख्य केंद्र जानने के लिए पढ़ें ये लेख... अमेरिका में 800 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत, ब्रिटेन में 40% डॉक्टर मानसिक बीमारियों से पीड़ित 2. टाइम मैग्जीन ने 2020 की सर्वश्रेष्ठ किताबों की सूची जारी की है। इसमें भारतीय मूल की दो लेखिकाओं- मेघा मजूमदार और दीपा अनप्परा के उपन्यासों को शामिल किया है। इनमें से सात किताबों का ब्योरा पेश है इस लेख में... 2020 की 100 सर्वश्रेष्ठ किताबों की सूची, भारतीय मूल के दो लेखकों की किताबें शामिल 3. गेम कंसोल प्ले-स्टेशन का नया स्पाइडरमैन गेम अमेरिका में रंगभेद की झलक को दर्शाता है। प्ले-स्टेशन वीडियो गेम का स्पाइडरमैन अश्वेत है। रोमांच से भरपूर इस गेम का क्या है मुख्य आकर्षण जानें इस लेख में... प्लेस्टेशन वीडियो गेम का स्पाइडरमैन अश्वेत है 4. अमेरिका में कोरोना वायरस के दोबारा तेजी से फैलने के बीच पर्यटन ...

आजाद भारत में जन्म लेने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री मोदी का आज जन्मदिन; 72 साल पहले हैदराबाद का भारत में विलय हुआ था

चायवाले से प्रधानमंत्री पद का विलक्षण सफर तय करने वाले नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्म आज ही के दिन 1950 में हुआ था। गुजरात के वडनगर में एक गरीब परिवार में वे पैदा हुए। पिता दामोदरदास मोदी रेलवे स्टेशन पर चाय बेचा करते थे। नरेंद्र मोदी भी बचपन में उनकी मदद करते थे। मोदी अचानक राजनीति में नहीं आए। आठ साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस से जुड़े। 1971 में संघ का पूर्णकालिक कार्यकर्ता बनने के बाद उनकी राजनीतिक शिक्षा-दीक्षा शुरू हुई। 1975 में आपातकाल के दौरान छिपकर वक्त गुजारना पड़ा। 1985 में भाजपा में संगठन का काम मिला। गुजरात के भुज में आए भूकंप के बाद प्रशासनिक व्यवस्थाएं चरमरा गई थीं, तब 2001 में मोदी को मुख्यमंत्री बनाया गया। गुजरात दंगों को लेकर आरोपों से घिरे। लेकिन, गुजरात के विकास मॉडल को बेस बनाकर केंद्र की राजनीति में आए और 2014 में प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी के तौर पर पहली बार किसी गैर-कांग्रेसी पार्टी यानी भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाई। 2019 में पहले से बेहतर प्रदर्शन के साथ सत्ता में लौटे। हैदराबाद के विलय के 72 साल सरदार पटेल और हैदराबाद के निज...