Skip to main content

कोरोना के डर से ब्रेस्टफीडिंग कराना बंद न करें, नहीं तो 14 गुना तक बढ़ सकता है बच्चे की मौत का खतरा

दुनियाभर के54.88 लाख से ज्यादा लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। वायरस ने बच्चों को ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली मांओं के मन में भी एक डर पैदा किया है। वह येकि कहीं ब्रेस्टफीडिंग कराने से नवजातपर संक्रमण का खतरा न मंडरा रहा हो।

इसी डर से कई देशों में बच्चों को जन्म लेते ही मां से अलग किया जा रहा है। इसका फायदा दूध का सबस्टिट्यूट बनाने वाली कंपनियांउठा रही हैं। इन सब के बीच एक राहत देने वाली खबर आई है। खासकर उन मांओं के लिए जो चाहकर भी वायरस के डर से अपने बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग नहीं करारही हैं।

ब्रेस्टफीड कराने से नहीं फैलतावायरस

एक रिपोर्ट के मुताबिक, वायरस के डर से ब्रेस्टफीडिंग रोकने की कोई जरूरत नहीं है। अब तक ब्रेस्ट मिल्क के जरिए वायरस फैलने का एक भी मामला सामने नहीं आया है। यहां तक किजो मांएं कोविड-19 से संक्रमित हैं, या जिनमें इसके लक्षण हैं, वह भी बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग करा सकती हैं। यह रिपोर्ट वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ), यूनाइटेड नेशंस चिल्ड्रंस फंड (यूनिसेफ) और इंटरनेशनल बेबी फूड एक्शन नेटवर्क (आईबीएफएएन) ने जारी की है।

ब्रेस्टफीड न कराने से 14 गुना तक बढ़ता है बच्चों की मौत का खतरा

रिपोर्ट के अनुसार, जिन बच्चों को ब्रेस्टफीडिंग नहीं कराई जाती, उनकी मौत का खतरा ब्रेस्टफीडिंग करने वाले बच्चों की तुलना में 14 गुना बढ़ जाता है। ऐसे में वायरस के डर से बच्चों को ब्रेस्टफीडिंग न कराना उन्हीं के लिए हानिकारक साबित होगा।

दुनिया में ब्रेस्टफीडिंग को लेकर जागरुकता की कमी

दुनियाभर में ब्रेस्टफीडिंग के महत्व को लेकर जागरुकता की बहुत कमी है। डबल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में 6 माह तक के केवल 41% बच्चों को ही ब्रेस्टफीडिंग कराई जाती है। डब्ल्यूएचओ के सभी सदस्य देशों ने इस आंकड़े को 2025 तक 50% करने का लक्ष्य रखा है।

मां को रखनी होंगी येसावधानियां

  • बच्चे को छूने से पहले अपने हाथ साबुन या एल्कोहल बेस्ड हैंड सैनिटाइजरसे धोने हैं।
  • बच्चे को गोद में लेते हुए उससेसंपर्क के समय मास्क लगाकर रखना है।
  • खांसी या कफ होने पर अपने साथ टिशू रखना है।
  • टिशू का उपयोग करते ही इसे डिस्पोजकरके दोबारा हाथ धोने हैं।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Do not stop breast-feeding due to fear of corona, if you do not get it, the risk of death of child can increase upto 14 times


https://ift.tt/2Af1X7I

Comments

Popular Posts

आठ महीनों में एक हजार से ज्यादा घंटे कोरोना मरीजों के बीच बिताए, फिर भी संक्रमण से सुरक्षित

शहर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 40,522 हो गया है। गुरुवार को 556 नए केस मिले। तीन मरीजों की मौत भी हुई। हालांकि 35 हजार से ज्यादा ठीक भी हो चुके हैं। 12 नवंबर के बाद से जिस तेजी से मरीज मिल रहे हैं, उसने चिंताएं बढ़ा दी हैं। ऐसे में छह हजार से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी मिसाल हैं, जो इन आठ महीनों में एक हजार से ज्यादा घंटे मरीजों के बीच बिता चुके हैं। बमुश्किल 300 संक्रमित हुए। मास्क की सावधानी बरतते हुए ये कोराना से बचे हुए हैं। मरीजों को गले भी लगाती हैं, लेकिन पलभर के लिए मास्क नहीं हटातीं पीपीई किट पहनकर सुबह-शाम मरीजों के पास जाती हूं, उनकी काउंसलिंग भी करती हूं। जरूरत पड़ने पर गले भी लगाती हूं। अस्पताल के मरीज कल्पना दीदी के नाम से जानने लगे। 8 महीने में एक दिन ऐसा नहीं गया, जब कोविड वार्ड न गई हूं, पर हमेशा मास्क और ग्लव्स पहने रही। मास्क तो पलभर के लिए भी नहीं हटाती। इन सुरक्षा साधनों का इस्तेमाल कर कोरोना से बचे रहे। -कल्पना पिल्लई, इंचार्ज सिस्टर अरबिंदो अस्पताल सुबह 8 से रात 10 तक पानी नहीं पीते, ताकि मास्क न हटाना पड़े सात महीने से रोज राउंड ले रहा हूं। सबसे ज्यादा ध्यान मास्...

लॉकडाउन में महिलाओं के खातों में 32% इजाफा, इनमें 70% पहली बार शेयर में इन्वेस्ट कर रहीं

कोरोना संकट के दौरान शेयर बाजार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। महिलाएं गोल्ड बाॅन्ड से लेकर म्यूचुअल फंड तक में निवेश कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि शेयर बाजार में निवेश करने वाली महिलाओं में अधिकतर पहली बार निवेश कर रही हैं। इनमें बड़ी संख्या में वर्किंग वुमन्स और हाउस वाइफ हैं। ये महिलाएं ना सिर्फ शेयर मार्केट में पैसे लगा रही हैं, बल्कि दूसरों को प्रेरित भी कर रही हैं। आइए पढ़ते हैं ऐसी ही कुछ महिलाओं की कहानी, जो मार्केट में निवेश कर अच्छा रिटर्न कमा रही हैं... अंकिता तोलानी - वर्किंग अंकिता तोलानी 28 साल की हैं। दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में जाॅब करती हैं। अंकिता 2016 से शेयर मार्केट में पैसे लगा रही हैं। वो SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) और गोल्ड बाॅन्ड में निवेश करती हैं। अंकिता कहती हैं,'पहली बार मैंने SIP में 1 लाख रुपए से निवेश शुरू किया था। अब हर साल डेढ़ से दो लाख रुपए निवेश करती हूं।' अंकिता पिछले तीन साल में करीब 10 लाख से ज्यादा निवेश कर चुकी हैं। वहीं, गोल्ड बाॅन्ड में अंकिता अब तक 7 लाख रुपए तक निवेश कर चुकी हैं। वह बताती हैं कि उन्हें गोल्ड बाॅन...