Skip to main content

कोरोना से 54 बड़े बदलाव: हेल्थ स्टाफ का सम्मान बढ़ा तो बेरोजगारी और पलायन भी; प्रदूषण और अपराध घटे तो ऑनलाइन धोखाधड़ी बढ़ी

कोरोनावायरस की वजह से दुनिया में 58 लाख से ज्यादा लोग बीमार हुए और साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोगों को जान गंवानी पड़ी है। ये इंसानों की जिंदगी पर पिछले कुछ दशकों का सबसे बड़ा खतरा बनकर उभराहै। इस महामारी ने दुनिया की हर चीज बदलकर रख दी है।

खास तौर पर हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी ऐसी चीजों को बड़े पैमाने पर बदल दिया, जिनका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता, फिर भी आंकड़ों को खंगालने वाले और हमारे बीच का सांख्यिकीय दिमाग इसे मापने की कोशिश कर रहा है। हमने जिंदगी से जुड़े ऐसे ही पहलूओं को समझने की कोशिश की है जिनमें या तो बढ़ोतरी हुई है, या फिर गिरावट रही है।

इनमें पर्यावरण से लेकर बेरोजगारी और अपराध से लेकर उपयोगी चीजों की खपत तक शामिल है। जो सबसे अच्छी बात हुई है वह यह कि दुनिया भर में स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान बढ़ा है और उनकी सराहना हो रही है। हालांकि, उन्हें मिलने वाला मेहनताना काफी कम रहा है। हमने ऐसे ही 54 बड़े बदलावों को समझने की कोशिश की है। इनमें से चुनिंदा को जानते हैं।

  • स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान, सराहना बढ़ीः संकट के दौर में हेल्थ स्टाफ मसीहा बनकर उभरा। वे खुद और परिवार की परवाह किए बिना मोर्चे पर डटे रहे। लोग तालियां, संगीत बजाकर उनका सम्मान करने लगे।
  • मास्क, डिस्टेंसिंगः सार्वजनिक परिवहन, दुकानों और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर लोग मास्क पहनने लगे। सोशल डिस्टेंसिंग भी अपना रहे। संक्रमण के दौर में ये जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। स्वास्थ्य को लेकर भी जागरूकता बढ़ी है।
  • बेरोजगारी बढ़ीः कोरोना संकट का असर रोजगार पर भी पड़ा। अमेरिका में बेरोजगारी दर रिकॉर्ड 14% हो गई। विशेषज्ञों के मुताबिक 1998 के बाद पहली बार गरीबी बढ़ेगी। करीब 50 करोड़ लोग गरीबी का शिकार हो सकते हैं।
  • अनुमान से ज्यादा मौतेंः कोरोना संकट में दुनिया भर में हुई मौतों की संख्या अनुमान से कहीं ज्यादा है। आधिकारिक आंकड़े स्पष्ट तस्वीर नहीं दिखाते, लेकिन 24 देशों का अध्ययन कर न्यूयॉर्क टाइम्स ने पाया कि कई देशों में 74 हजार मौतें ज्यादा हुईं। इनमें वे भी हैं जो अस्पताल में इलाज के लिए नहीं पहुंच। अमेरिका में करीब 57 हजार लोगों की मौत ऐसे ही हुई।
  • वसीयत बनाने लगे लोगः असमय मौत के डर से वसीयत में तेजी आई। इसकी वजह यह है कि कोरोना से इलाज या मौत के दौरान परिवार, दोस्त या करीबी को आने की इजाजत नहीं थी।
  • पलायन और संक्रमण बढ़ाः महामारी को रोकने के लिए मानव इतिहास के सबसे बड़े प्रतिबंध लगाए गए, लेकिन वे पर्याप्त साबित नहीं हुए। लाखों लोगों का काम-धंधा बंद हो गया, तो वे घर लौटने लगे। अकेले वुहान से 70 लाख लोग शहर छोड़कर गए। कोरोना का प्रकोप फैलने का इससे बदतर समय नहीं हो सकता था।
  • टीकाकरण, अंगदान प्रभावितः स्वास्थ्य को लेकर पूरी दुनिया का ध्यान कोरोना पर रहा। इससे दुनिया भर में टीकाकरण कार्यक्रम पर असर पड़ा। इसी कारण विशेषज्ञों ने मीजल और पोलियो के दोबारा लौटने की चेतावनी दी है। मौतें तो काफी हुईं, लेकिन संक्रमण के डर से अंगदान और प्रत्यारोपण भी रुक गया।
  • ट्रैफिक, एक्सीडेंट घटे, स्पीड बढ़ गईः लॉकडाउन के दौरान ट्रैफिक बंद होने की वजह से सड़कों पर एक्सीडेंट घटे, लेकिन जो वाहन चल रहे थे, उनकी स्पीड़ बढ़ गई। खाली सड़कों पर लोग तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाने लगे।
  • पर्यावरण में सुधारः दुनियाभर में ट्रैफिक थमने का असर ग्रीन हाउस गैस और कार्बन डाइ ऑक्साइड उत्सर्जन पर पड़ा। फॉसिल फ्यूल और वाहनों का इस्तेमाल घटने से इनमें रिकॉर्ड गिरावट रही। नई रिसर्च के मुताबिक इन गैसों का उत्सर्जन करीब 8% तक घटा।
  • अपराध घटे, पर चोरी-धोखाधड़ी बढ़ीः बड़े अपराध कम हुए, लेकिन चोरी-धोखाधड़ी बढ़ी। सुनसान शहरों का फायदा उठाकर चोरों ने दुकानों, रेस्तरां को निशाना बनाया। कोरोना के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी बढ़ गई है।
  • ऑनलाइन हुई दुनियाः वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन पढ़ाई, ट्रेनिंग का चलन बढ़ा। ज्यादातर बच्चे घरों में ही रहे। जरूरत की चीजों की होम डिलीवरी बढ़ी। चीजों को छूने से बचने के लिए ऑनलाइन ऑर्डर भी बढ़े। ई-लर्निंग, ई-गेमिंग, ई-बुक्स और ई-अटेंडेंस का चलन बढ़ा।
  • स्क्रीन टाइम बढ़ाः कोरोना महामारी से पहले हमने डिजिटल डिवाइस या उपकरणों पर बितने वाला वक्त कम करने और इन्हें ज्यादा देखने से रोकने की हरसंभव कोशिश की। लेकिन लॉकडाउन में इसे बढ़ा लिया। लोगों ने स्क्रीन पर ज्यादा वक्त बिताया।
  • आटे की खपत बढ़ी, पर साथ खाने की आदत छूट गईः लॉकडाउन के दौरान दुनिया की बड़ी आबादी घरों में सिमट गई। इस वक्त का इस्तेमाल लोगों ने नए-नए प्रयोग करने पर किया। सबसे ज्यादा एक्सपरिमेंट खाने-पीने को लेकर हुए। सीमित संसाधनों के बीच सबसे ज्यादा खपत आटे की रही। हालांकि, सोशल डिस्टेंसिंग की वजह से लोगों का मिल-जुलकर खाना पकाने और खाने की आदतें कम हो गईं।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोरोनावायरस इंसानों की जिंदगी पर पिछले कुछ दशकों का सबसे बड़ा खतरा बनकर उभरा है। इस महामारी ने दुनिया की हर चीज बदलकर रख दी है।


https://ift.tt/36DmezM

Comments

Popular Posts

हॉटस्पॉट न्यूयॉर्क में 83 दिन के बाद काम पर लौटेंगे 4 लाख लोग, चर्च भी खुला मगर 10 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं

अमेरिका में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क सिटी में 8 जून से लॉकडाउन खुल जाएगा। करीब 4 लाख कर्मचारी 83 दिन के बाद काम पर लौट सकेंगे। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने इसकी घोषणा की है। न्यूयॉर्क सिटी 15 मार्च से बंद है। इस महीने की शुरुआत में न्यूयॉर्क राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में लॉकडाउन में ढील दी गई थी, लेकिन न्यूयॉर्क सिटी में नहीं दी गई थी। गवर्नर क्यूमो ने कहा है कि न्यूयॉर्क सिटी में अलग-अलग चरणों में लॉकडाउन में ढील दी जाएगी। पहले चरण में निर्माण कार्य, उत्पादन और माल की थोक आपूर्ति की अनुमति दी जा रही है। लोग कृषि, वानिकी और मछली पालन के कार्य दोबारा शुरू कर सकेंगे। न्यूयॉर्क के अन्य 5 क्षेत्र लॉकडाउन में छूट के दूसरे चरण में खोले जाएंगे। इसके तहत रियल एस्टेट सर्विस, खुदरा दुकानें और कुछ हेयर सैलून खोलने की अनुमति होगी। अमेरिका में 17.99 लाख से ज्यादा मरीज और एक लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं। न्यूयॉर्क सिटी में 1.99 लाख केस और 20,000 मौतें हुई हैं। टकराव: अमेरिका ने चीनी छात्रों को आने से रोका; चीन बोला- यह नस्लवाद है राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पीपुल्स लि...

​​​​​​​पूछताछ में दीपिका रोईं तो अधिकारियों ने जोड़े हाथ; सेना ने एलएसी के पास तैनात किए टैंक; राजस्थान में हिंसक हुई आरक्षण की मांग

देश में कोरोना के हालात अब बदल रहे हैं। पिछले नौ दिनों में आठ बार ऐसा हुआ, जब नए संक्रमितों से ज्यादा संख्या ठीक होने वाले मरीजों की थी। वहीं, मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि नए किसान बिल से किसानों को फायदा होगा। उन्हें जहां अच्छे दाम मिलेंगे वहीं फल-सब्जियां बेच सकेंगे। बहरहाल, चलिए शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ। आज इन 5 इवेंट्स पर रहेगी नजर 1. आज रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे। टॉस शाम 7 बजे होगा। मैच साढ़े 7 बजे शुरू होगा। 2. कंगना रनोट का ऑफिस बीएमसी द्वारा तोड़े जाने के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। 3. आज रायपुर में लॉकडाउन को लेकर आ सकता है नया फरमान। वजह है छत्तीसगढ़ में संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख पार हो जाना। 4. राजस्थान में आज पहले चरण का पंचायत चुनाव होगा। इसमें 26 जिलों की 1003 पंचायतों के लिए चुनाव होगा। 5. भाजपा कृषि बिल के समर्थन में चंडीगढ़ में एक बड़ी ट्रैक्टर रैली निकालेगी। वहीं, कांग्रेस किसान विधेयक के विरोध में उत्तर प्रदेश में मार्च निकालेगी। अब कल की 6 महत्वपूर्ण खबरें 1. ड्रग्स केस में पूछता...