Skip to main content

चार एशियाई देशों में छूट देते ही कोरोना के मरीज बढ़ने लगे, अब फिर से सख्ती; दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटे में 79 नए केस

कोरोना को लेकर एशियाई देशों में स्थिति बिगड़ती जा रही है। जिन देशों ने शुरुआत में कोरोना को संभाल लिया था, वहां पर छूट के बाद मरीज बढ़ने लगे हैं। इनमें दक्षिण कोरिया, फिलीपींस, श्रीलंका और इंडोनेशिया प्रमुख हैं। दक्षिण कोरिया तो शुरुआत से ही कोरोना को काबू में रखकर चल रहा था।

लगभग 5 करोड़ की आबादी वाला ये देश हर छोटी कोशिश को भी तवज्जो दे रहा था, स्कूल बंद कर दिए गए थे, लोगों को घर से काम करने को कह दिया गया। मार्च के अंत में तो रोज 20 हजार लोगों की जांच की जा रही थी। तब यह दुनिया के किसी भी देश से ज्यादा थी।

दोबारा स्कूल खुले और छूट मिली तो बढ़ने लगा संक्रमण

लेकिन 20 मई से दोबारा स्कूल खुले और छूट मिली, तो संक्रमण बढ़ने लगा। गुरुवार को 79 नए मरीज मिले। इसके बाद स्कूल-कॉलेज दोबारा बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं। शिक्षा मंत्री जोंग यून-कियोंग ने कहा कि फिर से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की जरूरत पड़ सकती है, क्योंकि लोगों की बढ़ती गतिविधियों की वजह से संक्रमण के संपर्कों का पता लगाना मुश्किल है। नए मामलों में से ज्यादातर ई-कॉमर्स कंपनी से जुड़े हैं।

फिलीपींस: वुहान से भी लंबा लॉकडाउन, पर छूट मिलते ही सारी कोशिशें बेकार हो गईं

यहां पिछले 24 घंटे में 1046 केस सामने आए हैं। जबकि इससे पहले एक हफ्ते में रोज औसत 300 केस सामने आ रहे थे। जनवरी में पहला मामला आने के बाद यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। जबकि देश में इतनी सख्ती थी कि राष्ट्रपति दुतेर्ते ने कह दिया था कि लॉकडाउन तोड़ने पर गोली मार दें। यहां 16 मार्च से सख्ती शुरू हुई थी। लॉकडाउन खत्म होने तक यह वुहान से लंबा हो जाएगा। 11 मई को मनीला एयरपोर्ट और 16 मई को मेट्रो और मॉल भी खोल दिए गए। इसलिए केस बढ़ने लग गए। सोमवार से सख्ती के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट शुरू करने की योजना है।

  • संक्रमित- 16634,मौतें- 942

श्रीलंका: कुवैत से लौटे 250 संक्रमित, रविवार से फिर देशभर में सख्ती होगी

द्वीपीय देश श्रीलंका में बड़े पैमाने पर हुई टेस्टिंग, अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं और पहले से मौजूद निगरानी तंत्र के कारण सिर्फ 10 मौतें हुईं। स्थिति अच्छी रहने पर 52 दिनों के लॉकडाउन के बाद 11 मई को सारे बाजार खोल दिए गए। पिछले एक हफ्ते में सिर्फ दो ही दिन संक्रमितों की संख्या तीन अंकों में पहुंची। पर कुवैत से हाल में लौटे 250 लोगों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद सरकार हरकत में आ गई है। रविवार से देश में लॉकडाउन के सख्त नियम फिर से लागू करने का फैसला लिया गया है।

  • संक्रमित-1548,मौतें- 10

इंडोनेशिया: मई में दोगुने हो गए मामले, सुदूर द्वीपों तक पहुंच गया संक्रमण

दुनिया की चौथी सबसे ज्यादा आबादी वाले देश में मार्च के आखिरी दिन इमरजेंसी लागू की गई थी, पर सख्त लॉकडाउन कभी भी नहीं रहा। मई की शुरुआत तक इंडोनेशिया ने काबू रखा था, पर महीना खत्म होते-होते सुदूर द्वीप मालुकु तक कोरोना पहुंच गया है। यहां से लोगों की आवाजाही जावा और बाली में भी है, इसलिए खतरा वहां भी बढ़ गया है। मई के पहले हफ्ते में देश में 12 हजार संक्रमित थे, जो बढ़कर 25,316 हो गए हैं। इसके बाद सुरबाया जैसे प्रांतो में 10 हजार से ज्यादा लोगों की रैंडम सैंपलिंग शुरू कर दी है।

  • संक्रमित-25216,मौतें- 1520


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फिलीपींस की राजधानी मनीला में मेट्रो सेवाएं बहाल कर दी गई हैं, पर मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग रखना अनिवार्य है।


https://ift.tt/2Xg5Hi5

Comments

Popular Posts

आप शेयर ट्रेडिंग करते हैं तो यह जानना आपके लिए जरूरी है; एक सितंबर से बदल रहा है मार्जिन का नियम

शेयर बाजार में एक सितंबर से आम निवेशकों के लिए नियम बदलने वाले हैं। अब वे ब्रोकर की ओर से मिलने वाली मार्जिन का लाभ नहीं उठा सकेंगे। जितना पैसा वे अपफ्रंट मार्जिन के तौर पर ब्रोकर को देंगे, उतने के ही शेयर खरीद सकेंगे। इसे लेकर कई शेयर ब्रोकर आशंकित है कि वॉल्युम नीचे आ जाएगा। आइए समझते हैं क्या है यह नया नियम और आपकी ट्रेडिंग को किस तरह प्रभावित करेगा? सबसे पहले, यह मार्जिन क्या है? शेयर मार्केट की भाषा में अपफ्रंट मार्जिन सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले शब्दों में से एक है। यह वह न्यूनतम राशि या सिक्योरिटी होती है जो ट्रेडिंग शुरू करने से पहले निवेशक स्टॉक ब्रोकर को देता है। वास्तव में यह राशि या सिक्योरिटी, बाजारों की ओर से ब्रोकरेज से अपफ्रंट वसूली जाने वाली राशि का हिस्सा होती है। यह इक्विटी और कमोडिटी डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग से पहले वसूली जाती है। इसके अलावा स्टॉक्स में किए गए कुल निवेश के आधार पर ब्रोकरेज हाउस भी निवेशक को मार्जिन देते थे। यह मार्जिन ब्रोकरेज हाउस निर्धारित प्रक्रिया के तहत तय होती थी। इसे ऐसे समझिए कि निवेशक ने एक लाख रुपए के स्टॉक्स खरीदे हैं। इस...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के 100 साल, जिसके लिए महात्मा गांधी भीख मांगने को तैयार थे

दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया (राष्ट्रीय इस्लामी विश्वविद्यालय) एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी है, जो आज 100 साल पूरे कर रही है। 29 अक्टूबर 1920 को अलीगढ़ में छोटी संस्था के तौर पर शुरू होकर एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनने तक की इसकी कहानी कई संघर्षों से भरी है। गांधीजी के कहने पर ब्रिटिश शासन के समर्थन से चल रही शैक्षणिक संस्थाओं का बहिष्कार शुरू हुआ था। राष्ट्रवादी शिक्षकों और छात्रों के एक समूह ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छोड़ा और जामिया मिल्लिया इस्लामिया की नींव पड़ी। स्वतंत्रता सेनानी मौलाना महमूद हसन ने 29 अक्टूबर 1920 को अलीगढ़ में जामिया मिल्लिया इस्लामिया की नींव रखी। यह संस्था शुरू से ही कांग्रेस और गांधीजी के विचारों से प्रेरित थी। 1925 में आर्थिक सेहत बिगड़ी तो गांधीजी की सहायता से संस्था को करोल बाग, दिल्ली लाया गया। तब महात्मा गांधी ने यह भी कहा था- जामिया को चलना होगा। पैसे की चिंता है तो मैं इसके लिए कटोरा लेकर भीख मांगने के लिए भी तैयार हूं। बापू की इस बात ने मनोबल बढ़ाया और संस्था आगे बढ़ती रही। भारत के तीसरे राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन महज 23 साल की उम्र में जामिया...