Skip to main content

दुनिया में लोगों ने रोचक अंदाज में किया प्रदर्शन, सभी की एक ही मांग- होटल, रेस्तरां और पर्यटन खोल दें

दुनियाभर के देशों में कोरोना के कारण लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हुआ है। इसलिए प्रदर्शनों में अब कारोबार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को खोलने की मांग होने लगी है। जिन देशों में प्रतिबंध जारी हैं, वहां पर हटाने की मांग की जा रही है। कुछ देशों में प्रतिबंध हटा लिए गए हैं, इसके बाद सरकार से मदद की गुहार लगाई जा रही है।

ऐसा ही एक प्रदर्शन जर्मनी की संसद के बाहर हुआ। देश की ट्रेवल एजेंसियों और पर्यटन उद्योगों से जुड़े कारोबारी यहां पर जमा हुए और सरकार से राहत की मांग की। ब्रैंडनबर्ग गेट के सामने भी बड़ी संख्या में टूर संचालक खाली बसें लेकर पहुंचे थे। दरअसल जर्मनी में कोरोना के कारण सीमाएं सील कर दी गई हैं। इसलिए पर्यटकों का आना भी बंद है।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से पर्यटन स्थल और वर्कप्लेस खोलने की मांग की। ऐसे ही प्रदर्शन अमेरिका के न्यूजर्सी-कैलिफोर्निया, ग्रीस के एथेंस और फ्रांस के पेरिस में भी हुए। इन सभी प्रदर्शनों में खास बात यह रही कि कहीं भी हिंसा और तोड़-फोड़ नहीं की गई, शांति के साथ अपना संदेश दिया।

न्यूयॉर्क: टाइम्स स्क्वेयर पर बिलबोर्ड की लाइटें बंद

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर पर हैशटेगडोंटगो डार्क अभियान के तहत बिलबोर्ड की लाइटें बंद रखी गईं। रेस्तरां, होटल और शोरूम संचालकों ने छूट देने की मांग की।

एथेंस: संसद के बाहर संगीत बजाकर प्रदर्शन
ग्रीस में संसद के सामने संगीत बजाकर सरकार को कारोबार और कला जगत को हुए नुकसान पर ध्यान देने की गुहार लगाई। पूरे देश में इस तरह के प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

पेरिस:शेफ की टोपी, एप्रन, और ट्रे रखकर मांगी छूट
पेरिस में सीन नदी के किनारे शेफ की टोपी, एप्रन और रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाली ट्रे रखकर नाराजगी जताई गई। होटल कारोबारियों ने कारोबार शुरू करने की मंजूरी मांगी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ग्रीस में संसद के सामने संगीत बजाकर सरकार को कारोबार और कला जगत को हुए नुकसान पर ध्यान देने की गुहार लगाई।


https://ift.tt/3gBRGmO

Comments

Popular Posts

छोटे बच्चों पर भी थी मौलानाओं की नजर:18 साल से कम उम्र के बच्चों को करते थे गुमराह, माइंड वॉश के बाद धर्मांतरण करवाते थे; कानपुर में 14 साल का बच्चा था निशाने पर

https://ift.tt/eA8V8J

केंद्र सरकार ने देशभर के कर्मचारियों के लिए नहीं जारी की गाइडलाइन, सिर्फ एक विभाग के लिए जारी हुए सर्कुलर से फैला कन्फ्यूजन

क्या वायरल : केंद्र सरकार ने देश भर के कर्मचारियों के लिए गाइडलाइन जारी की हैं। जिनके अनुसार एक दिन में अधिकतम 20 लोगों का स्टाफ ही एक ऑफिस में काम करेगा। कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों को ऑफिस नहीं आना होगा। इस तरह के 11 बिंदुओं की गाइडलाइन से जुड़ा एक सर्कुलर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस तरह के ट्वीट वायरल हो रहे हैं https://twitter.com/JantaKaSafar/status/1270232058653261824 https://twitter.com/shubh_tree फैक्ट चेक पड़ताल - सबसे पहले हमने यह क्रॉस चेक किया कि वायरल हो रहा सर्कुलर असली है या नहीं। एएनआई के ऑफिशियल ट्विटरहैंडल पर भी यही सर्कुलर ट्वीट किया गया है। इससे यह स्पष्ट हुआ कि यह फर्जी नहीं है। संभवत: एएनआई द्वारा यह सर्कुलर ट्वीट किए जाने के बाद ही कई न्यूज वेबसाइट्स ने यह खबर पब्लिश की कि केंद्र सरकार ने देश भर के दफ्तरों के लिए गाइडलाइन जारी की हैं। इसके बाद ही सोशल मीडिया पर भी यह खबर वायरल हुुई। -सर्कुलर के पहले पैराग्राफ को ही ध्यान से पढ़ें तो यह समझ आ जाता है कि ये सभी कर्मचारियों के लिए नहीं है। पहले पैराग्राफ की अंतिम लाइन में लिखा है - All officers i...