Skip to main content

लॉकडाउन में छूट पर अगले 1-2 दिन में फैसला, फिर एक बार सीएम से मिले शरद पवार, ऑक्सीजन की कमी से 2 घंटे में 7 की मौत का दावा

महाराष्ट्र में रविवार सुबह तक कोरोनावायरस संक्रमण के 2,940 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में कुल केस की संख्या 65,168 तक पहुंच गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 99 और रोगियों की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 2,197 तक पहुंच गई। दिनभर में 1,084 मरीज ठीक हुए और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। महाराष्ट्र में अब तक 28,081 मरीज वायरस के संक्रमण से स्वस्थ चुके हैं। विभाग ने बताया कि राज्य में 34,890 मरीजों का इलाज चल रहा है। शनिवार को हुई 99 मौतों में से 54 अकेले मुंबई में हुई हैं। शनिवार को सामने आए कुल 2,940 नए रोगियों में से 1,510 अकेले मुंबई से सामने आये हैं।

मुंबई में छूट पर अगले एक दो दिन में फैसला
मुंबई में दुकानें और प्राइवेट ऑफिस खोलने के बारे में अगले दो दिनों में फैसला किया जा सकता है। केंद्र सरकार के फैसले के बाद राज्य सरकार और बीएमसी छूट का ऐलान करेंगी। ई-कॉमर्स कंपनियों को सभी सामान की बिक्री की छूट देने के बाद रिटेल दुकानदार भी दुकानें खोलने की इजाजत मांग रहे हैं।

ऑक्सीजन लेवल कम होने से दो घंटे में 7 मरीजों की मौत!
जोगेश्वरी अस्पताल में शनिवार को महज 2 घंटे के अंदर कोरोना के 7 मरीजों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी मरीजों की मौत ऑक्सिजन लेवल कम होने से हुई है. यहां पिछले एक हफ्ते में हॉस्पिटल की लापरवाही से 12 मरीजों की जान जा चुकी है। कहा जा रहा है कि यहां सीनियर डॉक्टरों की भारी कमी है और इसी वजह से यहां कोरोना के मरीजों की देखभाल ठीक तरीके से नहीं हो रही है। अंग्रेजी अखबार 'मुंबई मिरर' के मुताबिक, ये घटना शनिवार की है। नाम न बताने की शर्त पर एक नर्स ने कहा, 'ऐसा मंजर हमने अपने करियर में कभी नहीं देखा। सिर्फ डेढ़ घंटे के दौरान 7 मरीजों की मौत हो गई। इंडिकेटर में दिख रहा था कि ऑक्सिजन का लेवल कम हो गया है। मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, वो हांफ रहे थे. जब तक हमलोग कुछ करते उन सबकी मौत हो गई।'

हॉस्पिटल का ऑक्सीजन की कमी से इनकार
रिपोर्ट के मुताबिक, मरीजों की गंभीर हालत देखकर नर्सों ने तुरंत डॉक्टर को जानकारी दी। लेकिन जब तक आईसीयू में टेक्नीशियन की मदद से ऑक्सिजन लेवल को ठीक किया जाता, मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद मेडिकल सुपरिन्टेन्डेन्ट डॉक्टर माने ने सुबह साढ़े 4 बजे इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। हालांकि, डॉक्टर ने इस बात से इनकार किया कि मरीजों की मौत ऑक्सिजन लेवल कम होने से हुई। एक नर्स ने कहा कि यहां कुछ सीनियर डॉक्टरों की कमी है।

पिछले एक महीने में चौथी बार मिले शरद पवार और सीएम ठाकरे
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार रात बैठक की। यह मुलाकात केंद्र द्वारा निरूद्ध क्षेत्रों में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ाने की घोषणा करने के कुछ घंटों बाद हुई। दोनों नेताओं के बीच हाल के हफ्तों में हुई यह चौथी बैठक है, जो मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास ‘वर्षा’ में हुई। लॉकडाउन का मौजूदा चरण रविवार को समाप्त हो रहा है। पवार चरणबद्ध तरीके से आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने और राज्य के भीतर सड़क परिवहन को फिर से शुरू करने पर जोर देते रहे हैं।

संक्रमण फैलने का खतरा न हो, तभी परीक्षा कराएं: सीएम
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बात की और कहा कि यह सुनिश्चित करते हुए परीक्षाएं आयोजित की जानी चाहिए कि इससे कोरोना वायरस का प्रसार नहीं होगा। एक आधिकारिक बयान में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया है कि यह स्पष्ट हो रहा है कि जुलाई में परीक्षाएं नहीं हो सकती हैं, लेकिन इस संबंध में अनिश्चितता समाप्त होनी चाहिए और सभी विकल्पों का पता लगाया जाना चाहिए।

चातुर्मास से पहले जैन साधुओं को यात्रा की अनुमति मिली
जुलाई में शुरू होने जा रहे जैन समाज के चातुर्मास से पहले जैन साधु-साध्वियों को प्रवास (यात्रा) करने की अनुमति राज्य सरकार ने दे दी है। सरकार के डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग ने शनिवार को जारी एक आदेश में यात्रा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, एक साथ पांच से ज्यादा लोगों के यात्रा न करने, चातुर्मास के दौरान जैन मुनि, साधु-साध्वियों के चातुर्मास व्यतीत करने के स्थान पर भीड़ जमा न होने देने और सुरक्षा मानकों का पालन करने की शर्तों के साथ यह अनुमति दी है। तमाम जैन मुनि, संत, साधु-साध्वी चातुर्मास से पहले अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचते हैं और अगले चार महीने तक फिर कोई प्रवास नहीं करते।

श्रमिक स्पेशल ट्रेन पकड़ने का इंतजार कर रहे प्रवासी मजदूरों को मुंबई ट्रैफिक विभाग की ओर से फलों का वितरण किया गया।

वाशी में तैयार हुआ 1200 बेड का अस्थाई हॉस्पिटल
वाशी स्थित सिडको एग्जिबिशन सेंटर में बनाए जा रहे कोविड-19 तात्कालिक अस्पताल का काम लगभग पूरा हो चुका है। इस अस्पताल को अगले तीन से चार दिनों में खोल दिया जाएगा। इस विशेष कोविड अस्पताल में कुल 1200 बिस्तरों की व्यवस्था होगी, जिसमें से 500 बिस्तर ऑक्सीजन सुविधा से युक्त होंगे।


शनिवार को बीएमसी मुख्यालय के बाहर भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर ने पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। विधायक ने आरोप लगाया कि बीएमसी की ढिलाई के कारण मुंबई, वुहान बनने की ओर बढ़ रहा है।

कल्याण में कम्युनिटी किचन आज से बंद
लॉकडाउन के दौरान बेघर मजदूरों के लिए और गरीबों के लिए कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा शुरू की गई कम्युनिटी किचन 31 मई से बंद कर दी जाएगी। लगभग दो महीने पहले शुरू की गई कम्युनिटी किचन से प्रतिदिन 84 हजार पैकेट बांटे जाते थे। राज्य शासन का कहना है कि अब जब सभी को राशन दिया जा रहा है तो कम्युनिटी किचन की खास उपयोगिता नहीं रह गई है। कल्याण-डोंबिवली में कल्याण, डोंबिवली, टिटवाळा, आंबिवली, मोहना सहित 8 जगहों पर कम्युनिटी किचन संचालित की रही थी।


भारत मर्चेंट्स चेम्बर की ओर से पूर्व मंत्री निलेश वैश्य व समिति सदस्य आनंद सुरेका ‘अस्मिता’ ने बोरिवली पूर्व में दिव्यांग विद्यार्थियों को एक महीने का अनाज, मसाला, होमियोपैथी दवा व भाप लेने की मशीन वितरित की।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
आईसीएमआर की ओर से शोध के लिए मुंबई में कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों की इम्युनिटी चेक करने का काम शुरू हुआ है। ऐसे लोगों के प्लाज्मा का इस्तेमाल कुछ दिनों पहले कोरोना के इलाज में किया गया था।


https://ift.tt/2MgZ8FY

Comments

Popular Posts

आठ महीनों में एक हजार से ज्यादा घंटे कोरोना मरीजों के बीच बिताए, फिर भी संक्रमण से सुरक्षित

शहर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 40,522 हो गया है। गुरुवार को 556 नए केस मिले। तीन मरीजों की मौत भी हुई। हालांकि 35 हजार से ज्यादा ठीक भी हो चुके हैं। 12 नवंबर के बाद से जिस तेजी से मरीज मिल रहे हैं, उसने चिंताएं बढ़ा दी हैं। ऐसे में छह हजार से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी मिसाल हैं, जो इन आठ महीनों में एक हजार से ज्यादा घंटे मरीजों के बीच बिता चुके हैं। बमुश्किल 300 संक्रमित हुए। मास्क की सावधानी बरतते हुए ये कोराना से बचे हुए हैं। मरीजों को गले भी लगाती हैं, लेकिन पलभर के लिए मास्क नहीं हटातीं पीपीई किट पहनकर सुबह-शाम मरीजों के पास जाती हूं, उनकी काउंसलिंग भी करती हूं। जरूरत पड़ने पर गले भी लगाती हूं। अस्पताल के मरीज कल्पना दीदी के नाम से जानने लगे। 8 महीने में एक दिन ऐसा नहीं गया, जब कोविड वार्ड न गई हूं, पर हमेशा मास्क और ग्लव्स पहने रही। मास्क तो पलभर के लिए भी नहीं हटाती। इन सुरक्षा साधनों का इस्तेमाल कर कोरोना से बचे रहे। -कल्पना पिल्लई, इंचार्ज सिस्टर अरबिंदो अस्पताल सुबह 8 से रात 10 तक पानी नहीं पीते, ताकि मास्क न हटाना पड़े सात महीने से रोज राउंड ले रहा हूं। सबसे ज्यादा ध्यान मास्...

लॉकडाउन में महिलाओं के खातों में 32% इजाफा, इनमें 70% पहली बार शेयर में इन्वेस्ट कर रहीं

कोरोना संकट के दौरान शेयर बाजार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। महिलाएं गोल्ड बाॅन्ड से लेकर म्यूचुअल फंड तक में निवेश कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि शेयर बाजार में निवेश करने वाली महिलाओं में अधिकतर पहली बार निवेश कर रही हैं। इनमें बड़ी संख्या में वर्किंग वुमन्स और हाउस वाइफ हैं। ये महिलाएं ना सिर्फ शेयर मार्केट में पैसे लगा रही हैं, बल्कि दूसरों को प्रेरित भी कर रही हैं। आइए पढ़ते हैं ऐसी ही कुछ महिलाओं की कहानी, जो मार्केट में निवेश कर अच्छा रिटर्न कमा रही हैं... अंकिता तोलानी - वर्किंग अंकिता तोलानी 28 साल की हैं। दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में जाॅब करती हैं। अंकिता 2016 से शेयर मार्केट में पैसे लगा रही हैं। वो SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) और गोल्ड बाॅन्ड में निवेश करती हैं। अंकिता कहती हैं,'पहली बार मैंने SIP में 1 लाख रुपए से निवेश शुरू किया था। अब हर साल डेढ़ से दो लाख रुपए निवेश करती हूं।' अंकिता पिछले तीन साल में करीब 10 लाख से ज्यादा निवेश कर चुकी हैं। वहीं, गोल्ड बाॅन्ड में अंकिता अब तक 7 लाख रुपए तक निवेश कर चुकी हैं। वह बताती हैं कि उन्हें गोल्ड बाॅन...