Skip to main content

मेक्सिकन रेस्तरां ने कोरोनाबर्गर बनाया, मालिक ने कहा- ठप पड़े बिजनेस को रफ्तार देगा ये हरे रंग का बर्गर

कोलकाता में बनेकोरोनावायरस की शक्ल वालीसंदेश मिठाईके बाद अब कोरोनाबर्गर तैयार किया गया है। इसे मेक्सिको के एक रेस्तरां ने बनाया है। हरे रंग का बर्गर तैयार करने वाले रेस्तरां के मालिक रेने साउसेडो का कहना है कि महामारी के बाद व्यापार ठप पड़ा था।

कोविड थीम वाले बर्गर को पेश करने के बाद सभी इसे खाना चाहते हैं। इसे खरीदने के लिए ग्राहकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। एक कोरोनाबर्गर की कीमत 300 रुपए है।

रेने के रेस्तरां का नाम हॉट-डॉग जंकोज है। उनका कहना है कि कोरोनाबर्गर में बीफ, मोजरेला चीज, प्याज, पालक, टमाटर, बॉरबन सॉस और एवेकाडो का इस्तेमाल किया गया है।
रेने के मुताबिक, यह आइडिया समान खरीदने आने वाले फ्रंटलाइन वर्कर के कारण आया जो इस बीमारी से लड़ते हुए अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
39 वर्षीय रेने का कहना है कि एक दिन मैंने सोचा उन लोगों से मिलूं जो कोरोनावायरस की थीम वाला केक बना रहे हैं। मैंने उन्हें सुझाव दिया कि क्या वह हमारे लिए कोरोना की शक्ल वाली ब्रेड बना सकते हैं, उन्होंने अगले ही दिन वैसी ही ब्रेड बनाकर दे दी। ब्रेड तैयार होने के बाद कोरोनाबर्गर तैयार किया गया।
रेने के मुताबिक, कोरोनाबर्गर खरीदने आने वालों में ज्यादातर डॉक्टर और नर्स हैं जो इसे काफी सराह रहे हैं। लोग इसे मजाकिया नजरिए से देख रहे हैं और तारीफ भी कर रहे हैं।
रेने का कहना है कि उम्मीद है जैसे-जैसे महामारी का असर कम होगा बर्गर खाने वालों की मांग बढ़ेगी।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus Lockdown in Mexico News Updates; After Corona Sweet, now COVID Burger is prepared By Restaurant


https://ift.tt/3gHEc99

Comments

Popular Posts

तूफान-ओलों से 4 की मौत; टोंक में मकान ढहने से दादी-पोते की जान गई, कोटा में पेड़ गिरने से स्कूटी सवार की मौत

(विनोद शर्मा) राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारणसोमवार को मौसम का विकराल रूप देखने को मिला। प्रदेश में आएआंधी-तूफान से चार लोगों की मौत हो गई। कई जगहों पर हवा के साथ पेड़ और बिजली के पोल उखड़गए। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मकानों पर लगे टीन शेड उड़कर दूर जा गिरे। टोंक में तीन और कोटा में एक की जान गई।प्रदेश में पिछले 10-12 दिन से आंधी और ओलावृष्टि का दौर जारी है। टोंक: बारिश, ओलों से पहले अंधड़ ने मचाई तबाही जिले मेंशाम को मौसम में आए बदलाव के बीच बारिश व ओले से पहले अंधड़ ने भारी तबाही मचाई। बनेठा क्षेत्र के कीरों की झोपडिया गांव में मकान ढहने से दादी और पोते की मौत हो गई जबकि नटवाड़ा क्षेत्र के देवली भांची गांव में अंधड़ के बीच टिन शेड उड़कर महिला पर जा गिरे। इससे महिला की गर्दन कटने से मौत होगई। हालांकि, बारिश के बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। बारिश होने से तापमान में कमी आ गई। जिले में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। टोंक के बालापुरा में तूफान ने रतिराम जाट के मकान में भारी तबाही मचाई, गांव में अन्य किसानों का भी नुकसान हुआ है। जोधपुर, सिरोही और ब...