Skip to main content

Posts

Showing posts from 2020

केंद्र से बातचीत से पहले आज किसानों की अहम बैठक, आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे

नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर 37 दिनों से किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्र सरकार के साथ 4 जनवरी को होने वाली आठवें दौर की बातचीत से पहले शुक्रवार को किसान संगठनों की अहम बैठक होगी। इसमें किसान आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों के अगले एक्शन पर चर्चा के लिए आज एक अहम बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा कि नए किसान कानूनों को वापस लेने और मिनिमम सपोर्ट प्राइज (MSP) की लीगल गारंटी से जुड़ी मांगों को वापस लेने का कोई सवाल हीं नहीं उठता। उन्होंने कहा कि सरकार ने पराली और बिजली कानून से जुड़ी हमारी 2 मांगे मान ली हैं। इसका यह मतलब नहीं है कि हम बची हुई 2 मांगों से पीछे हट जाएंगे। अपडेट्स दिल्ली का चिल्ला और गाजीपुर बॉर्डर बंद कर दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, आंदोलन को देखते हुए नोएडा और गाजियाबाद से आने वाले ट्रैफिक के लिए बॉर्डर को बंद कर दिया गया है। पंजाब कांग्रेस के सांसद भी किसानों के समर्थन में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। रवनीत सिंह बिट्‌टू ने कहा कि हम यहां पिछले 25 दिन परिवार के साथ किसानों क

यह सपना 15 साल के बच्चे का है, बच्चों सा अटूट भरोसा रखिए, सपना सच होगा

दैनिक भास्कर ग्रुप द्वारा ‘अपनी उम्मीदों का भारत’ थीम पर आयोजित अनूठी पेंटिंग प्रतियोगिता में देशभर से 7316 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। विजेता को दैनिक भास्कर के नव वर्ष के विशेष अंक के कवर पेज का हिस्सा बनने का मौका मिला है। 51 हजार रु. का पहला पुरस्कार जेनिल प्रकाशभाई डांगोदरा (सूरत)(पेंटिग, कवर इमेज में) , 31 हजार का दूसरा पुरस्कार स्नेहा साहनी (गोरखपुर) और 11 हजार का तृतीय पुरस्कार अद्रिजा सरकार (रांची) को मिला। ज्यूरी मेंबर्स के मुताबिक पेंटिग्स इतनी शानदार थीं कि विजेताओं का चुनाव करना मुश्किल था। ज्यूरी ने सांत्वना पुरस्कार में तय 10 प्रविष्टियों की बजाय 19 को चुना। सभी 19 को पुरस्कृत किया गया। 19 सांत्वना पुरस्कार, 1,000 रुपए सभी को दिए गए आरती प्रविणगर गुसाई, कच्छ, गुजरात। अभिषेक शर्मा, भरतपुर, राजस्थान। आस्था सिंह, सतना, मप्र। डिम्पल राजपूत, इंदौर, मप्र। निष्ठा श्रीवास्तव, जबलपुर, मप्र। रोहन ठाकर, बांतवा, जूनागढ़, गुजरात। पूर्वा रात्रे, कोटा, छत्तीसगढ़। सुमित प्रजापत, मसूरिया, राजस्थान। सुप्रिया सरयाम, छिंदवाड़ा, मप्र। तन्मय सोनी, जोधपुर, राजस्थान। तन्वी पटेल, जबलपुर, मप्र।

नए हेल्थ कार्ड और आर्टिफिशयल किडनी से जिंदगी आसान होगी, 5जी नेटवर्क और फास्टैग हमारी रफ्तार बढ़ाएंगे

एक अप्रैल से वेतन के नए नियम, इन-हैंड सैलरी कम, पर बचत बढ़ेगी एक अप्रैल से नए वेजेज रूल लागू होंगे। नियोक्ता कर्मचारी के कुल वेतन में भत्ते का हिस्सा 50% से ज्यादा नहीं कर पाएंगे। यानी कुल वेतन में बेसिक पे और एचआरए का हिस्सा 50% होगा। इस परिवर्तन से जहां कर्मचारियों के पीएफ में ज्यादा रकम जाएगी, वहीं यह कटौती बढ़ने से मासिक इन-हैंड सैलरी कम हो जाएगी। परीक्षा में मार्किंग पैटर्न चेंज होगा, 4 बार होगी जेईई मेन CBSE में 10वीं और 12वीं में अब 10% अंक केस स्टडीज से जुड़े होंगे। मार्किंग पैटर्न बदलेगा। प्रश्नों की संख्या भी कम होगी। साल में 4 बार जेईई मेन होगी। 2019 तक स्कूल और क्लासरूम पारंपरिक थे। 2020 में बच्चे ऑनलाइन लर्निंग से रू-ब-रू हुए। 2021 में दुनिया इन दोनों माध्यमों का मिला हुआ रूप यानी ब्लेंडेड लर्निंग देखेगी। सबका डिजिटल हेल्थ कार्ड, मौसम विभाग देगा मलेरिया का पूर्वानुमान हेल्थ कार्ड 2021 से पूरे देश में लागू किया जाएगा। यह कार्ड सभी अस्पताल और क्लीनिक से मिलेंगे। इस कार्ड में सभी रोगियों का डाटा सुरक्षित रहेगा। एक क्लिक पर इस रिपोर्ट को कभी भी और कहीं भी देखा जा सकेगा। इ

पढ़िए, दैनिक भास्कर न्यू ईयर स्पेशल की चुनिंदा स्टोरीज सिर्फ एक क्लिक पर

1. नए साल के साथ ही आज हम नए दशक की दहलीज पर पहला कदम रख रहे हैं। बीता साल हमारे लिए कई दर्दनाक और परेशान करने वाली यादें देकर गया है। 2020 के अनुभव से हम क्या सीख सकते हैं, पढ़िए भास्कर थीम उम्मीदें 2021 में... भास्कर की थीम -उम्मीदें 2021 / साल बदला है, अब वक्त हमें बदलना है; अनुभव संजोकर रखिए...चुनौतियां अवसर बनेंगी (2021 इस सदी के लिए उम्मीदों का सबसे बड़ा साल है। वजह- जिस कोरोना ने देश के एक करोड़ से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में लिया, उसी से बचाने वाली वैक्सीन से नए साल की शुरुआत होगी। इसलिए 2021 के माथे पर यह उम्मीदों का टीका है।) 2. साल 2021 कोरोना से लड़ाई का महत्वपूर्ण पड़ाव है। अनुमान है कि 30 करोड़ भारतीयों को जून तक वैक्सीन लग जाएगा। 160 करोड़ डोज बुक किए जा चुके हैं। पढ़िए, इससे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य... कोरोना पर जीत की तैयारी / विश्वभर में 1200 करोड़ डोज बुक, भारत में जनवरी से वैक्सीनेशन संभव है 3. 2021 से देश को क्या-क्या उम्मीदें रहेंगी। आम आदमी के अधिकारों से लेकर अंतरिक्ष में हमारे परचम फहराने तक, देश नए साल में किन मील के पत्थरों को पार कर सकेगा? पढ़िए, इस रि

ब्रिटिश वैक्सीन एक्सपर्ट बोले- UK और साउथ अफ्रीका में पाया गया नया स्ट्रेन, वैज्ञानिक तैयार रहें

दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 8.37 करोड़ के ज्यादा हो गया। 5 करोड़ 93 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 18 लाख 24 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। ब्रिटेन के वैक्सीन एक्सपर्ट ने कहा है कि यूके और साउथ अफ्रीका में पाए गए कोविड-19 के नए वैरिएंट को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। उनके मुताबिक, यह पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों के लिए सतर्क रहने का मौका है। वायरस पर नजर रखनी होगी बिटेन के वैक्सीन एक्सपर्ट डॉक्टर पॉल आफिट ने CNN से बातचीत में कहा- यूके और साउथ अफ्रीका में मिले कोविड-19 के नए वैरिएंट ने हम सबकी चिंताएं बढ़ा दी हैं। खासतौर पर यह वैज्ञानिकों के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि वे वायरस की सीक्वेंसिंग और इसके म्यूटेशन पर फोकस करें। डॉक्टर पॉल ब्रिटेन फूड एंड ड्रग एडवाइजरी कमेटी के भी मेंबर हैं। ब्रिटेन में फाइजर वैक्सीन को मंजूरी देने में उनका अहम योगदान है। वैक्सीन रिसर्च से पॉल पहल भी जुड़े रहे हैं। पॉल ने कहा- यह याद रखिए कि कोरोना एक आरएनए वायरस है। इसका मतलब आसान भाषा में इस तरह समझा जा सकता है कि यह इन्फ्लूएंजा और मीजल्

MP और पंजाब के कई जिलों में बारिश के आसार, राजस्थान के 11 जिलों में पारा 5 डिग्री से नीचे

सर्दी के तेवर और तीखे हो सकते हैं। नए साल में भी ठंड ने लोगों को कंपाया है। राजस्थान के 11 जिलों में पारा 5 डिग्री के नीचे चल रहा है तो वहीं हरियाणा के हिसार में पिछले 24 साल की सबसे सर्द रात गुरुवार को रही। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और पंजाब में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मप्र के कई जिलों में तो बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना भी व्यक्त की है। भोपाल में रात का पारा 0.3 डिग्री गिरा, 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं भोपाल सहित मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में साल के आखिरी दिन भी ठंड का कहर जारी रहा। भोपाल में रात के तापमान में गिरावट दर्ज कि गई। दिन का तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। रात के तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट हुई। यह 9.9 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार रात भोपाल में 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा भी चली। ग्वालियर धार नरसिंहपुर राजगढ़ खजुराहो में कोल्ड डे रहा। मौमस वैज्ञानिकों ने 2 जनवरी से भोपाल में बादल छाने, हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। मालवा निमाड़ के कई इलाकों में बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने भी गिर सकते हैं। मध्य प्रदेश इंदौर स

नवंबर के मुकाबले दिसंबर में करीब 4 लाख केस कम मिले, 5 हजार मौतें भी कम हुईं; रिकवरी रेट अब 96.1%

देश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। नवंबर के मुकाबले दिसंबर में करीब 4 लाख नए मामले कम सामने आए और मौतों में भी 5 हजार की गिरावट रिकॉर्ड की गई। नवंबर में देश में कुल 12.33 लाख मरीज मिले थे। 13.45 मरीज इससे पूरी तरह ठीक हो गए थे और करीब 15 हजार लोगों की जानें गईं थीं। इस दौरान 1.27 लाख एक्टिव केस (जिनका इलाज चल रहा) कम हुए। वहीं, दिसंबर में संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों का आंकड़ा 7.85 लाख रहा। इस दौरान 9.48 लाख लोग रिकवर हुए और करीब 10.8 हजार लोगों की जानें गईं। एक्टिव केस में 1.74 लाख की कमी दर्ज की गई। ओवरऑल रिकवरी रेट की बात करें, तो इसमें भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 99 लाख के करीब पहुंच गया है। इस तरह देश का रिकवरी रेट अब 96.1% हो गया है। देश में अब तक 1.02 करोड़ मामले पिछले 24 घंटे में देश में 19 हजार 45 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 22 हजार 23 लोग ठीक हो गए और 244 की मौत हो गई। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं। देश में अब तक 1.02 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.52 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 98

कल देश में वैक्सीन का ड्राई रन, CBSE एग्जाम के लिए कसें कमर और JIO का हैप्पी न्यू इयर

नमस्कार! राजस्थान में शाहजहांपुर खेड़ा बॉर्डर पर किसानों के सब्र का बांध टूटा। सरकार ने फोर व्हीलर्स के लिए फास्टैग की डेडलाइन बढ़ाई। कोरोना में साइबर क्राइम 350% बढ़े। बहरहाल शुरू करते हैं न्यूज ब्रीफ। (2021 इस सदी के लिए उम्मीदों का सबसे बड़ा साल है। वजह- जिस कोरोना ने देश के एक करोड़ से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में लिया, उसी से बचाने वाली वैक्सीन से नए साल की शुरुआत होगी। इसलिए 2021 के माथे पर यह उम्मीदों का टीका है।) सबसे पहले देखते हैं बाजार क्या कह रहा है- BSE का मार्केट कैप 188.03 लाख करोड़ रुपए रहा। 55% कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही। 3,170 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। 1,766 कंपनियों के शेयर बढ़े और 1,244 के शेयर गिरे। आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर PM नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) और आशा इंडिया पुरस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे। मोदी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। नई दिल्ली-कटरा के बीच कोरोना के चलते बंद हुई वंदे भारत एक्सप्रेस फिर शुरू होगी। इससे वैष्णोदेवी जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी। अमेजन-पे, गूगल पे और फोन-पे जैसे थर्ड पार्टी ऐप्स से UP