Skip to main content

MP और पंजाब के कई जिलों में बारिश के आसार, राजस्थान के 11 जिलों में पारा 5 डिग्री से नीचे

सर्दी के तेवर और तीखे हो सकते हैं। नए साल में भी ठंड ने लोगों को कंपाया है। राजस्थान के 11 जिलों में पारा 5 डिग्री के नीचे चल रहा है तो वहीं हरियाणा के हिसार में पिछले 24 साल की सबसे सर्द रात गुरुवार को रही। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और पंजाब में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मप्र के कई जिलों में तो बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना भी व्यक्त की है।

भोपाल में रात का पारा 0.3 डिग्री गिरा, 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं

भोपाल सहित मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में साल के आखिरी दिन भी ठंड का कहर जारी रहा। भोपाल में रात के तापमान में गिरावट दर्ज कि गई। दिन का तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। रात के तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट हुई। यह 9.9 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार रात भोपाल में 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा भी चली। ग्वालियर धार नरसिंहपुर राजगढ़ खजुराहो में कोल्ड डे रहा। मौमस वैज्ञानिकों ने 2 जनवरी से भोपाल में बादल छाने, हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। मालवा निमाड़ के कई इलाकों में बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने भी गिर सकते हैं।

मध्य प्रदेश इंदौर से सतवास तक सड़क और फिर पांच किमी घने जंगल को पार करते हुए इस स्थान पर पहुंचा जाता है, जो काफी मनमोहक है।

राजस्थान में -4.4 डिग्री तापमान के साथ माउंट आबू रहा सबसे सर्द

ठंड की मार राजस्थान में दिनोंदिन बढ़ रही है। गुरुवार को लगातार चौथे दिन 3 जगह पारा माइनस में रहा और सीकर में शून्य पर दर्ज किया गया। जयपुर समेत 11 शहरों में तापमान 5 डिग्री से नीचे रहा। माउंट आबू - 4.4 डिग्री के साथ सबसे सर्द रहा। फसलें पाले की चपेट में हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से शुक्रवार से कई इलाकों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि संभवना जताई है। अगले 24 घंटे में जयपुर, अजमेर, झुंझुनूं, सीकर, टोंक, कोटा, बूंदी, धौलपुर समेत कई जगह बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं।

फोटो राजस्थान के सीकर की है। यहां सुबह पेड़ों पर बर्फ जम गई।

पंजाब का बठिंडा 0 डिग्री पर, येलो अलर्ट जारी

पंजाब के सभी जिलों में शीतलहर और गहरी धुंध के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार रात बठिंडा में पारा 0 डिग्री पहुंच गया। 4 जनवरी तक शीतलहर रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 1 से 4 जनवरी के बीच कई जगह बारिश हो सकती है। जब किसी इलाके में अत्यधिक सर्दी, गर्मी या फिर बारिश होती है तो मौसम विभाग रेड, ऑरेंज, येलो अलर्ट जारी करता है। जब किसी शहर का मौसम सामान्य होता है तो उसे ग्रीन कैटेगरी में रखा जाता है। इस समय पंजाब ऑरेंज अलर्ट पर है यानी घर से निकलते हुए सजग रहना होगा।

पंजाब के अमृतसर में ठंड के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है।

हरियाणा में पिछले 24 साल में हिसार में सबसे ठंडी रात

कंपकंपी वाली ठंड ने अब हरियाणा में भी दस्तक दे दी है। रात का पारा सामान्य से 8 डिग्री नीचे पहुंच गया है। हिसार में यह माइनस 1.2 डिग्री रहा। यह दिसंबर माह में 24 साल में सबसे कम है। इससे पहले 10 दिसंबर 1996 को तापमान माइनस 1.8 डिग्री रहा था। वहीं, करनाल में दिन का तापमान 12.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री कम है। एचएयू हिसार के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, अरब सागर से नमी वाली हवाएं आएंगी। इससे 2 जनवरी के बाद हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, ठंड व बारिश से 24.87 लाख हेक्टेयर गेहूं समेत 31.86 लाख हेक्टेयर में खड़ी रबी की फसलों को लाभ होगा।

हरियाणा के हिसार में सुबह के समय पत्तों पर जमी ओस।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
तस्वीर हिमाचल प्रदेश के मनाली की है, जहां तापमान इस समय माइनस में चल रहा है। बर्फबारी के बाद यहां पर्यटकों का आगमन जारी है, जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई है।


https://ift.tt/3hvd9i2

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...