Skip to main content

पुराने दोस्त हैं मोदी और अन्ना हजारे? पड़ताल में 36 साल से भी ज्यादा पुरानी निकली वायरल फोटो

क्या हो रहा है वायरल : सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। फोटो में दो शख्स खड़े दिख रहे हैं। पहले शख्स को पीएम मोदी और दूसरे शख्स को अन्ना हजारे बताया जा रहा है।

फोटो शेयर करते हुए कुछ यूजर दावा कर रहे हैं कि अन्ना हजारे और प्रधानमंत्री मोदी पुराने दोस्त हैं। दावा है कि अन्ना पुरानी दोस्ती के चलते ही मोदी सरकार से जुड़े मुद्दों पर चुप रहते हैं।

और सच क्या है?

  • फोटो को गूगल पर रिवर्स सर्च करने से इकोनॉमिक टाइम्स वेबसाइट पर 22 सितंबर, 2017 की एक रिपोर्ट में हमें यही फोटो मिली।
  • रिपोर्ट से पता चलता है कि वायरल फोटो में मोदी के साथ दिख रहे शख्स संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी लक्ष्मण राव इनामदार हैं। लक्ष्मण राव ने पीएम मोदी के जीवन में उनके गुरु की भूमिका निभाई।
  • आज तक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, मोदी के गुरु लक्ष्मण राव इनामदार का 1984 में निधन हो गया था। चूंकि लक्ष्मण राव का निधन 36 साल पहले ही हो चुका है इसलिए साफ है कि फोटो भी 36 साल से ज्यादा पुरानी है।
  • सोशल मीडिया पर फोटो को लेकर किया जा रहा दावा फेक है। फोटो में नरेंद्र मोदी के साथ खड़े दिख रहे शख्स अन्ना हजारे नहीं हैं।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Anna Hazare and Prime Minister Narendra Modi Rare Photo । Viral Photo of Modi and Anna Hazare


https://ift.tt/3rHc2R8

Comments

Popular Posts

रणजी ट्रॉफी में 600 से ज्यादा विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज राजिंदर गोयल नहीं रहे, भारत के लिए एक भी मैच नहीं खेले

रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले राजिंदर गोयल का रविवार को बीमारी के बाद निधन हो गया। 77 साल के बाएं हाथ के स्पिनर राजिंदर ने रणजी में 637 विकेट लिए। अब तक कोई दूसरा गेंदबाज 600+ विकेट नहीं ले सका।बीसीसीआई के अलावा कई पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी मौत पर दुख जताया। बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, ‘‘हमने घरेलू क्रिकेट के दिग्गज को खो दिया। उनका रिकॉर्ड बताता है कि वे कितने शानदार गेंदबाज थे। वे 25 साल से ज्यादा क्रिकेट खेले। इससे पता चलता है कि खेल के लिए उनका समर्पण कितना ज्यादा था।’’ BCCI mourns the sad demise of Shri Rajinder Goel. https://t.co/DeGS2mvsXI pic.twitter.com/2v6EwfTKXy — BCCI (@BCCI) June 21, 2020 उन्होंने रणजी के एक सीजन में 15 बार 25+ विकेट लिए। हरियाणा के राजिंदर ने 157 मैच में 750 विकेट लिए। एक पारी में 55 रन देकर 8 विकेट उनका बेस्ट रहा। उन्होंने 59 बार 5 विकेट और 18 बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया। उन्होंने 1037 रन भी बनाए। वे भारत के लिए एक बार भी नहीं खेले वे पटियाला, पंजाब और दिल्ली से भी खेले। हालांकि, उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका...