Skip to main content

महामारी के दौर में कंपनियों ने भारतीय दर्शकों के लिए कंटेंट पर 3,800 करोड़ रुपए खर्च किए

क्रिसमस के दिन अमेजन की स्ट्रीमिंग सर्विस पर रिलीज हुई फिल्म ‘कुली नंबर-1’ बॉलीवुड में आ रहे बदलाव का नया संकेत है। महामारी के कारण सिनेमाघरों के बंद होने से लगभग 18 हजार करोड़ रुपए की हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने स्ट्रीमिंग का रास्ता पकड़ा है। रिसर्च फर्म फॉरेस्टर के अनुसार इस साल 28 बड़े सितारों की फिल्में सीधे स्ट्रीमिंग पर रिलीज हुईंं।

पिछले साल ऐसी एक भी नहीं थी। स्ट्रीमिंग की बढ़ती जरूरत के मद्देनजर नेटफ्लिक्स, अमेजन और हॉटस्टार जैसी कंपनियां भारत में खूब पैसा लगा रही हैं। फॉरेस्टर के अनुसार 2020 में इन कंपनियों ने भारतीय दर्शकों के लिए कंटेंट पर करीब 3,800 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। यह 2019 से 700 करोड़ रुपए अधिक है।

नेटफ्लिक्स ने बताया कि उसने भारत में पिछले दो साल में 50 फिल्मों और शो के निर्माण पर लगभग 2,900 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इनमें 34 हिंदी फिल्में शामिल हैं। डिज्नी प्लस ने भी लॉकडाउन के दौरान अप्रैल में हॉटस्टार में विलय के साथ अपनी शुरुआत की है। वैसे, बॉलीवुड में बनने वाली फिल्मों के मुकाबले स्ट्रीमिंग में रिलीज फिल्में अब भी कम संख्या में हैं।

अर्नेस्ट यंग की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल बॉलीवुड में 1,800 या सप्ताह में औसतन 35 फिल्मों का निर्माण हुआ था। घरेलू सिनेमाघरों में इन फिल्मों के रिलीज होने से लगभग 11 हजार करोड़ रुपए की आमदनी हुई थी। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री आय के लिए लंबे समय से थिएटरों में रिलीज पर निर्भर रहती है।

केपीएमजी के अनुसार महामारी के बीच थिएटरों बंद होने से आय 75 प्रतिशत कम हुई है। अक्टूबर में थिएटर खुलने के बाद भी इसमें राहत नहीं मिली है। नई फिल्में रिलीज न होने से देश की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर को ही सितंबर में समाप्त हुई तिमाही में 184 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका था। इस हाल में बॉलीवुड के लिए स्ट्रीमिंग सर्विस बड़े विकल्प के तौर पर उभरी है।

अब एक ही तरह के कंटेंट की रणनीति धीरे-धीरे विदा हाे रही है
बॉलीवुड कंटेंट में स्ट्रीमिंग सेवाओं के पैसा लगाने से क्रिएटिविटी को बढ़ावा मिला है। कंटेंट में विविधता भी आ रही है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘शकुंतला देवी’ के प्रोड्यूसर विक्रम मल्होत्रा कहते हैं, ‘एक ही तरह के कंटेंट की रणनीति धीरे-धीरे विदा हो रही है।’ रोमांटिक और एक्शन हीरो फिल्मों की बजाय अधिक शो और फिल्में महिलाओं, युद्ध और अन्य विषयों पर केंद्रित हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
बॉलीवुड कंटेंट में स्ट्रीमिंग सेवाओं के पैसा लगाने से क्रिएटिविटी को बढ़ावा मिला है। कंटेंट में विविधता भी आ रही है।


https://ift.tt/3hnsReV

Comments

Popular Posts

रणजी ट्रॉफी में 600 से ज्यादा विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज राजिंदर गोयल नहीं रहे, भारत के लिए एक भी मैच नहीं खेले

रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले राजिंदर गोयल का रविवार को बीमारी के बाद निधन हो गया। 77 साल के बाएं हाथ के स्पिनर राजिंदर ने रणजी में 637 विकेट लिए। अब तक कोई दूसरा गेंदबाज 600+ विकेट नहीं ले सका।बीसीसीआई के अलावा कई पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी मौत पर दुख जताया। बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, ‘‘हमने घरेलू क्रिकेट के दिग्गज को खो दिया। उनका रिकॉर्ड बताता है कि वे कितने शानदार गेंदबाज थे। वे 25 साल से ज्यादा क्रिकेट खेले। इससे पता चलता है कि खेल के लिए उनका समर्पण कितना ज्यादा था।’’ BCCI mourns the sad demise of Shri Rajinder Goel. https://t.co/DeGS2mvsXI pic.twitter.com/2v6EwfTKXy — BCCI (@BCCI) June 21, 2020 उन्होंने रणजी के एक सीजन में 15 बार 25+ विकेट लिए। हरियाणा के राजिंदर ने 157 मैच में 750 विकेट लिए। एक पारी में 55 रन देकर 8 विकेट उनका बेस्ट रहा। उन्होंने 59 बार 5 विकेट और 18 बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया। उन्होंने 1037 रन भी बनाए। वे भारत के लिए एक बार भी नहीं खेले वे पटियाला, पंजाब और दिल्ली से भी खेले। हालांकि, उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका...