Skip to main content

ब्रिटिश वैक्सीन एक्सपर्ट बोले- UK और साउथ अफ्रीका में पाया गया नया स्ट्रेन, वैज्ञानिक तैयार रहें

दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 8.37 करोड़ के ज्यादा हो गया। 5 करोड़ 93 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 18 लाख 24 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। ब्रिटेन के वैक्सीन एक्सपर्ट ने कहा है कि यूके और साउथ अफ्रीका में पाए गए कोविड-19 के नए वैरिएंट को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। उनके मुताबिक, यह पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों के लिए सतर्क रहने का मौका है।

वायरस पर नजर रखनी होगी
बिटेन के वैक्सीन एक्सपर्ट डॉक्टर पॉल आफिट ने CNN से बातचीत में कहा- यूके और साउथ अफ्रीका में मिले कोविड-19 के नए वैरिएंट ने हम सबकी चिंताएं बढ़ा दी हैं। खासतौर पर यह वैज्ञानिकों के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि वे वायरस की सीक्वेंसिंग और इसके म्यूटेशन पर फोकस करें। डॉक्टर पॉल ब्रिटेन फूड एंड ड्रग एडवाइजरी कमेटी के भी मेंबर हैं। ब्रिटेन में फाइजर वैक्सीन को मंजूरी देने में उनका अहम योगदान है। वैक्सीन रिसर्च से पॉल पहल भी जुड़े रहे हैं।

पॉल ने कहा- यह याद रखिए कि कोरोना एक आरएनए वायरस है। इसका मतलब आसान भाषा में इस तरह समझा जा सकता है कि यह इन्फ्लूएंजा और मीजल्स यानी खसरे की वायरस की तरह फैलता है। इसके कई वैरिएंट्स हो सकते हैं। ऐसे में वैज्ञानिकों की यह जिम्मेदारी हो जाती है कि वे इसके वैरिएंट्स पर नजर बनाए रखें। कम से कम एक साल पर तो इस पर फोकस करना ही होगा।

मुश्किल में अमेरिकी अस्पताल
अमेरिका में गुरुवार को फिर अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी। CNN ने अमेरिकी हेल्थ डिपार्टमेंट के हवाले से बताया कि एक ही दिन में 1 लाख 25 हजार 379 संक्रमित अस्पताल पहुंचे। इसके पहले भी कोविड ट्रैकिंग प्रोजेक्ट यानी सीटीपी ने बताया था कि पिछले हफ्ते बुधवार को एक लाख 25 हजार 335 मरीज अस्पतालों में भर्ती हुए। लगातार 13वें दिन देश के अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या एक लाख से ज्यादा रही।

WHO ने दी राहतभरी खबर
कोरोना की मार झेल रही दुनिया के लिए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने नए साल पर बड़ा ऐलान किया है। 2021 के पहले ही दिन WHO ने फाइजर-बायोएनटेक की कोरोना वैक्सीन को इमरजेंसी यूज के लिए अप्रूव्ड कर दिया। कोरोना की यह पहली वैक्सीन है जिसे WHO की तरफ से अप्रूवल मिली है। अब दुनिया के सभी देश जल्द से जल्द इस वैक्सीन को इस्तेमाल में ला सकते हैं। WHO ने एक स्टेटमेंट जारी कर बताया कि फाइजर की इस वैक्सीन का इमरजेंसी यूज किया जा सकता है। टेस्टिंग में सभी मानकों पर ये खरी उतरी है।

कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 20,445,654 354,215 12,125,806
भारत 10,286,329 149,018 9,881,786
ब्राजील 7,675,973 194,976 6,747,065
रूस 3,159,297 57,019 2,554,340
फ्रांस 2,620,425 64,632 194,221
यूके 2,488,780 73,512 N/A
तुर्की 2,208,652 20,881 2,100,650
इटली 2,107,166 74,159 1,463,111
स्पेन 1,921,115 50,689 N/A
जर्मनी 1,735,819 33,917 1,328,200

(आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं)



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
लंदन के एक बाजार में एक कोरोना बिलबोर्ड के सामने से गुजरता व्यक्ति। ब्रिटेन में बुधवार को एक ही दिन में 50 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले। करीब एक लाख लोगों को वैक्सिनेट किया जा चुका है। (फाइल)


https://ift.tt/3rMyS9J

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...