Skip to main content

हिमाचल में 400 सड़कें बंद, बीच रास्ते पर फंसे पर्यटक; बाड़मेर में 20 साल का रिकॉर्ड टूटा

ठंड ने देशभर में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। हिमाचल की राजधानी शिमला में बर्फबारी के बाद 401 सड़कें बंद हो गईं, जिससे सैकड़ों पर्यटक जगह-जगह पर फंस गए। इसके अलावा यहां पाइपलाइन में पानी जम गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। राजस्थान के बाड़मेर में ठंड ने 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां 24 घंटे में पारा 6.4 डिग्री लुढ़ककर 12.5 डिग्री से सीधे 6.1 डिग्री पर आ गया है।

हरियाणा और छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख रीजन से हाल में पास हुए पश्चिमी विक्षोभ के बाद वहां से स्ट्रांग कोल्ड हवाओं का दौर शुरू हो गया। इससे तापमान में गिरावट हुई।

हिमाचल शीतलहर की चपेट में, 344 ट्रांसफार्मरों को पहुंचा नुकसान

पहाड़ी राज्य हिमाचल के शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। तीन इंच तक बर्फ गिरी। राज्य के अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी व मैदानों में भारी बारिश हुई। पूरा राज्य शीतलहर की चपेट में है। तीन नेशनल हाईवे समेत 401 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं।

कटरा में त्रिकूट पर्वत पर रविवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई। शाम 5.30 बजे से शुरू हुई बर्फबारी आधे घंटे तक जारी रही।

सड़कें बंद होने से कई जगह पर्यटक भी फंस गए हैं। जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है। शिमला जिले में एक ही दिन में एचआरटीसी के 150 रूट प्रभावित हुए हैं। 73 बसें बर्फबारी के बीच फंस गई, जिन्हें बाद में रेस्क्यू कर लिया गया। राज्य में 344 ट्रांसफार्मरों को नुकसान पहुंचा है। होटल इंडस्ट्री खुश है क्योंकि नए साल तक बुकिंग फुल है।

शिमला के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास लोग इस तरह फिसलते रहे।

सोमवार को सिर्फ शिमला में ही तीन हजार गाड़ियां व मनाली में एक हजार गाड़ियों में बाहरी राज्यों से पर्यटक पहुंचे। वहीं पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि अटल टनल रोहतांग और सोलंग नाला वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। शिमला हमीरपुर नेशनल हाईवे पर नालटू के जंगल में अब फिर से बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हैं।

बर्फबारी ने पर्यटकों की मुराद पूरी कर दी। शिमला के रिज में मस्ती करते लोग।

बर्फबारी के कारण हमीरपुर, बिलासपुर और धर्मशाला से आने वाली बसें भी जाम में फंसी रही। घणाहट्टी की तरफ से आने वाली गाड़ियों की लंबी लाइन हीरानगर तक लगी रही। हालात ये रहे की कड़कड़ाती इस ठंड में लोगों को अपने परिवार के साथ पैदल ही चलना पड़ा। निचले क्षेत्रों से कई लोग अस्पताल के लिए आए थे, ऐसे में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बर्फबारी के चलते सुबह काफी देर तक दूध जैसी जरूरी वस्तुएं भी नहीं पहुंच सकीं।

राजस्थान में 24 घंटे के अदर 9 डिग्री गिरा पारा, माउंट आबू में पारा माइनस 2 डिग्री

प्रदेश में सर्दी यू-टर्न ले चुकी है। शीतलहर से एक ही रात में अचानक ठंड बढ़ गई और कई जगह रात का पारा 4 से 9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। बाड़मेर में 20 साल का रिकॉर्ड टूट गया। यहां 24 घंटे में पारा 6.4 डिग्री लुढ़ककर 12.5 डिग्री से सीधे 6.1 डिग्री पर आ गया। माउंट आबू में पारा दो डिग्री गिरकर एक बार फिर -2.0 डिग्री तक गिर गया। तापमान के हिसाब से माउंट आबू देश सोमवार को सबसे ठंडे 6 हिल स्टेशनों में सबसे ऊपर रहा। यानी शिमला और श्रीनगर से भी ज्यादा ठंडा। क्योंकि शिमला में -1.1 डिग्री और श्रीनगर में 0.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

राजस्थान के माउंट आबू में पारा माइनस 2 डिग्री होने से मैदानों में घास पर जमी ओस की बूंदें।

जयपुर समेत 14 जिलों में तेज शीतलहर चलेगी

मौसम विभाग ने जयपुर, अलवर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, अजमेर, बूंदी, दौसा और झालावाड़ में तीव्र शीतलहर का असर रहने की संभावना जताई है। अगले 3-4 दिनों में कई शहरों में रात का तापमान 4 से 6 डिग्री तक लुढ़क सकता है। मौसम विभाग पहले ही अधिकतकर इलाकों के लिए 3 दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी कर चुका है।

माउंट आबू में पत्ता गोभी के ऊपर जम गई बर्फ।

MP के इंदौर में हवा की दिशा बदलते ही पारा 6 डिग्री गिरा

हवा की दिशा बदलते ही मध्य प्रदेश में तापमान में जोरदर गिरावट आई है। राज्य में सीजन का पहला कोल्ड डे सोमवार को हो गया। अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री रहा तो सामान्य से 6 डिग्री कम था। बता दें कि तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम होने पर कोल्ड डे माना जाता है।

इंदौर से 40 किमी दूर पेडमी गांव के पास वादियों में यूं ठहरी ठंड।

हरियाणा में 4 दिन कड़ाके की ठंड, पारा शून्य की ओर आएगा

राजधानी हरियाणा| पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश के बाद अब ठंड बढ़ेगी। नारनौल में रात का तापमान 1.6 डिग्री पर आ गया है, जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। रोहतक में दिन का पारा 15.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5 डिग्री कम है। शीतलहर की रफ्तार तेज हो गई। हालांकि, दिन में धूप खिलने से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने हरियाणा में 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक कड़ाके की ठंड व शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पारा शून्य के करीब आ सकता है। पाला जमने के आसार हैं। गहरी धुंध छाएगी। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 4 व 5 जनवरी को बारिश हो सकती है।

गुजरात में रात का पारा 4 डिग्री लुढ़का, 2 दिन में 14 डिग्री से नीचे जा सकता है तापमान

उत्तर से चल रही ठंडी हवाओं के कारण सूरत में ठंड फिर से लौट आई है। आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। पारा लुढ़कने से दिन में भी ठंडक का एहसास हुआ।

पंजाब में अगले 48 घंटे कोल्ड डे, शीतलहर चलेगी, बठिंडा 1.50 के साथ सबसे ठंडा रहा

पहाड़ों से चली बर्फीली हवाओं के चलते पंजाब के तापमान में औसतन 4 डिग्री की गिरावट आ गई। हालात ये हैं कि बठिंडा में रात का तापमान केवल 1.5 डिग्री रह गया जबकि दिन में सोमवार को पारा 14 रिकॉर्ड हुआ। फिरोजपुर में रात का पारा 2.4 डिग्री और दिन का पारा 12 रहा। मौसम विभाग ने राज्य में आने वाले 48 घंटे में बेहद गहरी धुंध पड़ने का अलर्ट जारी किया है। रात के समय कड़ाके की सर्दी पड़ने से दिन में भी मध्यम गति की हवाएं चलने से ठिठुरन रहेगी। एक और दो जनवरी को भी प्रदेश से ज्यादातर इलाकों में सूरज नहीं दिखेगा। बादल छाए रहेंगे, धुंध के दौरान विजिबिलिटी बहुत कम रहेगी।

पंजाब के मुक्तसर में पारा 2 डिग्री पहुंच गया है। जिसके बाद दो साल का रिकॉर्ड टूट गया है और विजिबिलिटी 15 मीटर हो गई है।

छत्तीसगढ़ के मैदानी इलाकों में घना कोहरा

अगले तीन-चार दिनों तक छत्तीसगढ़ के मैदानी जिलों में घना कोहरा छाए रहने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी हुआ है। वहीं दक्षिण-पूर्वी हवा के असर से दिन व रात का तापमान बढ़ गया है। इससे ठंड में हल्की कमी आई है।

छत्तीसगढ़ के मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के विज्ञानियों के अनुसार हवा की दिशा बदलने के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा व हवा की दिशा बदलने के कारण दिन व रात के तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि हो सकती है। इससे ठंड में और कमी होगी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
हिमाचल प्रदेश के कई शहरों में बर्फबारी के बाद जनजीवन काफी मुश्किल हो गया है। फोटो शिमला की है, जहां ताजी बर्फबारी के बाद हर तरफ बर्फ की चादर जम गई है।


https://ift.tt/3pvDyz4

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...