Skip to main content

पत्नी को समन पर राउत बोले- मत लेना पंगा, बच्चों को कोरोना से बचाएगी देसी वैक्सीन और क्रिकेट अवॉर्ड्स में छाए दो कप्तान

नमस्कार!
PM मोदी ने पिछले पांच दिन में दिए गए अपने चार भाषणों में बंगाल का जिक्र किया है। केंद्र सरकार किसानों से अब बुधवार को बात करेगी। कोरोना कॉलर ट्यून पर बिग बी ने फैन से माफी मांगी है। बहरहाल शुरू करते हैं न्यूज ब्रीफ।

आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर

  • शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी वर्षा से ED मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ करेगी। ED ने PMC बैंक घोटाले से जुड़े मामले में उन्हें समन भेजा है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर (EDFC) के न्यू भाऊपुर-न्यू खुर्जा सेक्शन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे।
  • अयोध्या के श्रीराम मंदिर की नींव को लेकर दिल्ली में अहम बैठक होगी। इसमें नींव में कॉन्क्रीट की पाइलिंग या पत्थर के इस्तेमाल पर फैसला लिया जाएगा।

देश-विदेश
बुधवार को किसानों से बात करेगी सरकार

कृषि बिलों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का सोमवार को 33वां दिन था। इस बीच सरकार ने किसानों को 30 दिसंबर को बातचीत के लिए बुलाया। मीटिंग दोपहर 2 बजे विज्ञान भवन में होगी। इससे पहले किसानों ने शनिवार को सरकार को चिट्ठी लिखकर मंगलवार 11 बजे मीटिंग करने का वक्त दिया था। उन्होंने 4 शर्तें भी रखी थीं। इस बीच, 25 किसान संगठनों के नेताओं ने कृषि कानूनों का समर्थन किया है। उन्होंने सोमवार को कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात कर समर्थन की चिट्ठी सौंपी।

5 दिन-4 भाषण: हर बार बंगाल का जिक्र
प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को 100वीं किसान रेल को हरी झंडी दिखाई। यह रेल महाराष्ट्र के संगोला से पश्चिम बंगाल के शालीमार तक जाएगी। रेल की मंजिल बंगाल थी, तो मोदी भी अपने भाषण में बंगाल का जिक्र करना नहीं भूले। पांच दिन में उनके चौथे भाषण में बंगाल शामिल रहा। मोदी ने कहा, "अनानास, लीची, केला, मछली, बंगाल में इसकी कमी नहीं है। समस्या इन्हें देश के मार्केट में पहुंचाने की है। किसान रेल से बंगाल के लाखों छोटे किसानों को बहुत बड़ा विकल्प मिला है।" इससे पहले, 24 और 26 दिसंबर को अपने तीन भाषणों में भी मोदी ने बंगाल का जिक्र किया था।

कृषि कानूनों पर जूतमपैजार
पूर्वी दिल्ली के नगर निगम ऑफिस में आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा पार्षदों ने जमकर हंगामा मचाया। दोनों पक्षों के बीच जमकर जूते-चप्पल भी चले। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पार्षद फंड की हेराफेरी और केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। तभी उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। वीडियो में कुछ पार्षद हाथ में चप्पल तो कुछ पार्षद जूता लहराते नजर आए। भाजपा पार्षदों ने 'केजरीवाल शर्म करो और निगम का पैसा जारी करो' के नारे लगाए।

बच्चों को कोरोना से बचा सकता है देसी टीका
दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन मैन्युफैक्चरर सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने भारत की पहली स्वदेशी निमोकोक्कल वैक्सीन- निमोसिल (PNEUMOSIL) लॉन्च की है। कंपनी ने कहा कि निमोनिया कोरोना के गंभीर लक्षणों में से एक है। दुनियाभर में जो कोविड-19 वैक्सीन बन रही हैं, उनके टेस्ट छोटे बच्चों पर नहीं किए गए हैं। ऐसे में यह वैक्सीन बच्चों को कोरोना के गंभीर लक्षणों से बचा सकती है। निमोसिल को SII ने PATH और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ मिलकर विकसित किया है।

क्या पवार संभालेंगे UPA की कमान?
सोमवार यानी 28 दिसंबर को कांग्रेस का स्थापना दिवस था। देश की सत्ता पर सबसे लंबे वक्त तक काबिज रहने वाली कांग्रेस, 2019 लोकसभा चुनावों में सिर्फ 52 सीटों पर सिमट गई। यही नहीं, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन ( UPA ) का नेतृत्व करने वाली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी बदलने की मांग शुरू हो गई है। शिवसेना सोनिया की जगह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार को UPA का अध्यक्ष बनाना चाहती है। इसको लेकर शिवसेना और कांग्रेस में एक दरार भी नजर आने लगी है। हालांकि खुद पवार ने ऐसी संभावना से इनकार किया है।

पत्नी को नोटिस पर राउत बोले- पंगा मत लेना
PMC बैंक घोटाला में वर्षा राउत को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन पर उनके पति और शिवसेना नेता संजय राउत ने केंद्र के खिलाफ सख्त बयान दिया। राज्यसभा सांसद राउत ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- मुझसे पंगा मत लेना, मैं नंगा आदमी हूं और बाला साहब का शिवसैनिक हूं। राउत ने कहा- मैं इस तरह की चीजों से डरने वाला नहीं हूं। ED भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रही है। मेरी पत्नी को सियासी विरोध की वजह से समन भेज गया है। इधर, मुंबई में ED के ऑफिस के बाहर शिवसैनिकों ने भाजपा कार्यालय का बैनर टांग दिया।

क्रिकेट अवॉर्ड्स में छाए दो कप्तान
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सोमवार को क्रिकेट अवॉर्ड्स के विजेताओं के नामों का ऐलान किया। भारतीय कप्तान विराट कोहली को 'सर गारफील्ड सोबर्स मेल क्रिकेटर ऑफ द डेकेड' (2011-2020) और 'वनडे प्लेयर ऑफ द डेकेड' अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके अलावा भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड ऑफ द डेकेड के लिए चुने गए। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई स्टीव स्मिथ को 'टेस्ट प्लेयर ऑफ द डेकेड' चुना गया।

एक्सप्लेनर
कोरोना से उबरने के बाद नया खतरा

देश में कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों में एक नया संक्रमण सामने आ रहा है। यह इतना खतरनाक है कि लोगों की जान बचाने के लिए उनके शरीर के अंग तक काटकर निकालने पड़ रहे हैं। इस नए संक्रमण का नाम है ब्लैक फंगस। इसके लक्षण क्या हैं? ये कितनी खतरनाक है? अगर ये बीमारी किसी को हो जाए तो मौत की आशंका कितनी है? इससे कैसे बच सकते हैं? आइए जानते हैं...
पढ़ें पूरी खबर...

पॉजिटिव खबर
वर्मीकंपोस्ट से हर साल कमा रहे एक करोड़

मेरठ के रहने वाले अमित त्यागी ने MBA किया है। कई साल तक मल्टीनेशनल कंपनी में अच्छी सैलरी पर काम किया। लेकिन, पत्नी की सलाह पर अपना जमा जमाया काम छोड़कर गांव लौटने का फैसला किया। 20 साल पहले एक किलो केंचुए के साथ वर्मीकंपोस्ट बनाना शुरू किया था। आज उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, उड़ीसा, असम समेत 14 राज्यों में उनकी आठ हजार यूनिट हैं। इससे सालाना वे एक करोड़ रुपए कमा रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर...

अपराधियों के नाम पर डाक टिकट
उत्तरप्रदेश के कानपुर में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। यहां इंटरनेशनल क्रिमिनल छोटा राजन और बागपत जेल में मारे गए शॉर्प शूटर मुन्ना बजरंगी की फोटो वाले डाक टिकट जारी कर दिए गए। इन टिकटों के जरिए देश में कहीं भी चिट्ठी भेजी जा सकती है। यह टिकट माई स्टांप योजना के तहत छापे गए हैं। मामले ने तूल पकड़ा तो अब डाक विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं।

कोरोना ट्यून पर बिग बी की माफी
मोबाइल में कोरोना कॉलर ट्यून को लेकर अमिताभ बच्चन इन दिनों काफी चर्चा में हैं। एक फैन ने तो अमिताभ से सोशल मीडिया पर पूछ ही लिया कि कोरोना वाली कॉलर ट्यून कब बंद होगी? इस पर अमिताभ ने जवाब भी दिया और माफी भी मांग ली। जवाब में अमिताभ ने लिखा, "मैं देश, प्रांत और समाज के लिए जो भी करता हूं, वो निशुल्क करता हूं। आपको कष्ट हो रहा हो तो मैं क्षमा प्रार्थी हूं, लेकिन ये विषय मेरे हाथों में नहीं है।"

सुर्खियों में और क्या है

  • केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने कोविड-19 मरीजों के सर्विलांस के लिए लागू की गई गाइडलाइन की अवधि 31 जनवरी 2021 तक बढ़ा दी है।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 900 बिलियन डॉलर यानी करीब 66 लाख करोड़ रुपए की कोरोना राहत राशि के प्रस्ताव पर दस्तखत कर दिए हैं।
  • यूनाइटेड किंगडम (UK) में वायरस के नए स्ट्रेन के चलते टियर-4 के प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। गैर-जरूरी दुकानें, मनोरंजन के साधन पूरी तरह बंद हैं।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Top News of 28th December 2020. Raut said on summons to wife - will not have to take it, will protect the children from Corona, the desi vaccine and two captains in the Cricket Awards


https://ift.tt/3rDsNML

Comments

Popular Posts

हॉटस्पॉट न्यूयॉर्क में 83 दिन के बाद काम पर लौटेंगे 4 लाख लोग, चर्च भी खुला मगर 10 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं

अमेरिका में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क सिटी में 8 जून से लॉकडाउन खुल जाएगा। करीब 4 लाख कर्मचारी 83 दिन के बाद काम पर लौट सकेंगे। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने इसकी घोषणा की है। न्यूयॉर्क सिटी 15 मार्च से बंद है। इस महीने की शुरुआत में न्यूयॉर्क राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में लॉकडाउन में ढील दी गई थी, लेकिन न्यूयॉर्क सिटी में नहीं दी गई थी। गवर्नर क्यूमो ने कहा है कि न्यूयॉर्क सिटी में अलग-अलग चरणों में लॉकडाउन में ढील दी जाएगी। पहले चरण में निर्माण कार्य, उत्पादन और माल की थोक आपूर्ति की अनुमति दी जा रही है। लोग कृषि, वानिकी और मछली पालन के कार्य दोबारा शुरू कर सकेंगे। न्यूयॉर्क के अन्य 5 क्षेत्र लॉकडाउन में छूट के दूसरे चरण में खोले जाएंगे। इसके तहत रियल एस्टेट सर्विस, खुदरा दुकानें और कुछ हेयर सैलून खोलने की अनुमति होगी। अमेरिका में 17.99 लाख से ज्यादा मरीज और एक लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं। न्यूयॉर्क सिटी में 1.99 लाख केस और 20,000 मौतें हुई हैं। टकराव: अमेरिका ने चीनी छात्रों को आने से रोका; चीन बोला- यह नस्लवाद है राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पीपुल्स लि...

​​​​​​​पूछताछ में दीपिका रोईं तो अधिकारियों ने जोड़े हाथ; सेना ने एलएसी के पास तैनात किए टैंक; राजस्थान में हिंसक हुई आरक्षण की मांग

देश में कोरोना के हालात अब बदल रहे हैं। पिछले नौ दिनों में आठ बार ऐसा हुआ, जब नए संक्रमितों से ज्यादा संख्या ठीक होने वाले मरीजों की थी। वहीं, मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि नए किसान बिल से किसानों को फायदा होगा। उन्हें जहां अच्छे दाम मिलेंगे वहीं फल-सब्जियां बेच सकेंगे। बहरहाल, चलिए शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ। आज इन 5 इवेंट्स पर रहेगी नजर 1. आज रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे। टॉस शाम 7 बजे होगा। मैच साढ़े 7 बजे शुरू होगा। 2. कंगना रनोट का ऑफिस बीएमसी द्वारा तोड़े जाने के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। 3. आज रायपुर में लॉकडाउन को लेकर आ सकता है नया फरमान। वजह है छत्तीसगढ़ में संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख पार हो जाना। 4. राजस्थान में आज पहले चरण का पंचायत चुनाव होगा। इसमें 26 जिलों की 1003 पंचायतों के लिए चुनाव होगा। 5. भाजपा कृषि बिल के समर्थन में चंडीगढ़ में एक बड़ी ट्रैक्टर रैली निकालेगी। वहीं, कांग्रेस किसान विधेयक के विरोध में उत्तर प्रदेश में मार्च निकालेगी। अब कल की 6 महत्वपूर्ण खबरें 1. ड्रग्स केस में पूछता...