Skip to main content

उस तानाशाह को अमेरिका ने फांसी दी, जिसने अपने ऊपर हुए हमले के बाद 148 लोगों को मरवा दिया था

आज ही के दिन 2006 में दो दशक तक इराक पर राज करने वाले तानाशाह सद्दाम हुसैन को फांसी दी गई थी। इराक के तिकरित के एक गांव में पैदा हुए सद्दाम हुसैन ने महज 20 साल की उम्र में बाथ पार्टी की सदस्यता ली। 1962 में इराक में हुए विद्रोह का भी हिस्सा सद्दाम हुसैन रहे। उस वक्त उनकी उम्र 25 साल थी। 31 साल का होते-होते सद्दाम इराक की सत्ता में आ गए। बात 1968 की है। जब सद्दाम ने अहमद हसन अल बक्र के साथ मिलकर सत्ता पर कब्जा कर लिया था।

अल बक्र के साथ 11 साल शासन करने के बाद सद्दाम ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर अल बक्र को भी इस्तीफे के लिए मजबूर कर दिया और खुद इराक के राष्ट्रपति बन गए। इसके बाद अगले 20 साल सद्दाम ने इराक पर राज किया। इस दौरान 1982 में सद्दाम पर जानलेवा हमले की कोशिश हुई। इस हमले के बाद दुजैल में 148 शियाओं को मार दिया गया।

2006 में जब सद्दाम को फांसी पर चढ़ाया गया, तो उन्हें इसी नरसंहार का दोषी ठहराया गया था। इससे पहले 2003 में अमेरिका और ब्रिटेन ने इराक पर हमला कर सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया था। और इसी के साथ इराक में सद्दाम शासन का खात्मा हुआ।

ISRO की स्थापना करने वाले वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का निधन

वो वैज्ञानिक जिन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे जिन्होंने 1962 में इंडियन नेशनल कमिटी फॉर स्पेस रिसर्च की स्थापना की, जिसका नाम बाद में ISRO हुआ। जिन्होंने विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर, तिरुवनंतपुरम की स्थापना की। आज ही के दिन 1971 में उनका निधन हुआ था। हम बात कर रहे हैं विक्रम साराभाई की।

उनका जन्म 12 अगस्त 1919 को अहमदाबाद में हुआ था। पढ़ाई कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से पूरी की। 1942 में दूसरे विश्व युद्ध के वक्त देश लौटना पड़ा। यहां आकर रिसर्च पर कई काम किए। 28 साल की उम्र में 11 नवंबर 1947 को अहमदाबाद में भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला की स्थापना की। यहां से शुरू हुआ उनका सफर 1971 तक जारी रहा। उन्हें देश के स्पेस साइंस प्रोग्राम को आगे बढ़ाने और उंचाई पर ले जाने का श्रेय है। विज्ञान में उनके योगदान को देखते हुए 1966 में पद्म भूषण और 1972 में मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

सोवियत संघ की स्थापना हुई

1922 में लेनिन ने आसपास के 14 राज्यों को रूस में मिलाया और आधिकारिक रूप से USSR की स्थापना हुई। मॉस्को इसकी राजधानी बनी। व्लादिमिर लेनिन इसके प्रमुख थे। जार की तानाशाही के बाद इसे लोकतंत्र की स्थापना में उठाया गया कदम माना गया। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एक बार फिर नए तरह का तानाशाही शासन की शुरुआत हुई।

स्टालिन इस तानाशाही सत्ता का सबसे बड़ा नाम बने। करीब 69 साल के अपने अस्तित्व के दौरान इस सोवियत संघ ने हिटलर को मात दी। अमेरिका के साथ शीत युद्ध के दौरान दुनिया ने दोनों देशों के बीच परमाणु हथियारों की होड़ देखी।

1985 में गोर्बाचोफ कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने, तो उन्होंने सुधार कार्यक्रम शुरू किया क्योंकि उनके पास एक खराब अर्थव्यवस्था और एक अक्षम राजनीतिक ढांचा था। इन्हीं सुधारों का नतीजा रहा कि 1991 में सोवियत संघ का विघटन हो गया। इसके बाद यूक्रेन, बेलारूस, मॉल्डोवा, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, जॉर्जिया, अजरबेजान, अर्मेनिया, लिथुआनिया, लात्विया और इस्टोनिया के साथ रूस अस्तित्व में आया।

भारत और दुनिया में 30 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं :

2007: बेनजीर भुट्टो की हत्या के तीन दिन बाद उनके बेटे बिलावल को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का चेयरमैन चुना गया। बिलावल उस वक्त महज 19 साल के थे।

1996: ग्वाटेमाला में 36 साल से चल रहा गृहयुद्ध 29-30 दिसंबर 1996 को खत्म हुआ।

1975: हिन्दी के कवि और गजलकार दुष्यंत कुमार का निधन।

1975: मशहूर गोल्फर अमेरिका के टाइगर वुड्स का जन्म हुआ। वुड्स पहले गोल्फर हैं, जिन्होंने लगातार चार मेजर टूर्नामेंट जीते।

1949: भारत ने चीन को मान्यता दी। एक अक्टूबर 1949 को नए चीन के गठन के बाद उसे मान्यता देने वाले दूसरा गैर-कम्युनिस्ट राष्ट्र बना।

1943: स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा लहराया।

1906: अखिल भारतीय मुस्लिम लीग की स्थापना ढाका में हुई।

1865: मशहूर ब्रिटिश राइटर रूडयार्ड किपलिंग का जन्म हुआ।

1803: अंग्रेज मराठा युद्ध के बाद मराठा प्रमुख दौलत राव सिंधिया और अंग्रेजों ने संधि की। इस संधि को सुर्जी-अर्जुनगांव की संधि के नाम से जाना जाता है।

1703: जापान की राजधानी टोक्यो में भूकंप से 37 हजार लोगों की मौत।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Today History: Aaj Ka Itihas India World 30 December Update | ISRO Scientist Vikram Sarabhai Death Saddam Hussein Hanging Facts


https://ift.tt/2KKt9kd

Comments

Popular Posts

आठ महीनों में एक हजार से ज्यादा घंटे कोरोना मरीजों के बीच बिताए, फिर भी संक्रमण से सुरक्षित

शहर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 40,522 हो गया है। गुरुवार को 556 नए केस मिले। तीन मरीजों की मौत भी हुई। हालांकि 35 हजार से ज्यादा ठीक भी हो चुके हैं। 12 नवंबर के बाद से जिस तेजी से मरीज मिल रहे हैं, उसने चिंताएं बढ़ा दी हैं। ऐसे में छह हजार से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी मिसाल हैं, जो इन आठ महीनों में एक हजार से ज्यादा घंटे मरीजों के बीच बिता चुके हैं। बमुश्किल 300 संक्रमित हुए। मास्क की सावधानी बरतते हुए ये कोराना से बचे हुए हैं। मरीजों को गले भी लगाती हैं, लेकिन पलभर के लिए मास्क नहीं हटातीं पीपीई किट पहनकर सुबह-शाम मरीजों के पास जाती हूं, उनकी काउंसलिंग भी करती हूं। जरूरत पड़ने पर गले भी लगाती हूं। अस्पताल के मरीज कल्पना दीदी के नाम से जानने लगे। 8 महीने में एक दिन ऐसा नहीं गया, जब कोविड वार्ड न गई हूं, पर हमेशा मास्क और ग्लव्स पहने रही। मास्क तो पलभर के लिए भी नहीं हटाती। इन सुरक्षा साधनों का इस्तेमाल कर कोरोना से बचे रहे। -कल्पना पिल्लई, इंचार्ज सिस्टर अरबिंदो अस्पताल सुबह 8 से रात 10 तक पानी नहीं पीते, ताकि मास्क न हटाना पड़े सात महीने से रोज राउंड ले रहा हूं। सबसे ज्यादा ध्यान मास्...

जिन दुकानों पर अंतिम संस्कार से जुड़ी पूजा सामग्री मिलती थीं, वहां अब पीपीई किट और दस्ताने बिक रहे

निगमबोध घाट पहुंची 32 साल की कुसुम के पिता की मौत आज सुबह ही कोरोना से हुई है। वे दिल्ली के ही एक निजी अस्पताल में बीते पांच दिनों से भर्ती थे। मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने उनके पिता के शव को सील करके अपनी ही गाड़ी से निगमबोध घाट पहुंचाया है। अस्पताल के ही दो कर्मचारी पीपीई किट पहने इस शव को घाट तक लेकर आए हैं। कुसुम ने आखिरी वक्त में अपने पिता का चेहरा भी नहीं देखा था, लिहाजा वे निगमबोध घाट के सेवादारों से हाथ जोड़कर और बिलखते हुए प्रार्थना कर रही हैं कि उन्हें एक आखिरी बार अपने पिता का चेहरा देखने की अनुमति दी जाए। निगमबोध घाट के एक सेवादार कुसुम को समझाते हैं कि कोरोना संक्रमित शवों का चेहरा खोलने की अनुमति नहीं है और ऐसा करने से संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है। लेकिन, अपने पिता के अंतिम दर्शन की कुसुम की जिद को देखते हुए ये सेवादार इसकी अनुमति दे देते हैं। कुसुम के पिता के शव को वापस उसी गाड़ी में कुछ देर के लिए रखा रखा जाता है, जिसमें अस्पताल से उन्हें यहां लाया गया था। पीपीई किट पहने दो लोग शव का चेहरा कुछ सेकंड के लिए खोलते हैं और जल्द ही शव को दोबारा सील करके चिता पर रख द...

लॉकडाउन में महिलाओं के खातों में 32% इजाफा, इनमें 70% पहली बार शेयर में इन्वेस्ट कर रहीं

कोरोना संकट के दौरान शेयर बाजार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। महिलाएं गोल्ड बाॅन्ड से लेकर म्यूचुअल फंड तक में निवेश कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि शेयर बाजार में निवेश करने वाली महिलाओं में अधिकतर पहली बार निवेश कर रही हैं। इनमें बड़ी संख्या में वर्किंग वुमन्स और हाउस वाइफ हैं। ये महिलाएं ना सिर्फ शेयर मार्केट में पैसे लगा रही हैं, बल्कि दूसरों को प्रेरित भी कर रही हैं। आइए पढ़ते हैं ऐसी ही कुछ महिलाओं की कहानी, जो मार्केट में निवेश कर अच्छा रिटर्न कमा रही हैं... अंकिता तोलानी - वर्किंग अंकिता तोलानी 28 साल की हैं। दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में जाॅब करती हैं। अंकिता 2016 से शेयर मार्केट में पैसे लगा रही हैं। वो SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) और गोल्ड बाॅन्ड में निवेश करती हैं। अंकिता कहती हैं,'पहली बार मैंने SIP में 1 लाख रुपए से निवेश शुरू किया था। अब हर साल डेढ़ से दो लाख रुपए निवेश करती हूं।' अंकिता पिछले तीन साल में करीब 10 लाख से ज्यादा निवेश कर चुकी हैं। वहीं, गोल्ड बाॅन्ड में अंकिता अब तक 7 लाख रुपए तक निवेश कर चुकी हैं। वह बताती हैं कि उन्हें गोल्ड बाॅन...