Skip to main content

नीतीश ने छोड़ी JDU चीफ की कुर्सी, मन की बात में किसानों ने बजाई थाली और कोचिंग करोड़ के टर्नओवर वाली

नमस्कार! ICC टीम ऑफ द डेकेड के तीनों फॉर्मेट में भारतीय खिलाड़ियों को कप्तानी मिली है। POK के 250 आतंकी देश में घुसपैठ की तैयारी में हैं। शारदा घोटाले में ममता की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बहरहाल, शुरू करते हैं न्यूज ब्रीफ।

आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर

  • प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली में देश की पहली फुली ऑटोमेटेड ड्राइवरलैस मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। 37 किलोमीटर की मजेंटा लाइन पर यह ट्रेन चलेगी।
  • सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) की 9वीं सीरीज शुरू होगी। RBI ने सोने की प्रति ग्राम कीमत 5000 रुपए तय की है।
  • देश की 100वीं किसान रेल को PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से रवाना करेंगे। यह रेल महाराष्ट्र के संगोला से पश्चिम बंगाल के शालीमार तक जाएगी।

देश-विदेश

किसान आंदोलन में तीसरी खुदकुशी
नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन 32वें दिन भी जारी रहा। इस बीच पंजाब के एक वकील ने रविवार को दिल्ली के टीकरी बॉर्डर पर आंदोलन वाली जगह से कुछ दूर जहर खाकर खुदकुशी कर ली। आंदोलन के दौरान यह खुदकुशी का तीसरा मामला है। इससे पहले 16 दिसंबर को करनाल जिले के सिंघड़ा निवासी 65 साल के संत बाबा राम सिंह ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। वहीं, 20 दिसंबर को बठिंडा के रामपुरा फूल में गुरलाभ सिंह ने जहर खा लिया था। आंदोलन कर रहे किसानों ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का थाली बजाकर विरोध भी किया।

किसानों के मुद्दे पर नड्डा ने राहुल को घेरा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को राहुल गांधी के भाषण का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें राहुल किसानों को बिचौलियों से छुटकारा दिलाने और अपनी उपज सीधे इंडस्ट्रीज को बेचने की वकालत कर रहे हैं। इस पर नड्डा ने लिखा कि ये क्या जादू हो रहा है राहुल जी? पहले आप जिस चीज की वकालत कर रहे थे, अब उसका ही विरोध कर रहे है।

POK से घुसपैठ की तैयारी में 250 आतंकी
कश्मीर में तैनात सेना की चिनार कॉर्प्स को लीड कर रहे लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मौजूद लॉन्च पैड पर 200 से 250 आतंकवादी मौजूद हैं। ये घुसपैठ का मौका तलाश रहे हैं। कम ऊंचाई वाले इलाकों से वे इसकी कोशिश कर सकते हैं। पाकिस्तान में खराब होती अर्थव्यवस्था, कोरोना की मार और विपक्ष की घेराबंदी से परेशान इमरान सरकार अपने देश के लोगों को भटकाने के लिए LOC पर माहौल बिगाड़ सकती है।

ICC टीम ऑफ द डेकेड में इंडियन प्लेयर्स
इंटरनेशनल क्रिकेट कांउसिल (ICC) ने टेस्ट, T-20 और वनडे में दशक की बेस्ट टीमों का ऐलान कर दिया है। T-20 और वनडे टीम की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी को सौंपी गई है। जबकि, टेस्ट की कप्तानी विराट कोहली को मिली है। T-20 टीम में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को जगह दी है। इस तरह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट की कप्तानी भारतीय खिलाड़ियों को सौंपी गई है।

नीतीश ने छोड़ी JDU चीफ की कुर्सी
बिहार के CM नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइ​​​​​​टेड (JDU) के अध्यक्ष की कुर्सी रामचंद्र प्रसाद (RCP) सिंह को सौंप दी है। पटना में JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग में रविवार को नीतीश ने RCP के नाम का ऐलान किया। दैनिक भास्कर ने 21 दिसंबर को अपनी एक्सक्लूसिव खबर में बताया था कि नीतीश ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष RCP सिंह को अध्यक्ष बनाने का मन बना लिया है। भास्कर की खबर पर मुहर लगाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इसकी घोषणा कर दी।

शारदा घोटाले में बढ़ीं ममता की मुश्किलें
पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले CM ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि बंगाल में मुख्यमंत्री राहत कोष (CM Relief Fund) के पैसे से घोटाले में फंसी तारा टीवी के कर्मचारियों को सैलरी दी गई। इस फंड से 23 महीने तक कर्मचारियों की सैलरी का पैसा निकाला गया। सरकारी फंड से प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों को सैलरी देने का यह पहला मामला है।

संजय राउत की पत्नी को ED का नोटिस
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव (PMC) बैंक घोटाला मामले में शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को नोटिस भेजा है। ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में उन्हें 29 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। ED ने कुछ दिन पहले PMC घोटाले के एक आरोपी प्रवीण राउत को गिरफ्तार किया था। जांच में प्रवीण के अकाउंट के वर्षा के अकाउंट में हुए बड़े ट्रांजेक्शन का पता चला था। ED को इसी लेन-देन के बारे में पूछताछ करनी है।

एक्सप्लेनर
लव जिहाद: क्या है नए कानून में?

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार का कथित 'लव जिहाद' रोकने का कानून कोरोना के चलते अटक गया है। अब देखना होगा कि क्या शिवराज सरकार इसके लिए अध्यादेश लाती है या नहीं। नए कानून में क्या है? क्या उसके बाद दूसरे धर्म में शादी नहीं हो सकेगी? पुराने कानून में क्या था? क्या दूसरे राज्यों में जबरन धर्म परिवर्तन को रोकने के कानून हैं? आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब...
पढ़ें पूरी खबर...

पॉजिटिव खबर
ऑनलाइन कोचिंग से 1 करोड़ का कारोबार

आज की पॉजिटिव खबर में मिलिए केरल की रहने वाली आशा बिनीश से। 34 साल की आशा सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वे UPSC, KPSC, SSC और बैंक जैसे कॉम्पटीशन एग्जाम की ऑनलाइन कोचिंग कराती हैं। पांच साल पहले एक-दो छात्रों से शुरू हुआ उनका सफर आज 5 हजार छात्रों तक पहुंच चुका है। उनके चैनल के 2.5 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। अब उनका सालाना टर्नओवर एक करोड़ रु तक पहुंच गया है।
पढ़ें पूरी खबर...

शाह बोले- पूर्वोत्तर मोदी के दिल में
गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मणिपुर में IIT और मेडिकल कॉलेज की नींव रखी। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां के लोगों के बिना कहे इनर परमिट दिया है। पहले यहां बाढ़ आती थी, अब विकास हो रहा है। घुसपैठ, बंद बीते दिनों की बात हो चुके हैं। आतंकी संगठन विकास की धारा से जुड़ चुके हैं। इससे पहले शाह शनिवार को असम के गुवाहाटी पहुंचे थे। रविवार सुबह कामाख्या देवी के दर्शन करने के बाद वे मणिपुर पहुंचे थे।

सुर्खियों में और क्या है

  • देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 300 से कम रही है। डेथ रेट में भी 0.4% की गिरावट दर्ज की गई है। अब ये 1.44% हो गया है।
  • ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित मरीज दूसरे देशों में भी सामने आने लगे हैं। जापान और फ्रांस के बाद स्पेन, कनाडा और स्वीडन में भी इसके मामले मिले हैं।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Dainik Bhaskar Morning News Brief | Latest News and Updates Today | Nitish leaves JDU Chief's chair | Farmers' Agitation | Farm Law | Morning News Updates


https://ift.tt/3hkt1Ux

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...