Skip to main content

अल्सर से सिर की त्वचा और हड्डी सड़ने लगी थी, ऑपरेशन कर निकाला और नई त्वचा भी बनाई

गुजरात के डॉक्टरों ने 79 वर्षीय मरीज के सिर (स्कल) का दुर्लभ ऑपरेशन किया है। मरीज नवीनचंद्र के सिर में अल्सर था। इस कारण त्वचा और हड्डी सड़ने लगी थी। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसे निकाला और प्लास्टिक सर्जरी कर नई त्वचा लगाई। ताकि मस्तिष्क का जो हिस्सा खुल गया है, उसे आवरण दिया जा सके। दरअसल, नवीनचंद्र पिछले 6 महीने से लगातार सिर दर्द से परेशान थे।

मेडिकल जांच में पता चला कि उन्हें ‘बेसल सेल कार्सिनोमा’ है। जब उन्हें इस बीमारी का पता चला, तब इस अल्सर का आकार अंगुली के अग्रभाग जितना यानी करीब दो सेमी था। यह 6 महीने में बढ़कर सिर के हड्‌डी तक पहुंच गया। संक्रमण फैलने के कारण मस्तिष्क के अंदर का भाग भी खुलने लगा था। तब अहमदाबाद के जीसीएस हॉस्पिटल के न्यूरोसर्जन डॉ. कुशल शाह और प्लास्टिक-कॉस्मेटिक रिकंसट्रक्टिव सर्जन डॉ. प्रमोद मेनन ने उनके उपचार की जिम्मेदारी अपने हाथ में ली।

उन्होंने बताया कि सिर की संक्रमित, खराब हुई चमड़ी को गांठ सहित निकालने के बाद मस्तिष्क को आवरण देने वाले ‘ड्यूरल कवरिंग’ की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए संक्रमित हड्डी को बाहर निकाला गया। बाद में प्लास्टिक सर्जरी कर नई त्वचा बनाकर लगाई। ऑपरेशन के तीन महीने बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
नवीनचंद्र पिछले 6 महीने से लगातार सिर दर्द से परेशान थे।


https://ift.tt/2X00Twp

Comments

Popular Posts

पंजाब में दो साल के बच्चे को कुत्ते नोंच-नोंचकर खा गए; राजस्थान में पानी के लिए झगड़ रहीं महिलाएं 2 महीने की बच्ची पर गिरीं, मौत

राजस्थान और अमृतसर में दो मासूमों के साथ दर्दनाक हादसे हुए। इनमें दोनों की जान चली गई। पहला मामला पंजाब के अमृतसर का है। यहां वरपाल गांव में गली में खेल रहे सवा दो साल के बच्चे को आवारा कुत्ते नोंच-नोंच कर खागए। इसका नाम गुरमानदीप सिंह है। वह किसान गुरविंदर सिंह की इकलौती संतान था। घटना के वक्त पूरा परिवार घर में था। हादसा शाम 5.30 बजे हुआ। गुरमानदीप ट्रैक्टर वाले खिलौने से खेलते-खेलते गली में निकल गया। एक मोड़ पर उसे छह कुत्तों ने घेर लिया। कुत्तों ने काटना शुरू कर दिया। लॉकडाउन होने की वजह से किसी ने उसके चिल्लाने या रोने की आवाज नहीं सुनी। कुत्ते गुरमानदीप को खींचकर खेतों में ले गए। आंख, गाल और गले पर इतनी बुरी तरह नोंचा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सबसे पहले दादा ने देखा गुरमानदीप सिंह के दादा बलबीर सिंह ने बताया कि वह किसी काम से घर से बाहर निकले तो खेतों में कुत्तों के झुंड को किसी चीज पर झपटते देखा। पहले तो उन्होंने गौर नहीं किया लेकिन बाद में शक होने पर नजदीक गए। वहां खून से लथपथ गुरमानदीप पड़ा था। उन्होंने कुत्तों को भगाया और फौरन परिवार को जानकारी दी। गुरमानदीप का शाम को ...