Skip to main content

पंजाब-गुजरात समेत 4 राज्यों में डमी वैक्सीनेशन; बूथ पर 25 वर्कर, इनमें से 20 आम लोगों के किरदार में होंगे

भारत में नए साल के पहले हफ्ते में कोरोना से सुरक्षा के लिए टीकाकरण शुरू होने की संभावना है। इसी के मद्देनजर, सोमवार को पंजाब, गुजरात, असम और आंध्रप्रदेश के दो-दो जिलों में ड्राई रन (माॅकड्रिल) करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को ड्राई रन होगा।

चारों राज्यों में वैक्सीनेशन सेंटर्स पर वेटिंग एरिया, वैक्सीन रूम, ऑब्जर्वेशन रूम तैयार कराए गए हैं। हर बूथ पर 25-25 हेल्थ वर्कर बुलाए गए हैं। इनमें 20 आम लोगों की भूमिका में होंगे, यानी उन्हें टीका लगवाने के लिए बुलाए गया है। इन्हें एसएमएस के जरिए सूचना दी गई है। असल वैक्सीनेशन के दौरान भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। यानी जिन्हें एसएमएस मिलेगा, उन्हें ही टीकाकरण बूथ में आने दिया जाएगा। लोगों को को-विन ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

आज सबसे पहले वैक्सीन को कोल्ड चेन पॉइंट से टीकाकरण बूथ पहुंचाया जाएगा

बूथ कहां-कहां और कितने बनेंगे?
ड्राई रन के लिए सिर्फ जिला अस्पताल या शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं। ये सिर्फ रिहर्सल के लिए हैं। बाद में जब टीकाकरण शुरू होगा, तो गांव-गांव में बूथ बनेंगे। ये करीब-करीब चुनाव आयोग से जुटाई गई पोलिंग बूथ की जानकारियों के आधार पर तैयार होंगे।

ड्राई रन में क्या होगा?
डमी वैक्सीन को कोल्ड चेन पॉइंट से बूथ तक रेफ्रिजरेटर वाली मोबाइल वैन से पहुंचाया जाएगा। बूथ पर भीड़ नियंत्रण की मॉकड्रिल होगी। फिजिकल डिस्टेंसिंग मेंटेन कराने के लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगाए जाएंगे।

पूरी प्रक्रिया कौन कराएगा?
हर बूथ पर एक मेडिकल ऑफिसर, वैक्सीन हैंडलर, वैक्सिनेटर, वैकल्पिक वैक्सिनेटर, सुपरवाइजर, डेटा मैनेजर, आशा वर्कर और एक को-ऑर्डिनेटर होगा। जिन लोगों को वैक्सीन दी जानी है, उनका नाम, पहचान-पत्र का यूनिक नंबर और पता दर्ज किया जाएगा। किस वैक्सिनेटर ने किस व्यक्ति को वैक्सीन दी, वह किस बैच और किस कंपनी की थी, इसकी भी पूरी जानकारी दर्ज होगी। इससे बाद में रिएक्शन होने पर वैक्सीन की पहचान हो सकेगी।

जिन्हें टीका लगना है, उनका वेरिफिकेशन कैसे होगा?
सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगना है। इनका वेरिफिकेशन पहचान पत्र से होगा। 50 साल से ज्यादा उम्र के जिन लोगों को टीका लगना है, उनका वेरिफिकेशन पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों के आंकड़ों के आधार पर होगा।

को-विन एप के जरिये इन चिह्नित लोगों को ट्रैक किया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म में रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी कि किसे टीका लग गया और कौन बाकी है। सिर्फ प्राथमिकता के आधार पर पहले से चिह्नित लोगों का ही टीकाकरण होगा। इन्हें पहले को-विन एप पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

एक बूथ पर एक दिन में कितने लोगों को टीका लगाया जाएगा?
एक दिन में एक बूथ पर 100 लोगों को ही टीका लगेगा। राज्य अपने हिसाब से वैक्सीनेशन सेशन का दिन और समय तय कर सकते हैं। वैक्सीनेशन के लिए देशभर में कुल कितने बूथ होंगे, यह तय किया जाना अभी बाकी है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
पंजाब, गुजरात, आंध्र प्रदेश और असम में कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राई रन हो रहा है। इसका मकसद असल टीकाकरण से पहले तैयारियों को पुख्ता करना है।


https://ift.tt/37RK6C2

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...