Skip to main content

76 नए पॉजिटिव केस मिले, कुल 8693 संक्रमितों में 58 फीसदी डिस्चार्ज हुए; अब सिर्फ 2727 एक्टिव केस

राजस्थान में रविवार को 76 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें जयपुर में 21, झालावाड़ में 14, भरतपुर में 12, झुंझुनू में 7, कोटा में 6, धौलपुर और राजसमंद में 5-5, अजमेर में 3, उदयपुर में 2, टोंक में 1 संक्रमित मिला। इसके साथकुल संक्रमितों का आंकड़ा 8693 पहुंच गया। वहीं, जयपुर मे एक मौत भी हुई। कुल मौतों की संख्या 194 पहुंच गई।

राहत की खबर यह है किराजस्थान में रिकवर होने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। रविवार को 33 लोग रिकवर हुए। इनमें से 20 को डिस्चार्ज किया गया।कुल 8693 पॉजिटिव में से 5772 लोग अब तक रिकवर हो चुके हैं। वहीं, कुल5099 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है, जो कुल संक्रमितों का 58 फीसदी है। अब राज्य में केवल 2727 एक्टिव केस बचे हैं।


कोरोना संकट में मनरेगा ने लोगों को संबल दिया
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर ने मनरेगा के महत्व को स्थापित कर दिया है। संकट के इस समय में इस योजना ने देशभर के गांवों में करोड़ों लोगों को संबल दिया है। उन्होंने कहा कि क्वारैंटाइन व्यवस्थाओं में ग्रामीणों ने अच्छा सहयोग किया है। गहलोत शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोरोना से जंग के प्रभावी भूमिका निभा रहे सरपंच, ग्राम सेवक, पटवारी, बीएलओ, एएनएम, आशा सहयोगिनी समेत ग्राम पंचायत स्तर के लोगों से रूबरू हुए। पंचायत स्तर की इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में 11,341 प्रतिभागियों से मुख्यमंत्री ने सीधा संवाद किया। गहलोत ने कहा कि श्रमिकों की मांगों के संबंध में हम केंद्र को पत्र भी लिखेंगे।

जयपुर परकोटे में लगातार सैनिटाइजेशन का काम चल रहा है। यहां सबसे ज्यादा केस मिले हैं। अब तक जयपुर में1984 पॉजिटिव पाए गए।

जयपुर: घर से निकले नहीं, फिर भी पॉजिटिव

सवाई मानसिंह हॉस्पिटलके दो वार्ड बॉय पिछले एक-डेढ़ महीने से छुट्टी पर थे। हालांकि, उससे पहले उन्होंने अस्पताल में काम किया था। इसके बावजूद उनका पॉजिटिव आना चौंकाता है। हालांकि दोनों ने कहा है कि वे घर से बाहर नहीं निकले हैं। वहीं, अस्पताल की दो एएनएम की मेडिसिन ओपीडी में ड्यूटी थीं। दो दिन पहले दोनों की तबीयत खराब हो गई। दोनों ने जांच करवाई तो पॉजिटिव आईं। हाउसकीपर ने 29 मई को सैम्पल दिया, जिसकी शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

जोधपुर: लॉकडाउन-4 में ये नए हॉटस्पॉट बने
लॉकडाउन-4 में छूट मिली तो शहरवासी बेपरवाह होकर सड़कों पर आने लगे। कई कंटेनमेंट जोन होने के बावजूद बिना मास्क औैर एहतियात के घर से बाहर आए, जिसके चलते कई एरिया जहां ना के बराबर केस थे, वेभी हॉट स्पॉट बन गए। प्रतापनगर में लॉकडाउन-1 में केवल 1 केस था, लॉकडाउन-2 में कोई केस नहीं और लॉकडाउन 3 में 10-12 केस सामने आए, लेकिन लॉकडाउन 4 में पॉजिटिव 250 पार हो गए। वहीं, बकरा मंडी नया हॉटस्पॉटबनगया। यहां लॉकडाउन 3 तक कोई केस नहीं था।

पाली: हत्यारोपी पॉजिटिव, 2डीएसपी औरथानाधिकारी क्वारैंटाइन
जोधपुर के बिलाड़ा के वरिष्ठ अधिवक्ता औरगोल्डमैन के नाम से मशहूर नारायण सिंह राठौड़ की पाली जिले में गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। सवा किलो से अधिक सोने केजेवर लूट लिए गए थे।मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों में से मुख्य आरोपी उमेश सोनी कोरोना पॉजिटिव मिला। गिरफ्तारी से लेकर पूछताछ करने के दौरान संपर्क में आने वाले पाली जिले के सोजत डीएसपी डॉ. हेमंत जाखड़, जैतारण डीएसपी सुरेश कुमार, सोजत थानाप्रभारी रामेश्वरलाल भाटी, जैतारण थानाप्रभारी सुरेश चौधरी समेत 20 पुलिसकर्मियों को होम क्वारैंटाइन कर दिया गया। इनमें से 16 पुलिसकर्मी सोजत थाने के हैं।

बिलाड़ा के वकील की हत्या के आरोपी के हाथ पकड़े पुलिसकर्मी। रेड और ब्लैक टीर्शट वाला आरोपी पॉजिटिव पाया गया।

राजस्थान: सभी 33 जिलों तक पहुंचा संक्रमण

  • प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 1984 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 1523 (इनमें 47 ईरान से आए), उदयपुर में 543, कोटा में 458, डूंगरपुर में 356, नागौर में 446, अजमेर में 339, पाली में 455, चित्तौड़गढ़ में 176, टोंक में 164, जालौर में 162, भरतपुर में 247, भीलवाड़ा में 140, सिरोही में 157, राजसमंद में 140, बांसवाड़ा में 85, झुंझुनूं में 131, सीकर में 202, जैसलमेर में 88 (इनमें 14 ईरान से आए), बाड़मेर में 99, बीकानेर में 104, चूरू में 104, झालावाड़ में 263 मरीज मिले हैं।
  • उधर, दौसा में 50, अलवर में 53, धौलपुर में 58, सवाई माधोपुर में 20, हनुमानगढ़ में 30, प्रतापगढ़ में 13, करौली में 16 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। बारां में 15 संक्रमित मिले हैं। श्रीगंगानगर में 6, बूंदी में 2 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 14 लोग पॉजिटिव मिले।
  • राजस्थान में कोरोना से अब तक 194 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 95 (जिसमें चार यूपी से) की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 19, कोटा में 16, नागौर और अजमेर में 7-7, पाली में 7, सीकर और भरतपुर में 5-5, चित्तौड़गढ़ में 4, सिरोही, करौली और बीकानेर में 3-3, बांसवाड़ा, जालौर, अलवर और भीलवाड़ा 2-2, झुंझुनू दौसा, राजसमंद, उदयपुर, चूरू, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर और टोंक में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरे राज्य से आए चार व्यक्ति की भी मौत हुई है।
पांच फ्लाइटों के जरिए कजाकिस्तान से 131 व मस्कट से 140 प्रवासी जयपुर पहुंचे।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
बांसवाड़ा के बाईतालाब क्षेत्र में वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर भरत कंसारा ने यह तस्वीर खींची है। यहां बच्चों ने उन्हें देखकर पत्तों को मास्क बनाया और मुंह को ढक लिया।


https://ift.tt/2As03QV

Comments

Popular Posts

हॉटस्पॉट न्यूयॉर्क में 83 दिन के बाद काम पर लौटेंगे 4 लाख लोग, चर्च भी खुला मगर 10 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं

अमेरिका में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क सिटी में 8 जून से लॉकडाउन खुल जाएगा। करीब 4 लाख कर्मचारी 83 दिन के बाद काम पर लौट सकेंगे। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने इसकी घोषणा की है। न्यूयॉर्क सिटी 15 मार्च से बंद है। इस महीने की शुरुआत में न्यूयॉर्क राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में लॉकडाउन में ढील दी गई थी, लेकिन न्यूयॉर्क सिटी में नहीं दी गई थी। गवर्नर क्यूमो ने कहा है कि न्यूयॉर्क सिटी में अलग-अलग चरणों में लॉकडाउन में ढील दी जाएगी। पहले चरण में निर्माण कार्य, उत्पादन और माल की थोक आपूर्ति की अनुमति दी जा रही है। लोग कृषि, वानिकी और मछली पालन के कार्य दोबारा शुरू कर सकेंगे। न्यूयॉर्क के अन्य 5 क्षेत्र लॉकडाउन में छूट के दूसरे चरण में खोले जाएंगे। इसके तहत रियल एस्टेट सर्विस, खुदरा दुकानें और कुछ हेयर सैलून खोलने की अनुमति होगी। अमेरिका में 17.99 लाख से ज्यादा मरीज और एक लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं। न्यूयॉर्क सिटी में 1.99 लाख केस और 20,000 मौतें हुई हैं। टकराव: अमेरिका ने चीनी छात्रों को आने से रोका; चीन बोला- यह नस्लवाद है राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पीपुल्स लि...

​​​​​​​पूछताछ में दीपिका रोईं तो अधिकारियों ने जोड़े हाथ; सेना ने एलएसी के पास तैनात किए टैंक; राजस्थान में हिंसक हुई आरक्षण की मांग

देश में कोरोना के हालात अब बदल रहे हैं। पिछले नौ दिनों में आठ बार ऐसा हुआ, जब नए संक्रमितों से ज्यादा संख्या ठीक होने वाले मरीजों की थी। वहीं, मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि नए किसान बिल से किसानों को फायदा होगा। उन्हें जहां अच्छे दाम मिलेंगे वहीं फल-सब्जियां बेच सकेंगे। बहरहाल, चलिए शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ। आज इन 5 इवेंट्स पर रहेगी नजर 1. आज रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे। टॉस शाम 7 बजे होगा। मैच साढ़े 7 बजे शुरू होगा। 2. कंगना रनोट का ऑफिस बीएमसी द्वारा तोड़े जाने के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। 3. आज रायपुर में लॉकडाउन को लेकर आ सकता है नया फरमान। वजह है छत्तीसगढ़ में संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख पार हो जाना। 4. राजस्थान में आज पहले चरण का पंचायत चुनाव होगा। इसमें 26 जिलों की 1003 पंचायतों के लिए चुनाव होगा। 5. भाजपा कृषि बिल के समर्थन में चंडीगढ़ में एक बड़ी ट्रैक्टर रैली निकालेगी। वहीं, कांग्रेस किसान विधेयक के विरोध में उत्तर प्रदेश में मार्च निकालेगी। अब कल की 6 महत्वपूर्ण खबरें 1. ड्रग्स केस में पूछता...