Skip to main content

काेराेना वाली सतह छूने से पाॅजिटिव हाेने का कितना जाेखिम, विशेषज्ञ बोले- उन हाथाें से चेहरा, नाक-आंख न छुएं और साबुन से हाथ धाे लें 

संक्रमित सतह काे छूने से काेराेनावायरस हाेने के डर के चलते ही हम पिछले महीनाें से सब्जियां धाे रहे हैं, पैकेट लाकर कुछ समय यूं ही छाेड़ देते हैं और लिफ्ट का बटन दबाते वक्त तनाव में रहते हैं। लेकिन, वायरस वाली सतह या किसी वस्तु से काेविड-19 हाेने का असल खतरा कितना है?

हाल ही में सीडीसी (सेंटर्स फाॅर डिसीज कंट्राेल एंड प्रिवेंशन) ने सतह से संक्रमण फैलने की अपनी चेतावनी काे शिथिल कर दिया था। उसके मुताबिक सतह से संक्रमण फैलने का खतरा नहीं था। इसके तत्काल बाद उसने फिर चेतावनी जारी कर स्पष्ट किया कि संक्रमित सतह से अप्रत्यक्ष संपर्क (फाेमाइट ट्रांसमिशन) से भी काेविड-19 हाेने का खतरा बना रहता है।

'लिफ्ट के बटन या रैलिंग जैसी सतह संक्रमण फैलने के मुख्य वाहक नहीं'

यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स के कंपेरेटिव इम्यूनाेलाॅजिस्ट एरिन ब्राेमेज कहते हैं, ‘डाेअरनाॅब्स, लिफ्ट के बटन या रैलिंग जैसी सतह संक्रमण फैलने के मुख्य वाहक नहीं हैं, लेकिन फिर भी अपने चेहरे काे छूना मुश्किल परिस्थिति बना सकता है। यदि काेई संक्रमित अपने हाथ पर खांसता है, फिर आपसेहाथ मिला लेता है और उन्हीं हाथाें से आप अपनी आंखें मल लेते हैं ताे आपसंक्रमित हाे जाएंगे। यदि काेई ग्लास से पानी पी रहा है और आप उस ग्लासकाे पकड़ लें और फिर वही हाथ आंखोंया मुंह पर मल लें ताे आप संक्रमित हाे जाएंगे।’

शाेध बताते हैं कि प्लास्टिक और स्टील पर वायरस 3 दिन रहता है

अप्रत्यक्ष ट्रांसमिशन इसी तरह होता है। शाेध बताते हैं कि प्लास्टिक और स्टील पर वायरस 3 दिन रहता है, लेकिन एक बार सतह पर आने के बाद कुछ घंटाें में विघटित हाेने लगता है। यानी छींक से निकला ड्राॅपलेट कुछ समय तक ताे संक्रमण फैला सकता है, लेकिन कुछ दिनाें बाद तक नहीं। काेलंबिया यूनिवर्सिटी के डाॅ. डैनियल वाइनट्स्की कहते हैं, ‘हाथ धाेना फाेमाइट ट्रांसमिशन ही नहीं, व्यक्ति से व्यक्ति में ट्रांसमिशन के लिए भी जरूरी है।’

हाथ धाेकर संक्रमण की चेन ताेड़ना सबसे बेहतर

सतह के वायरस से संक्रमित हाेने के लिए जरूरी है कि पर्याप्त मात्रा में वायरस हाथ में आ पाएं और फिर आप आंखों,नाक या मुंह काे छुएं। यह सब सिलसिलेवार हाे गया ताे ही आप बीमार पड़ेंगे। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में इंफेक्शियस डिसीज इपिडेमियाेलाॅजिस्ट जूलिया मार्कस कहती हैं, ‘ग्राॅसरी, मेल, कंटेनर या किसी सतह से संक्रमण के लिए लंबी चेन की जरूरत हाेती है। सबसे बेहतर तरीका है अपने हाथ धाेकर इस चेन काे ताेड़ दें।’



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
शाेध बताते हैं कि प्लास्टिक और स्टील पर वायरस 3 दिन रहता है, लेकिन एक बार सतह पर आने के बाद कुछ घंटाें में विघटित हाेने लगता है।


https://ift.tt/3gBf8jX

Comments

Popular Posts

छोटे बच्चों पर भी थी मौलानाओं की नजर:18 साल से कम उम्र के बच्चों को करते थे गुमराह, माइंड वॉश के बाद धर्मांतरण करवाते थे; कानपुर में 14 साल का बच्चा था निशाने पर

https://ift.tt/eA8V8J

केंद्र सरकार ने देशभर के कर्मचारियों के लिए नहीं जारी की गाइडलाइन, सिर्फ एक विभाग के लिए जारी हुए सर्कुलर से फैला कन्फ्यूजन

क्या वायरल : केंद्र सरकार ने देश भर के कर्मचारियों के लिए गाइडलाइन जारी की हैं। जिनके अनुसार एक दिन में अधिकतम 20 लोगों का स्टाफ ही एक ऑफिस में काम करेगा। कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों को ऑफिस नहीं आना होगा। इस तरह के 11 बिंदुओं की गाइडलाइन से जुड़ा एक सर्कुलर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस तरह के ट्वीट वायरल हो रहे हैं https://twitter.com/JantaKaSafar/status/1270232058653261824 https://twitter.com/shubh_tree फैक्ट चेक पड़ताल - सबसे पहले हमने यह क्रॉस चेक किया कि वायरल हो रहा सर्कुलर असली है या नहीं। एएनआई के ऑफिशियल ट्विटरहैंडल पर भी यही सर्कुलर ट्वीट किया गया है। इससे यह स्पष्ट हुआ कि यह फर्जी नहीं है। संभवत: एएनआई द्वारा यह सर्कुलर ट्वीट किए जाने के बाद ही कई न्यूज वेबसाइट्स ने यह खबर पब्लिश की कि केंद्र सरकार ने देश भर के दफ्तरों के लिए गाइडलाइन जारी की हैं। इसके बाद ही सोशल मीडिया पर भी यह खबर वायरल हुुई। -सर्कुलर के पहले पैराग्राफ को ही ध्यान से पढ़ें तो यह समझ आ जाता है कि ये सभी कर्मचारियों के लिए नहीं है। पहले पैराग्राफ की अंतिम लाइन में लिखा है - All officers i...