Skip to main content

1 लाख 58 हजार 73 केस: अगले 5 दिन में 2 लाख के पार जा सकता है आंकड़ा, 1 लाख से डेढ़ लाख मरीज होने में 9 दिन लगे

देश में कोराना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 58 हजार 73 हो गई। बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 7261 मरीज मिले। इससे पहले 24 मई को 7111 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। 18 मई को मरीजों का आंकड़ा 1 लाख और अगले 8 दिन यानी 27 मई को डेढ़ लाख हो गया। अब हर दिन औसतन 7000 संक्रमित बढ़ने का अनुमान है। ऐसे में यह संख्या अगले 5 दिन में (2 जून तक) 2 लाख के पार हो सकती है।


महाराष्ट्र संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां बुधवार को 2190 मामले सामने आए। इसके अलावा तमिलनाडु में 817,गुजरात में 376, राजस्थान में 280, पश्चिम बंगाल में 183, जम्मू-कश्मीर में 162, कर्नाटक में 135 मरीज मिले।ये आंकड़े Covid19.Org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना मरीजों की संख्या 1 लाख 51 हजार 767 है। 83 हजार 04 एक्टिव मरीज यानी इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 64 हजार 425 ठीक भी हुए हैं, जबकि 4337 की मौत हुई है।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले

तारीख

केस
26 मई 6,387
24 मई 7111
23 मई 6665
22 मई 6570
19 मई 6154

पांच राज्योंका हाल

  • मध्यप्रदेश:राज्य में बुधवार को 237 कोरोना मरीज मिले, जबकि 8 की मौत हुई।राजभवन में रह रहे 6 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद गर्वनर हाउस को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया।
भोपाल में 2 महीने बाद बुधवार को दुकानें खोली गईं।यहां एक बाजार में दुकान को डिसइनफेक्ट करता नगर निगम का कर्मचारी।
  • महाराष्ट्र: राज्य में बुधवार को 2190 मरीज मिले, जबकि रिकॉर्ड 105 मरीजों की मौत हुई। यहां कोरोना से अब तक 1897 लोगों की मौत हुई है।वहीं, मुंबई में बुधवार को 1044 संक्रमित मिले और 32 लोगों की जान गई। यहां 1097 मरीज दम तोड़ चुके हैं।
  • उत्तरप्रदेश:राज्य में बुधवार को 267 मरीज मिले। इसमें हापुड़ में 29, अयोध्या मेें 23, जौनपुर में 17, मेरठ और मुरादाबाद में 13-13, मुजफ्फरनगर में 11, संभल में 10 मरीज मिले। उत्तरप्रदेश में मंगलवार को 227 मरीज मिले थे, जबकि 8 की मौत हुई थी।
  • राजस्थान:यहां बुधवार को संक्रमण के 280 मामले सामने आए और दो मौतें हुईं। इसमें झालावाड़ में 64, जयपुर में 42, जोधपुर में 33, पाली में 21, कोटा में 18, सीकर में 13 कोरोना पॉजिटिव मिले। राज्य में दो संक्रमितों की मौत भी हुई।इससे पहले मंगलवार को संक्रमण के 236 मामले सामने आए थे।
  • बिहार:राज्य में बुधवार को 38 नए मरीज मिले। एक डीएम की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह उत्तर बिहार में तैनात हैं। बिहार में सरकारी अधिकारी में संक्रमण का यह दूसरा मामला है। इससे पहले नालंदा में एक आईएएस संक्रमित पाए गए थे। श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से बड़ी संख्या में प्रवासी घर लौट रहे हैं। 3 मई के बाद आने वाले प्रवासियों में 1900 संक्रमित मिले हैं, जो राज्य के कुल संक्रमित का लगभग 66% है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मुंबई से उत्तरप्रदेश के प्रयागराज पहुंची एक प्रवासी महिला अपनी बच्ची को मास्क लगाती हुई।


https://ift.tt/3d9PNeB

Comments

Popular Posts

आठ महीनों में एक हजार से ज्यादा घंटे कोरोना मरीजों के बीच बिताए, फिर भी संक्रमण से सुरक्षित

शहर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 40,522 हो गया है। गुरुवार को 556 नए केस मिले। तीन मरीजों की मौत भी हुई। हालांकि 35 हजार से ज्यादा ठीक भी हो चुके हैं। 12 नवंबर के बाद से जिस तेजी से मरीज मिल रहे हैं, उसने चिंताएं बढ़ा दी हैं। ऐसे में छह हजार से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी मिसाल हैं, जो इन आठ महीनों में एक हजार से ज्यादा घंटे मरीजों के बीच बिता चुके हैं। बमुश्किल 300 संक्रमित हुए। मास्क की सावधानी बरतते हुए ये कोराना से बचे हुए हैं। मरीजों को गले भी लगाती हैं, लेकिन पलभर के लिए मास्क नहीं हटातीं पीपीई किट पहनकर सुबह-शाम मरीजों के पास जाती हूं, उनकी काउंसलिंग भी करती हूं। जरूरत पड़ने पर गले भी लगाती हूं। अस्पताल के मरीज कल्पना दीदी के नाम से जानने लगे। 8 महीने में एक दिन ऐसा नहीं गया, जब कोविड वार्ड न गई हूं, पर हमेशा मास्क और ग्लव्स पहने रही। मास्क तो पलभर के लिए भी नहीं हटाती। इन सुरक्षा साधनों का इस्तेमाल कर कोरोना से बचे रहे। -कल्पना पिल्लई, इंचार्ज सिस्टर अरबिंदो अस्पताल सुबह 8 से रात 10 तक पानी नहीं पीते, ताकि मास्क न हटाना पड़े सात महीने से रोज राउंड ले रहा हूं। सबसे ज्यादा ध्यान मास्...

लॉकडाउन में महिलाओं के खातों में 32% इजाफा, इनमें 70% पहली बार शेयर में इन्वेस्ट कर रहीं

कोरोना संकट के दौरान शेयर बाजार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। महिलाएं गोल्ड बाॅन्ड से लेकर म्यूचुअल फंड तक में निवेश कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि शेयर बाजार में निवेश करने वाली महिलाओं में अधिकतर पहली बार निवेश कर रही हैं। इनमें बड़ी संख्या में वर्किंग वुमन्स और हाउस वाइफ हैं। ये महिलाएं ना सिर्फ शेयर मार्केट में पैसे लगा रही हैं, बल्कि दूसरों को प्रेरित भी कर रही हैं। आइए पढ़ते हैं ऐसी ही कुछ महिलाओं की कहानी, जो मार्केट में निवेश कर अच्छा रिटर्न कमा रही हैं... अंकिता तोलानी - वर्किंग अंकिता तोलानी 28 साल की हैं। दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में जाॅब करती हैं। अंकिता 2016 से शेयर मार्केट में पैसे लगा रही हैं। वो SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) और गोल्ड बाॅन्ड में निवेश करती हैं। अंकिता कहती हैं,'पहली बार मैंने SIP में 1 लाख रुपए से निवेश शुरू किया था। अब हर साल डेढ़ से दो लाख रुपए निवेश करती हूं।' अंकिता पिछले तीन साल में करीब 10 लाख से ज्यादा निवेश कर चुकी हैं। वहीं, गोल्ड बाॅन्ड में अंकिता अब तक 7 लाख रुपए तक निवेश कर चुकी हैं। वह बताती हैं कि उन्हें गोल्ड बाॅन...