Skip to main content

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर अगले महीने सबसे बड़ी टिड्डी ब्रीडिंग, 8 हजार करोड़ टिड्डियां पैदा होंगी

कोरोनावायरस से जूझ रहे राजस्थान के लिए टिडि्डयां नई मुसीबत बन गई हैं। संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एवं कृषि एजेंसी के शीर्ष अधिकारी कीथ क्रेसमैन ने चेतावनी दी है कि करोड़ों टिड्डियां जल्द भारत पर हमला बोल सकती हैं। वजह ये है कि भारत-पाकिस्तानबॉर्डर के राजस्थान वाले हिस्से में मध्य जून में दुनिया की सबसे बड़ी टिड्‌डी ब्रीडिंग होगी।

इससे करीब 8 हजार करोड़ टिडि्डयां पैदा होंगी। बड़ी चिंता इसलिए भी है क्योंकि ये आम टिड्डियां नहीं हैं बल्कि मरुस्थलीय टिड्डियां हैं। इन्हें फसलों के लिए दुनिया का सबसे विनाशकारी प्रवासी कीट माना जाता है। गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, नागौर, चूरू, जालौर, सिरोही जिले में टिड्डी का हमला हो सकता है।

आखिर ब्रीडिंग यहीं क्यों?

  • भारत में 1 जून से मानसून की दस्तक हो जाती है। टिड्डियों को अंडे देने के लिए नमी की जरूरत होती है। क्योंकि यह डेजर्ट टिड्डी है, इसलिए इसे रेतीला इलाका ज्यादा आसान लगता है।
  • भारत-पाक बॉर्डर के बीच नमी ज्यादा होने से टिड्डी को ये इलाका बहुत पसंद आता है।
  • अमूमन 15 जून के आसपास प्री मानसून की बारिश से होने वाली बिजाई और हरियाली टिड्डी को खूब लुभाती है। वे पेट भरते हुए ब्रीडिंग करती हैं।

केंद्र के स्तर पर प्रयास जरूरी

जयपुर में कृषि विभाग के संयुक्त सचिव एसपी सिंह ने बताया किअभी जहां टिड्डियां हैं उनको मारा भी जा रहा है। लेकिन यह ग्लोबल प्रॉब्लमहै। इसलिए केंद्र से भी आग्रह किया गया कि विश्व स्तर पर इसके नियंत्रण के प्रयास किए जाएं। बेहतर होगा कि इन्हें अंडे देने से पहले ही मार दिया जाए।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
भारत के अलावा पाकिस्तान में भी टिड्डियां बड़ी परेशानी बन गई हैं।


https://ift.tt/3ek939B

Comments

Popular Posts

छोटे बच्चों पर भी थी मौलानाओं की नजर:18 साल से कम उम्र के बच्चों को करते थे गुमराह, माइंड वॉश के बाद धर्मांतरण करवाते थे; कानपुर में 14 साल का बच्चा था निशाने पर

https://ift.tt/eA8V8J

केंद्र सरकार ने देशभर के कर्मचारियों के लिए नहीं जारी की गाइडलाइन, सिर्फ एक विभाग के लिए जारी हुए सर्कुलर से फैला कन्फ्यूजन

क्या वायरल : केंद्र सरकार ने देश भर के कर्मचारियों के लिए गाइडलाइन जारी की हैं। जिनके अनुसार एक दिन में अधिकतम 20 लोगों का स्टाफ ही एक ऑफिस में काम करेगा। कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों को ऑफिस नहीं आना होगा। इस तरह के 11 बिंदुओं की गाइडलाइन से जुड़ा एक सर्कुलर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस तरह के ट्वीट वायरल हो रहे हैं https://twitter.com/JantaKaSafar/status/1270232058653261824 https://twitter.com/shubh_tree फैक्ट चेक पड़ताल - सबसे पहले हमने यह क्रॉस चेक किया कि वायरल हो रहा सर्कुलर असली है या नहीं। एएनआई के ऑफिशियल ट्विटरहैंडल पर भी यही सर्कुलर ट्वीट किया गया है। इससे यह स्पष्ट हुआ कि यह फर्जी नहीं है। संभवत: एएनआई द्वारा यह सर्कुलर ट्वीट किए जाने के बाद ही कई न्यूज वेबसाइट्स ने यह खबर पब्लिश की कि केंद्र सरकार ने देश भर के दफ्तरों के लिए गाइडलाइन जारी की हैं। इसके बाद ही सोशल मीडिया पर भी यह खबर वायरल हुुई। -सर्कुलर के पहले पैराग्राफ को ही ध्यान से पढ़ें तो यह समझ आ जाता है कि ये सभी कर्मचारियों के लिए नहीं है। पहले पैराग्राफ की अंतिम लाइन में लिखा है - All officers i...