Skip to main content

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप में प्रैक्टिस शुरू हुई, हम गाइडलाइन ही बना रहे हैं; तैराकों को फॉर्म में आने में 5-6 महीने लग जाएंगे

देश में स्वीमिंग पूल औरजिम पर बैन जारी है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप के कुछ देशों में स्वीमिंग पूल खोलने की मंजूरी दे दी गई है। देश में पूल खाेलने के लिए गाइडलाइन ही बन रही है।

ओलिंपिक में वैसे भी हमारा प्रदर्शन खास नहीं रहता है। अगर सरकार की ओरसे जल्द ही कोई कदम नहीं उठाया गया तो तैराकी में ओलिंपिक क्वालिफाई करने की उम्मीदें कम हो सकती हैं।

भारतीय स्वीमिंग फेडरेशन और ओलिंपिक कोटा या क्वालिफाइंग मार्क के खिलाड़ी पूल खोलने की मांग कर चुके हैं। फेडरेशन को उम्मीद है कि उन्हें जून में अनुमति मिल जाएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि तैराकों को फॉर्म वापस हासिल करने में 5-6 महीने लग जाएंगे।

एक हफ्ते पहले एसओपी तैयार, पर जारी नहीं हुई

टास्क फोर्स ने एक हफ्ते पहले तैयार स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) साई को सौंप दिया है। इस टास्क फोर्स में साई, फेडरेशन और एकेडमी के मैनेजमेंट के लोग शामिल हैं। एसओपी को बनाने के लिए फेडरेशन ने ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, न्यूजीलैंड, द. अफ्रीका और ब्रिटेन का अध्ययन किया। हालांकि, साई ने एसओपी अभी जारी नहीं की है। एसओपी के अनुसार, जिम, रेजिडेंस एरिया में साई की गाइडलाइन लागू होगी।

टास्क फोर्स की गाइडलाइन

  • पूल में 2 बीपीएम क्लोरीन मेंटेंन रखनी होगी।
  • पूल के अलग-अलग एरिया से सैंपलिंग और टेस्टिंग जरूरी।
  • एक लेन में एक ही तैराक अभ्यास करेगा। बगल वाली लेन का स्विमर पूल के दूसरे छोर से स्वीमिंग करेगा।
  • खिलाड़ी अलग-अलग गटर एरिया में स्प्रिट करेगा। ताकि संक्रमण का खतरा न हो।
  • खिलाड़ी चेंजिंग रूम इस्तेमाल नहीं करेंगे। रेजिडेंस एरिया में जाकर चेंज करेंगे।
  • स्वीमिंग से पहले और बाद में शावर जरूरी।
  • कोच को पीपीई किट पहनना जरूरी होगा।

फिटनेस के लिए डाइट कम कर रहे खिलाड़ी

100 मी फ्रीस्टाइल में देश के सबसे तेज तैराक वीरधवल खाड़े ने वजन को नियंत्रण में रखने के लिए खाने की मात्रा कम कर दी है। वे 50 फीसदी ही डाइट ले रहे हैं। योग और बॉडी वेट ट्रेनिंग कर रहे हैं। खाड़े मुंबई में जिला प्रशासन विभाग में कार्यरत हैं।

वे बीपीएल कार्डधारकों को पेंशन बांटने का काम कर रहे हैं। वहीं, बी कट ओलिंपिक कोटा हासिल कर चुके इंदौर के अद्वैत पागे घर में योग, कार्डियाे कर रहे हैं। वे फ्लेक्सिबिलिटी पर ध्यान दे रहे हैं।

सरकार को तैराकों को ट्रेनिंग की अनुमति देनी चाहिए
  • सरकार को सुरक्षित माहौल में ओलिंपिक कोटा हासिल कर चुके तैराकों को ट्रेनिंग की अनुमति देनी चाहिए। इसमें वे खिलाड़ी भी शामिल किए जाएं, जो क्वालिफाइंग टाइमिंग के आसपास हैं। जून में अनुमति मिलने की उम्मीद।- डी मोनल चोकसी, सचिव, भारतीय स्वीमिंग फेडरेशन

  • कई देशों के तैराकों ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है। लेकिन हमारे यहां अनुमति के लाले हैं। यह हमारी तैयारियों को बहुत ज्यादा प्रभावित करेगा। उन्हें फॉर्म में वापसी करने के लिए कम से कम 5-6 महीने लग जाएंगे।- निहार अमीन, पूर्व भारतीय कोच और द्रोणाचार्य अवॉर्डी


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
100 मी फ्रीस्टाइल में देश के सबसे तेज तैराक वीरधवल खाड़े ने वजन को नियंत्रण में रखने के लिए खाने की मात्रा कम कर दी है। वे 50 फीसदी ही डाइट ले रहे हैं। -फाइल


https://ift.tt/2zoNcPG

Comments

Popular Posts

हॉटस्पॉट न्यूयॉर्क में 83 दिन के बाद काम पर लौटेंगे 4 लाख लोग, चर्च भी खुला मगर 10 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं

अमेरिका में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क सिटी में 8 जून से लॉकडाउन खुल जाएगा। करीब 4 लाख कर्मचारी 83 दिन के बाद काम पर लौट सकेंगे। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने इसकी घोषणा की है। न्यूयॉर्क सिटी 15 मार्च से बंद है। इस महीने की शुरुआत में न्यूयॉर्क राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में लॉकडाउन में ढील दी गई थी, लेकिन न्यूयॉर्क सिटी में नहीं दी गई थी। गवर्नर क्यूमो ने कहा है कि न्यूयॉर्क सिटी में अलग-अलग चरणों में लॉकडाउन में ढील दी जाएगी। पहले चरण में निर्माण कार्य, उत्पादन और माल की थोक आपूर्ति की अनुमति दी जा रही है। लोग कृषि, वानिकी और मछली पालन के कार्य दोबारा शुरू कर सकेंगे। न्यूयॉर्क के अन्य 5 क्षेत्र लॉकडाउन में छूट के दूसरे चरण में खोले जाएंगे। इसके तहत रियल एस्टेट सर्विस, खुदरा दुकानें और कुछ हेयर सैलून खोलने की अनुमति होगी। अमेरिका में 17.99 लाख से ज्यादा मरीज और एक लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं। न्यूयॉर्क सिटी में 1.99 लाख केस और 20,000 मौतें हुई हैं। टकराव: अमेरिका ने चीनी छात्रों को आने से रोका; चीन बोला- यह नस्लवाद है राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पीपुल्स लि...

​​​​​​​पूछताछ में दीपिका रोईं तो अधिकारियों ने जोड़े हाथ; सेना ने एलएसी के पास तैनात किए टैंक; राजस्थान में हिंसक हुई आरक्षण की मांग

देश में कोरोना के हालात अब बदल रहे हैं। पिछले नौ दिनों में आठ बार ऐसा हुआ, जब नए संक्रमितों से ज्यादा संख्या ठीक होने वाले मरीजों की थी। वहीं, मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि नए किसान बिल से किसानों को फायदा होगा। उन्हें जहां अच्छे दाम मिलेंगे वहीं फल-सब्जियां बेच सकेंगे। बहरहाल, चलिए शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ। आज इन 5 इवेंट्स पर रहेगी नजर 1. आज रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे। टॉस शाम 7 बजे होगा। मैच साढ़े 7 बजे शुरू होगा। 2. कंगना रनोट का ऑफिस बीएमसी द्वारा तोड़े जाने के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। 3. आज रायपुर में लॉकडाउन को लेकर आ सकता है नया फरमान। वजह है छत्तीसगढ़ में संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख पार हो जाना। 4. राजस्थान में आज पहले चरण का पंचायत चुनाव होगा। इसमें 26 जिलों की 1003 पंचायतों के लिए चुनाव होगा। 5. भाजपा कृषि बिल के समर्थन में चंडीगढ़ में एक बड़ी ट्रैक्टर रैली निकालेगी। वहीं, कांग्रेस किसान विधेयक के विरोध में उत्तर प्रदेश में मार्च निकालेगी। अब कल की 6 महत्वपूर्ण खबरें 1. ड्रग्स केस में पूछता...