Skip to main content

पिछले 24 घंटे में 8852 संक्रमित बढ़े, अब तक 2.74 केस; पहली बार बीमार मरीज से ज्यादा हुए स्वस्थ मरीज

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 74हजार 780 हो गई है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। इस बीच,अच्छी खबर यह मिल रही है कि देश में एक्टिव मरीजों से ज्यादा स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार सुबह तक एक्टिव मरीज 1 हजार 32 हजार 880 थे तो स्वस्थ हुए मरीजों की तादाद बढ़कर 1 लाख 34 हजार 166 हो गई।

उत्तरप्रदेश में रिकवरी रेट सुधरा है, लेकिन नए मरीज मिलने की दर भी बढ़ रही है। उत्तरप्रदेश के सााथबिहार में आधे से ज्यादा कोरोना मरीज दूसरे राज्यों से लौटकर आए प्रवासी लोग हैं।इससे पहले, मंगलवार को देश में 8852 संक्रमित मरीज बढ़े। इनमें सबसे ज्यादा 2258 मरीज महाराष्ट्र से हैं। वहीं, देश में 241 संक्रमितों ने दम तोड़ा। सबसे ज्यादा 120 लोग महाराष्ट्र से थे।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख

केस
8 जून 8444
7 जून 10884
6 जून

10428

5 जून 9379
4 जून 9847

5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश: यहां मंगलवार को 211 संक्रमित मिले और 6 मौतें हुईं। प्रदेश में कुल 9849 मरीज हो गए। भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया की तबीयत ठीक नहीं है। दोनों को दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ज्योतिरादित्य और उनकी मां को गले में इंफेक्शन और बुखार की शिकायत है। यह दोनों ही कोरोना से मिलते-जुलते लक्षण है।

यह तस्वीर भोपाल की है। यहां मंगलवार से हायर सेंकडरी की बाकी बची परीक्षाएं शुरू हुईं। सेंटर में जाने से पहले हर स्टूडेंट्स की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।

उत्तरप्रदेश: राज्य में मंगलवार को 388 नए मरीज मिले और 18 की जान गई।गौतमबुद्धनगर जिले में 38 मरीज मिले। यहां अब तक 691 मरीज सामने आ चुके हैं। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 11हजार 335 पहुंच गई। मरने वालों का आंकड़ा 301 हो गया है। हालांकि, अब तक करीब 60% मरीज ठीक हो चुके हैं।

यह तस्वीर लखनऊ के जू की है। 8 जून से इसे लोगों के लिए खोल दिया गया। धीरे-धीरे यहां लोग पहुंचना शुरू भी हो गए हैं।

महाराष्ट्र:यहां मंगलवार को 2258 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 120 की मौत हुई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 90 हजार 787 हो गई है। मुंबई के धारावी में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 1,924 है, जबकि 70 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां रिकवरी रेट 41.8% है।महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि पिछले 24 घंटों में डिपार्टमेंट में कोई भी नया केस नहीं मिला।

यह तस्वीर मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस की है।

राजस्थान:यहां मंगलवार को कोरोना के 369 नए केस सामने आए और 9 मरीजों ने जान गंवाई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 245 हो गई है। फिलहाल 2662 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक राजस्थान में 255 लोगों की मौत हो चुकी है।

बिहार:राज्य में मंगलवार को 208 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 2 की मौत हुई। यहां अब तक 5455 संक्रमित मिल चुके हैं, इनमें से 2652 एक्टिव केस हैं। बिहार में कोरोना से 33 लोगों की जान गई। औरंगाबाद पुलिस के एक दरोगा की कुछ दिन पहले मौत हुई थी, मंगलवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद 69 लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है।

बिहार में दूसरे राज्यों से प्रवासियों का आना जारी है। पटना में मुंबई से श्रमिक स्पेशल ट्रेन पहुंची तो लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today


https://ift.tt/3dTpPMY

Comments

Popular Posts

केंद्र सरकार ने देशभर के कर्मचारियों के लिए नहीं जारी की गाइडलाइन, सिर्फ एक विभाग के लिए जारी हुए सर्कुलर से फैला कन्फ्यूजन

क्या वायरल : केंद्र सरकार ने देश भर के कर्मचारियों के लिए गाइडलाइन जारी की हैं। जिनके अनुसार एक दिन में अधिकतम 20 लोगों का स्टाफ ही एक ऑफिस में काम करेगा। कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों को ऑफिस नहीं आना होगा। इस तरह के 11 बिंदुओं की गाइडलाइन से जुड़ा एक सर्कुलर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस तरह के ट्वीट वायरल हो रहे हैं https://twitter.com/JantaKaSafar/status/1270232058653261824 https://twitter.com/shubh_tree फैक्ट चेक पड़ताल - सबसे पहले हमने यह क्रॉस चेक किया कि वायरल हो रहा सर्कुलर असली है या नहीं। एएनआई के ऑफिशियल ट्विटरहैंडल पर भी यही सर्कुलर ट्वीट किया गया है। इससे यह स्पष्ट हुआ कि यह फर्जी नहीं है। संभवत: एएनआई द्वारा यह सर्कुलर ट्वीट किए जाने के बाद ही कई न्यूज वेबसाइट्स ने यह खबर पब्लिश की कि केंद्र सरकार ने देश भर के दफ्तरों के लिए गाइडलाइन जारी की हैं। इसके बाद ही सोशल मीडिया पर भी यह खबर वायरल हुुई। -सर्कुलर के पहले पैराग्राफ को ही ध्यान से पढ़ें तो यह समझ आ जाता है कि ये सभी कर्मचारियों के लिए नहीं है। पहले पैराग्राफ की अंतिम लाइन में लिखा है - All officers i...