Skip to main content

चीन से तनाव के बीच आज मोदी करेंगे मन की बात, कोरोना से प्रभावित हो रही पढ़ाई और मानसून पर कर सकते हैं चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे। इस बार वे कोरोनावायरस महामारी के कारण प्रभावित हो रही पढ़ाई और मानसून पर चर्चा कर सकते हैं। इस बार की मन की बात कार्यक्रम के लिए उन्होंने 14 जून को ट्वीट करके जनता से सुझाव मांगे थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘इस महीने #MannKiBaat कार्यक्रम 28 जून को प्रसारित होगा। चूंकि इसमें दो हफ्ते बाकी हैं, इसलिए अपने सुझाव दें। इससे मैं ज्यादा से ज्यादा लोगों के विचार जान सकूंगा और फोन कॉल के ​जरिए उनसे जुड़ सकूंगा। मुझे विश्वास हैकि आपके पास कोविड 19 से लड़ाई और कई दूसरे मुद्दों पर कहने के लिए बहुत कुछ होगा।’’

पिछली बार कोरोना और योग पर बोले थे

पिछली बार मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जनता से योग और कोरोना महामारी पर चर्चा की थी। उन्होंने कहा था,‘‘कोरोना काल में देखा जा रहा है कि हरिद्वार से हॉलीवुड तक लोग योग अपना रहे हैं। कई लोग आयुर्वेद की तरफ लौट रहे हैं। कम्युनिटी, इम्युनिटी और यूनिटी के लिए योग बेहतर साबित हो सकता है। जीवन में योग को बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय ने एक प्रतियोगिता शुरू की है। दुनियाभर से लोग इसमें हिस्सा ले सकते हैं। आपको योग करते हुए वीडियो पोस्ट करना है और योग से आए बदलावों को बताना है।’’



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Prime Minister Narendra Modi address nation through Mann Ki Baat on 28 June


https://ift.tt/2NyQcvZ

Comments

Popular Posts

छोटे बच्चों पर भी थी मौलानाओं की नजर:18 साल से कम उम्र के बच्चों को करते थे गुमराह, माइंड वॉश के बाद धर्मांतरण करवाते थे; कानपुर में 14 साल का बच्चा था निशाने पर

https://ift.tt/eA8V8J

केंद्र सरकार ने देशभर के कर्मचारियों के लिए नहीं जारी की गाइडलाइन, सिर्फ एक विभाग के लिए जारी हुए सर्कुलर से फैला कन्फ्यूजन

क्या वायरल : केंद्र सरकार ने देश भर के कर्मचारियों के लिए गाइडलाइन जारी की हैं। जिनके अनुसार एक दिन में अधिकतम 20 लोगों का स्टाफ ही एक ऑफिस में काम करेगा। कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों को ऑफिस नहीं आना होगा। इस तरह के 11 बिंदुओं की गाइडलाइन से जुड़ा एक सर्कुलर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस तरह के ट्वीट वायरल हो रहे हैं https://twitter.com/JantaKaSafar/status/1270232058653261824 https://twitter.com/shubh_tree फैक्ट चेक पड़ताल - सबसे पहले हमने यह क्रॉस चेक किया कि वायरल हो रहा सर्कुलर असली है या नहीं। एएनआई के ऑफिशियल ट्विटरहैंडल पर भी यही सर्कुलर ट्वीट किया गया है। इससे यह स्पष्ट हुआ कि यह फर्जी नहीं है। संभवत: एएनआई द्वारा यह सर्कुलर ट्वीट किए जाने के बाद ही कई न्यूज वेबसाइट्स ने यह खबर पब्लिश की कि केंद्र सरकार ने देश भर के दफ्तरों के लिए गाइडलाइन जारी की हैं। इसके बाद ही सोशल मीडिया पर भी यह खबर वायरल हुुई। -सर्कुलर के पहले पैराग्राफ को ही ध्यान से पढ़ें तो यह समझ आ जाता है कि ये सभी कर्मचारियों के लिए नहीं है। पहले पैराग्राफ की अंतिम लाइन में लिखा है - All officers i...