Skip to main content

डब्ल्यूएचओ ने कहा- 24 घंटे में 1.89 लाख से ज्यादा मरीज मिले, 4612 लोगों की जान गई; दुनिया में 1 करोड़ से ज्यादा संक्रमित और 5 लाख मौतें

दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 2 लाख 42 हजार 932 हो गई है। इनमें 55 लाख 53 हजार 107 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 4 हजार 366 लोगों ने जान गंवाई हैं। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, 24 घंटे में संक्रमण के 1 लाख 89 हजार 077 केस मिले हैं, जबकि 4612 लोगों की मौत हुई है। शनिवार को 1 लाख 79 हजार 316 मरीज मिले थे। वहीं, एक दिन में ब्राजील में सबसे ज्यादा 30 हजार 746 केस मिले हैं।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 26,37,077 1,28,437 10,93,456
ब्राजील 13,45,254 57,658 7,33,848
रूस 6,34,437 9,073 3,99,087
भारत 5,49,197 16,487 321,774
ब्रिटेन 3,11,151 43,550 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,95,850 28,343 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,79,419 9,317 1,64,024
चिली 2,71,982 5,509 2,32,210
इटली 2,40,310 34,738 1,88,891
ईरान 2,22,669 10,508 1,83,310

*ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4Lसे लिए गए हैं।

ब्राजील: संक्रमितों की संख्या 13 लाख से ज्यादा
ब्राजील में 24 घंटे में 552 लोगों की जान गई है। यहां कुल मौतें 57,622 हो गई है। इसके अलावा 7 लाख 33 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में एक दिन पहले 38,693 नए मामले सामने आए थे। संक्रमण और मौतों के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर ब्राजील है। यहां संक्रमण से पहली मौत 12 मार्च को हुई थी। पहले महामारी से पहली मौत 16 मार्चबताई गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है किजांच में पाया गयाकि 12 मार्च को 57 साल की महिला की पहली मौत हुई थी। वहीं, दूसरी मौत 15 मार्च को हुई थी।

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के खिलाफ प्रदर्शन करता एक युवक। राष्ट्रपति बोल्सोनारो कोरोना से निपटने में नाकाम साबित हुए हैं। अमेरिका के बाद ब्राजील सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।

यूएई ने पाकिस्तान से आने वाली उड़ानें सस्पेंड कीं
संयुक्त अरब अमीरात के जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने पाकिस्तान से आने वाली सभी उड़ानें सस्पेंड कर दी हैं। इसमनें ट्रांजिट फ्लाइट भी शामिल हैं। पाकिस्तान जब तक यूएई के रूट में जाने वाली उड़ानों के पैसेंजरों के लिए कोरोना की जांच की व्यवस्था नहीं कर लेता, तब तक यह नियम लागू रहेगा। इससे प्रभावित होने वाले यात्री एयरलाइंस को सूचित करें और अपनी यात्रा की डेट रीशेड्यूल करवा लें।

चीन: बीजिंग के आसपास के इलाकों में लॉकडाउन
बीजिंग और आसपास के इलाकों में संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद वहां लॉकडाउन लगा दिया गया है। करीब पांच लाख लोग अब नजरबंद हो गए हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, प्रशासन ने लोगों की चोतावनी दी है कि संक्रमण की स्थिति अभी भी गंभीर है। बीजिंग से 150 किमी दूर अंशिन काउंटी को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। यहां एक दिन में 14 मामले सामने आए। 15 जून के बाद से अब तक 311 केस मिल चुके हैं।

बीजिंग में कोरोना की जांच के लिए एक युवक का स्वैब सैम्पल लेता स्वास्थ्यकर्मी। राजधानी में 15 जून के बाद से अब तक 311 केस मिल चुके हैं।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ब्राजील के मनौस शहर स्थित कब्रिस्तान में कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों की कब्रें। देश में अब तक 57 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।


https://ift.tt/2BP9jzg

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...