Skip to main content

टीवी पर फिर नजर आएंगे सुशांत सिंह राजपूत, दिवंगत एक्टर की याद में दोबारा शुरू होगा उनका पॉपुलर शो ‘पवित्र रिश्ता'

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद ज़ी अनमोल चैनल एक बार फिर उनके सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले टीवी शो को दर्शकों के सामने ला रहा है। चैनल उन्हें श्रद्धांजलिदेते हुए उनके सबसे पॉपुलर शोज में से एक ‘पवित्र रिश्ता‘ का पुनः प्रसारण करने जा रहा है। ये वही शो है, जिसने उन्हें घर-घर में जाना पहचाना नाम बना दिया था।

सुशांत ने इस शो में मानव देशमुख का रोल निभाया था, जिसके लिए इस एक्टर को खास तौर पर याद किया जाता है। ऐसे समय पर जब सारा देश उन्हें याद कर रहा है और लोग इस बेहतरीन कलाकार की सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस देखना चाहते हैं, तब चैनल ने दर्शकों को इस शो से दोबारा जोड़ने का प्रयास किया है।

पवित्र रिश्ता' में दो लोगों की एक खूबसूरत प्रेम कहानी बताई गई थी

'पवित्र रिश्ता' का पुनः प्रसारण इस एक्टर को एक भावभीनी श्रद्धांजलि होगी, जिसमें उनका टैलेंट देखकर सभी की पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। 'पवित्र रिश्ता' में मध्यमवर्गीय परिवारों के दो लोगों की एक खूबसूरत प्रेम कहानी बताई गई थी। जहां मानव देशमुख एक आम गैराज मैकेनिक और अपने परिवार का अकेला कमाने वाले व्यक्ति है, वहीं अर्चना करंजकर (अंकिता लोखंडे) एक सीधी-सादी मिडिल क्लास लड़की है, जो अपने परिवार को सबसे ऊपर रखती है।

मुश्किलों के बीच मानव और अर्चना की शादी हो जाती है

तमाम मुश्किलों के बीच मानव और अर्चना की शादी हो जाती है, लेकिन शादी के बाद उन्हें नए संघर्षों का सामना करना पड़ता है। जिंदगी से उनका प्रेरणादायी संघर्ष और एक-दूसरे के प्रति उनका अटूट प्यार दर्शाता यह शो असल में इन दोनों के बीच रिश्ते की पवित्रता दिखाता है। सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे ने इस शो में मानव और अर्चना का रोल निभाया था और उनके साथ सविता प्रभुने, पराग त्यागी और उषा नाडकर्णी जैसे कलाकार भी सपोर्टिंग रोल्स में थे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
शो 'पवित्र रिश्ता' में सुशांत सिंह राजपूत के साथ अंकिता लोखंडे।


https://ift.tt/3geP0dt

Comments

Popular Posts

रणजी ट्रॉफी में 600 से ज्यादा विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज राजिंदर गोयल नहीं रहे, भारत के लिए एक भी मैच नहीं खेले

रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले राजिंदर गोयल का रविवार को बीमारी के बाद निधन हो गया। 77 साल के बाएं हाथ के स्पिनर राजिंदर ने रणजी में 637 विकेट लिए। अब तक कोई दूसरा गेंदबाज 600+ विकेट नहीं ले सका।बीसीसीआई के अलावा कई पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी मौत पर दुख जताया। बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, ‘‘हमने घरेलू क्रिकेट के दिग्गज को खो दिया। उनका रिकॉर्ड बताता है कि वे कितने शानदार गेंदबाज थे। वे 25 साल से ज्यादा क्रिकेट खेले। इससे पता चलता है कि खेल के लिए उनका समर्पण कितना ज्यादा था।’’ BCCI mourns the sad demise of Shri Rajinder Goel. https://t.co/DeGS2mvsXI pic.twitter.com/2v6EwfTKXy — BCCI (@BCCI) June 21, 2020 उन्होंने रणजी के एक सीजन में 15 बार 25+ विकेट लिए। हरियाणा के राजिंदर ने 157 मैच में 750 विकेट लिए। एक पारी में 55 रन देकर 8 विकेट उनका बेस्ट रहा। उन्होंने 59 बार 5 विकेट और 18 बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया। उन्होंने 1037 रन भी बनाए। वे भारत के लिए एक बार भी नहीं खेले वे पटियाला, पंजाब और दिल्ली से भी खेले। हालांकि, उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका...