Skip to main content

पिछले 24 घंटे में 18256 मरीज बढ़े, अब तक 5.85 लाख केस; गोवा में भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख 85हजार 792 हो गई है। covid19india.org के मुताबिक, मंगलवार को 18 हजार 256 मामले सामने आए। वहीं, 12 हजार 565 लोग स्वस्थ हुए। इस दौरान 506 लोगों की संक्रमण से जान गई।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि एक भाजपा विधायक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें ईएसआई अस्पताल में भर्ती किया गया है।
उधर, रात करीब 11.30 बजे आरोग्य सेतु ऐप में तकनीकी खामीसामने आई। ऐप की ओर से ट्वीट में यह जानकारी दी गई। कहा कि कुछ यूजर्स को लॉगिन में परेशानी आ रही है। हालांकि, रात 12.10 बजे ऐप ने फिर से काम करना शुरू कर दिया।

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश:राज्य में मंगलवार को223पॉजिटिव मरीज मिले। इसके साथ संक्रमितों की संख्या अब 13,593 हो गई है। सबसे ज्यादा मुरैना में 59, इंदौर में45, भोपाल में 25 संक्रमित पाए गए। 18 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।

महाराष्ट्र: राज्य में मंगलवार को4,878 संक्रमित पाए गए। यहां अब तक1,74,761 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें7,855 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को सबसे ज्यादा ठाणे में1,628 और पुणे में1,024 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। मुंबई में893 संक्रमित बढ़े।

उत्तरप्रदेश:यहां मंगलवार को 664 नए मरीज सामने आए और 25 की जान गई। सबसे ज्यादा152 संक्रमित गाजियाबाद से मिले।गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 96, लखनऊ में29 और कानपुर में 18 कोरोना पॉजिटिव मिले। राज्य में अब तक23,492 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें23,492 लोगों की जान जा चुकी है।

राजस्थान:राज्य में मंगलवार को348 मामले सामने आए। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या अब18,008 हो गई है।सबसे ज्यादा58 भारतपुर और 55 संक्रमित जोधपुर में मिले।इस बीच, राज्य सरकार ने अनलॉक-2 के लिए गाइडलाइंस जारी कीं। इसके मुताबिक, स्कूल और कॉलेज 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। कोचिंग, बड़े मंदिरअभी नहीं खुलेंगे।

बिहार: राज्य में मंगलवार को 370 केस आए। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या अब9,988 हो गई है। एक दिन में 5 लोगों की मौत भी हो गई।इससे पहले सोमवार शाम कोएक बारात में शामिल हुए 108 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शादी में शामिल 375 लोगों का सैंपल लिया गया था। यह शादीडीहपाली गांव के इंजीनियर अनिलकी थी।अनिल गुड़गांव से अपने गांव आया था। 15 जून को उसकी बारात नौबतपुर गई थी। 17 जून को उसकी मौत हो गई थी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today


https://ift.tt/31tKfc5

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...