Skip to main content

पुलवामा के त्राल इलाके में एक आतंकी मारा गया, सुरक्षा बलों ने 24 घंटे में 3 आतंकी ढेर किए

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। अवंतीपोरा के त्राल इलाके में स्थित चेवा उल्लार में गुरुवार शाम से एनकाउंटर चल रहा है। आतंकियों के छिपे होने के इनपुट पर सिक्योरिटी फोर्सेस ने सर्च ऑपरेशन छेड़ा था। इससे पहले गुरुवार सुबह बारामूला जिले के सोपोर इलाके में 2 आतंकी ढेर कर दिए थे।

जम्मू-कश्मीर में इस महीने 15 एनकाउंटर में अब तक 44 आतंकी मारे जा चुके हैं। आतंकियों के मददगारों को पकड़ने का सिलसिला भी जारी है। बडगाम के नरबल इलाके में बुधवार को आर्मी और पुलिस ने कार्रवाई कर लश्कर-ए-तैयबा के 5 मददगारों को गिरफ्तार किया था। उनके पास एके-47 राइफल, 28 राउंड गोलियां और लश्कर-ए-तैयबा के 20 पोस्टर मिले थे।

बालाकोट में 3 संदिग्ध पैकेट मिले, हेरोइन होने का शक
मेंढर पुलिस ने दब्बी के जंगलों से गुरुवार को ये पैकेट बरामद किए। इन पर पाकिस्तान के लाहौर की एक दुकान का पता लिखा है।

इन तीन पैकेट का कुल वजन 1.5 किलो है।

26 दिन में 15 एनकाउंटर

तारीख जगह आतंकी मारे गए
1 जून नौशेरा 3
2 जून त्राल (पुलवामा) 2
3 जून कंगन (पुलवामा) 3
5 जून कालाकोट (राजौरी) 1
7 जून रेबन (शोपियां) 5
8 जून पिंजोरा(शोपियां) 4
10 जून सुगू(शोपियां) 5
13 जून निपोरा(कुलगाम) 2
16 जून तुर्कवंगम(शोपियां) 3
18-19 जून अवंतीपोरा और शोपियां 8
21 जून शोपियां 3
23 जून बंदजू (पुलवामा) 2
25 जून सोपोर (बारामूला) 2
25-26 जून त्राल (पुलवामा) 1
कुल 43


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
जम्मू-कश्मीर में सेना और पुलिस ने पिछले महीने से सर्च ऑपरेशन छेड़ रखा है। मई में पाकिस्तान से आतंकी घुसपैठ का इनपुट मिला था। (फाइल फोटो)


https://ift.tt/3ezB6m7

Comments

Popular Posts

रणजी ट्रॉफी में 600 से ज्यादा विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज राजिंदर गोयल नहीं रहे, भारत के लिए एक भी मैच नहीं खेले

रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले राजिंदर गोयल का रविवार को बीमारी के बाद निधन हो गया। 77 साल के बाएं हाथ के स्पिनर राजिंदर ने रणजी में 637 विकेट लिए। अब तक कोई दूसरा गेंदबाज 600+ विकेट नहीं ले सका।बीसीसीआई के अलावा कई पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी मौत पर दुख जताया। बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, ‘‘हमने घरेलू क्रिकेट के दिग्गज को खो दिया। उनका रिकॉर्ड बताता है कि वे कितने शानदार गेंदबाज थे। वे 25 साल से ज्यादा क्रिकेट खेले। इससे पता चलता है कि खेल के लिए उनका समर्पण कितना ज्यादा था।’’ BCCI mourns the sad demise of Shri Rajinder Goel. https://t.co/DeGS2mvsXI pic.twitter.com/2v6EwfTKXy — BCCI (@BCCI) June 21, 2020 उन्होंने रणजी के एक सीजन में 15 बार 25+ विकेट लिए। हरियाणा के राजिंदर ने 157 मैच में 750 विकेट लिए। एक पारी में 55 रन देकर 8 विकेट उनका बेस्ट रहा। उन्होंने 59 बार 5 विकेट और 18 बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया। उन्होंने 1037 रन भी बनाए। वे भारत के लिए एक बार भी नहीं खेले वे पटियाला, पंजाब और दिल्ली से भी खेले। हालांकि, उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका...