Skip to main content

नेपाल और पाकिस्तान के बाद अब भूटान भारत के खिलाफ, कोरोना का हवाला देते हुए असम के किसानों का पानी रोका

नेपाल और पाकिस्तान के बाद अब भारत का पड़ोसी देश भूटान भी इसके खिलाफ हो रहा है। भूटान ने कोरोना का हवाला देते हुए अपने भारत के किसानों की खेतों तक पानी पहुंचाने वाली नहर मेंपानी छोड़नाबंद कर दिया है। स्थानीय लोग इस नहर को डोंग कहते हैं। इससे असम के बक्सा जिले के 25 गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए 1953 से ही पानी मिलता रहा है।
किसानों ने पानी रोके जाने के खिलाफ बीते दिनों किसानों ने कालीपुर-बोगाजुली-कालंदी आंचलिक डोंग बांध समिति के बैनर तले प्रदर्शन किया। किसानों ने मांग की है कि केंद्र सरकार भूटान से किसानों को पानी दिलाने का रास्ता साफ करवाए। समय से पानी नहीं मिलने सेकरीब 5 हजार से ज्यादा किसानों की खेती पर इसका असर हो सकता है।
भूटान ने कोरोना की वजह से सीमा बंद किए
भूटान के एक लोकल अखबार के संपादक तेनजिंग लमसांग के मुताबिक, भूटान ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए अपनी सीमाएं बंद कर दी है। बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए 21 दिन तक क्वारैंटाइन में रहना जरूरी है। हर साल असम के किसान भूटान जाकर वहां के एक नहर से डोंग में पानी डायवर्ट करते थे। मौजूदा हालात में ऐसा संभव नहीं है, यही वजह है कि किसानों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।

भूटान में भारी बारिश से कई बांधों को नुकसान पहुंचा है। ये फोटो शेरिंग नमग्याल नामके फेसबुक यूजर ने पोस्ट की है।

भारी बारिश से भूटान में सिंचाई से जुड़ी सुविधाओं पर असर
भारी बारिश से भूटान में सिंचाई से जुड़ी सुविधाओं पर असर पड़ा है। कई जगहों पर छोटे नहरों के तटबंध टूट गए हैं। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर प्रशासन इनकी मरम्मत में जुटा है। यह भी किसानों तक पानी नहीं पहुंच पाने की एक वजह बताई जा रही है। अभी तक केंद्र या असम सरकार ने इस पर कुछ भी नहीं कहा है। भूटान सरकार ने भी आधिकारिक तौर पर पानी बंद करने के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह फोटो असम के बक्सा जिले से गुजरने वाली एक नहर की है। इसे स्थानीय लोग डोंग कहते हैं। इन्हीं छोटे नहरों के जरिए भूटान से असम के किसानों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचता है।(फाइल फोटो)


https://ift.tt/2YA9oQq

Comments

Popular Posts

छोटे बच्चों पर भी थी मौलानाओं की नजर:18 साल से कम उम्र के बच्चों को करते थे गुमराह, माइंड वॉश के बाद धर्मांतरण करवाते थे; कानपुर में 14 साल का बच्चा था निशाने पर

https://ift.tt/eA8V8J

केंद्र सरकार ने देशभर के कर्मचारियों के लिए नहीं जारी की गाइडलाइन, सिर्फ एक विभाग के लिए जारी हुए सर्कुलर से फैला कन्फ्यूजन

क्या वायरल : केंद्र सरकार ने देश भर के कर्मचारियों के लिए गाइडलाइन जारी की हैं। जिनके अनुसार एक दिन में अधिकतम 20 लोगों का स्टाफ ही एक ऑफिस में काम करेगा। कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों को ऑफिस नहीं आना होगा। इस तरह के 11 बिंदुओं की गाइडलाइन से जुड़ा एक सर्कुलर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस तरह के ट्वीट वायरल हो रहे हैं https://twitter.com/JantaKaSafar/status/1270232058653261824 https://twitter.com/shubh_tree फैक्ट चेक पड़ताल - सबसे पहले हमने यह क्रॉस चेक किया कि वायरल हो रहा सर्कुलर असली है या नहीं। एएनआई के ऑफिशियल ट्विटरहैंडल पर भी यही सर्कुलर ट्वीट किया गया है। इससे यह स्पष्ट हुआ कि यह फर्जी नहीं है। संभवत: एएनआई द्वारा यह सर्कुलर ट्वीट किए जाने के बाद ही कई न्यूज वेबसाइट्स ने यह खबर पब्लिश की कि केंद्र सरकार ने देश भर के दफ्तरों के लिए गाइडलाइन जारी की हैं। इसके बाद ही सोशल मीडिया पर भी यह खबर वायरल हुुई। -सर्कुलर के पहले पैराग्राफ को ही ध्यान से पढ़ें तो यह समझ आ जाता है कि ये सभी कर्मचारियों के लिए नहीं है। पहले पैराग्राफ की अंतिम लाइन में लिखा है - All officers i...