Skip to main content

परिवार के 32 सदस्यों को कोरोना, 2 की मौत; पत्नी जब ठीक होकर लौटी तो पति की अस्थियों के दर्शन भी नहीं करने दिया गया

कोरोना बीमारी कितनी भयावह है, राजनांदगांव के एक परिवार ने इसे करीब से देखा। परिवार के सभी 32 सदस्य संक्रमित हैं। इनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसीपरिवार की एक महिला ने दैनिक भास्कर काे बताई आपबीती।

महिला ने बताया, 'कोरोना से मेरे पति और ससुर की मौत हो चुकी है। परिवार के सभी 32 सदस्य भी संक्रमित थे। हम जहां रहते हैं, वहां 43 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। एक साथ, एक ही दिन में 49 लोग पॉजिटिव थे। मैं खुद भी 10 दिन तक संक्रमण से जूझती रही हूं। इस बीच मेरे पति और ससुर की मौत हो गई।

जब ठीक होकर लौटी तो पति कीअस्थियों के तक दर्शन नहीं हो सके। परिवार के मुखिया के जाने के बाद जिंदगी में जो संघर्ष आएंगे वो तो अभी बाकी ही हैं, लेकिन उनके इलाज के लिए अपने ही शहर में जो संघर्ष करना पड़ा, उसे कभी नहीं भूल पाउंगी।'

पति संभालते थे पूरे परिवार की जिम्मेदारी
महिला ने बताया,'मेरा घर सेठीनगर में है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी मेरे पति संभालते थे। वे बीमार होने पर भी रोज काम पर जा रहे थे। 12 अप्रैल को अचानक उन्होंने डॉक्टर के पास जाने की बात कही। निजी डॉक्टर के पास इलाज के लिए गए तो उन्होंने इसे वायरल फीवर बता दिया।

सुधार नहीं हुआ तो फिर 13 अप्रैल की सुबह उसी डॉक्टर के पास गए। तब उन्होंने मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में इलाज कराने की बात कही। पूरे दिन तो पति की सेहत ठीक रही, लेकिन रात में अचानक सांस लेने में तकलीफ होने लगी।

14 अप्रैल की रात करीब 11 बजे हास्पिटल पहुंचे। तब किसी ने उन्हें छुआ तक नहीं। सभी उन्हें कोरोना का संदिग्ध बताते रहे। हम इलाज करने की मिन्नत करते रहे। टेस्ट कराने की बात कहकर सभी पीछे हट गए। कौन टेस्ट करेगा, ये किसी ने नहीं बताया।

रात करीब 1 बजे बिना इलाज के वापस घर लौटना पड़ गया। 15 अप्रैल को सुबह कोविड 19 हास्पिटल में कोरोना टेस्ट होने की बात कहकर बुलाया गया। सुबह 7.30 से 10.30 बजे तक बिठाए रखा। इसके बाद बताया कि टेस्ट बसंतपुर के हास्पिटल में होगा।

बीमार पति को लेकर बसंतपुर गई, जहां करीब दो घंटे इंतजार के बाद उन्हे आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया, इसी दौरान उनका सैंपल भी लिया, लेकिन अस्पताल में दाखिल होने के कुछ देर बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अगर समय पर इलाज शुरू कर देते तो शायद उनकी जान बच जाती।'

घर की महिला, बच्चे भी आए कोरोना की चपेट में

मेरे पति का चार भाइयों का परिवार हैं। सभी संयुक्त परिवार की तरह आसपास ही रहते हैं। रोजाना एक-दूसरे से मुलाकात होती है। इसी के चलते परिवार के 32 सदस्य कोरोना से संक्रमित हो गए। मैं खुद पूरे समय अपने पति के साथ रही। इसके चलते संक्रमण ने मुझे भी अपने चपेट में ले लिया। परिवार के बच्चे तक संक्रमित हो गए।

92 साल के ससुर ने इसी संक्रमण के चलते एम्स में दम तोड़ दिया
महिला ने बताया, 'जहां मेरे पति काम करते थे, वहां नागपुर से भी मेहमान आए थे। अकोला से आए दिन सामान पहुंचता। इसमें कई श्रमिक भी आते थे। दुकान में सोशल डिस्टेंसिंग तक की अनेदखी होती रही। यहीं से मेरे पति संक्रमित हुए। दुकान के मालिक की लापरवाही की वजह से दूसरे कर्मचारी भी पॉजिटिव हो गए। उन्होंने खुद होकर काम बंद नहीं कराया।

संक्रमण के खतरे के बाजवूद सभी को काम पर बुलाते रहे। मैंने अपना सबकुछ खो दिया है। इसलिए मैं चाहती हूं कि कोई भी इस बीमारी की अनदेखी न करे। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखे। क्योंकि जरूरत पड़ने पर कोई भी आपकी मदद के लिए आगे नहीं आएगा। आपका सतर्क रहना बहुत जरूरी है।

घर के भीतर भी एक दूसरे से एक निश्चित दूरी, साफ-सफाई और सभी गाइडलाइन का पालन करना जरुरी है। तभी कोरोना से सुरक्षित रहा जा सकता है। पूरे परिवार के संक्रमित होने के बाद ऐसी समझ आ सकी है।'



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
महिला ने बताया कि जहां हम लोग रहते थे, वहां एक साथ एक ही दिन में 49 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वजह यह है कि हम संयुक्त परिवार के तौर पर रहते हैं। -प्रतीकात्मक फोटो


https://ift.tt/2YD3JJo

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...