Skip to main content

पाकिस्तान आर्मी से ट्रेन्ड 5-6 आतंकी बिहार में घुस सकते हैं, राज्य के सभी जिलों में हाई अलर्ट; धमकी भरे ईमेल में गृह मंत्री शाह का नाम

बिहार में आतंकी घुसपैठ के खतरे को देखते हुए स्पेशल ब्रांच ने राज्य के सभी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी नेपाल बॉर्डर से बिहार में घुस सकते हैं। जानकारी के मुताबिक आईएसआई ने 5-6 आतंकियों को भेजने का प्लान बनाया है। इन आतंकियों को पाकिस्तानी सेना से ट्रेनिंग दिलवाई गई है।

आतंकियों की हिट लिस्ट मेंगृह मंत्री समेत भाजपा नेता
इनपुट के मुताबिक नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) के कंट्रोल रूम में एक धमकी भरा ईमेल आया है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दूसरे भाजपा नेताओं को आतंकियों की हिट लिस्ट में बताया गया है।

वीवीआईपी को जिनसे खतरा, उन पर निगरानी के निर्देश
स्पेशल ब्रांच की ओर से जारी हाई अलर्ट में कहा गया है कि कश्मीरी आतंकवादियों, जैश-ए-मोहम्मद, अल कायदा जैसे संगठनों, पाकिस्तान, तालिबान, अफगानिस्तान के मुस्लिम कट्टरपंथियों के मूवमेंट पर नजर रखी जाए। साथ ही इस्लामिक आतंकी संगठनों, लेफ्ट विंग के उग्रवादियों, पूर्वोत्तर के विद्रोही संगठनों और उग्रवादी जो वीवीआईपी के लिए खतरा हो सकते हैं, उन पर नजर रखी जाए।

अलर्ट में कहा गया है कि वीवीआईपी के दौरे पूरे होने तक अपने इलाकों में निगरानी रखें। वीवीआईपी को धमकी भरे पत्र भेजने वाले और वीवीआईपी लोकेशन के आस-पास संदिग्ध स्थितियों में घूमने वालों पर भी नजर रखी जाएगी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
नेपाल बॉर्डर पर गश्त करते सीमा सुरक्षा बल के जवान। (फाइल फोटो)


https://ift.tt/2YDQPLg

Comments

Popular Posts

आठ महीनों में एक हजार से ज्यादा घंटे कोरोना मरीजों के बीच बिताए, फिर भी संक्रमण से सुरक्षित

शहर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 40,522 हो गया है। गुरुवार को 556 नए केस मिले। तीन मरीजों की मौत भी हुई। हालांकि 35 हजार से ज्यादा ठीक भी हो चुके हैं। 12 नवंबर के बाद से जिस तेजी से मरीज मिल रहे हैं, उसने चिंताएं बढ़ा दी हैं। ऐसे में छह हजार से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी मिसाल हैं, जो इन आठ महीनों में एक हजार से ज्यादा घंटे मरीजों के बीच बिता चुके हैं। बमुश्किल 300 संक्रमित हुए। मास्क की सावधानी बरतते हुए ये कोराना से बचे हुए हैं। मरीजों को गले भी लगाती हैं, लेकिन पलभर के लिए मास्क नहीं हटातीं पीपीई किट पहनकर सुबह-शाम मरीजों के पास जाती हूं, उनकी काउंसलिंग भी करती हूं। जरूरत पड़ने पर गले भी लगाती हूं। अस्पताल के मरीज कल्पना दीदी के नाम से जानने लगे। 8 महीने में एक दिन ऐसा नहीं गया, जब कोविड वार्ड न गई हूं, पर हमेशा मास्क और ग्लव्स पहने रही। मास्क तो पलभर के लिए भी नहीं हटाती। इन सुरक्षा साधनों का इस्तेमाल कर कोरोना से बचे रहे। -कल्पना पिल्लई, इंचार्ज सिस्टर अरबिंदो अस्पताल सुबह 8 से रात 10 तक पानी नहीं पीते, ताकि मास्क न हटाना पड़े सात महीने से रोज राउंड ले रहा हूं। सबसे ज्यादा ध्यान मास्...

जिन दुकानों पर अंतिम संस्कार से जुड़ी पूजा सामग्री मिलती थीं, वहां अब पीपीई किट और दस्ताने बिक रहे

निगमबोध घाट पहुंची 32 साल की कुसुम के पिता की मौत आज सुबह ही कोरोना से हुई है। वे दिल्ली के ही एक निजी अस्पताल में बीते पांच दिनों से भर्ती थे। मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने उनके पिता के शव को सील करके अपनी ही गाड़ी से निगमबोध घाट पहुंचाया है। अस्पताल के ही दो कर्मचारी पीपीई किट पहने इस शव को घाट तक लेकर आए हैं। कुसुम ने आखिरी वक्त में अपने पिता का चेहरा भी नहीं देखा था, लिहाजा वे निगमबोध घाट के सेवादारों से हाथ जोड़कर और बिलखते हुए प्रार्थना कर रही हैं कि उन्हें एक आखिरी बार अपने पिता का चेहरा देखने की अनुमति दी जाए। निगमबोध घाट के एक सेवादार कुसुम को समझाते हैं कि कोरोना संक्रमित शवों का चेहरा खोलने की अनुमति नहीं है और ऐसा करने से संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है। लेकिन, अपने पिता के अंतिम दर्शन की कुसुम की जिद को देखते हुए ये सेवादार इसकी अनुमति दे देते हैं। कुसुम के पिता के शव को वापस उसी गाड़ी में कुछ देर के लिए रखा रखा जाता है, जिसमें अस्पताल से उन्हें यहां लाया गया था। पीपीई किट पहने दो लोग शव का चेहरा कुछ सेकंड के लिए खोलते हैं और जल्द ही शव को दोबारा सील करके चिता पर रख द...