Skip to main content

आज रात मरीज 1 करोड़ हो जाएंगे, अच्छी बात ये है कि 54% ठीक हो चुके; भारत में भी 5 लाख संक्रमित, 2.95 लाख स्वस्थ हुए

दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक करोड़ के करीब पहुंच गई है। शुक्रवार को 1,80,573 नए मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या 98,09,064 हो चुकी थी। यही रफ्तार बनी रही तो शनिवार को संक्रमितों की संख्या एक करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।हालांकि, अच्छी बात ये है कि कभी खौफ पैदा करने वाला कोरोना इंसानी इच्छा शक्ति के सामने ठिठक रहा है। संक्रमण लगातार बढ़ने के बावजूद दुनिया में 54% मरीज ठीक हो चुके। मृत्यु दर सिर्फ 5% है। भारत में भी रिकवरी रेट 59% तक पहुंच चुका है।

चीन ने पिछले साल दिसंबर के अंत में कोरोना संक्रमण का पहला केस मिलने की जानकारी दी थी। उसके बाद यह दुनिया के छह महाद्वीपों के 195 देशों में पैर पसार चुका है।27 मई के बाद से रोज सवा लाख से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। संक्रमण फैलने की रफ्तार अभी बेकाबू है, लेकिन मौतों की दर ज्यादातर देशों में नियंत्रित है।

रोजाना मौतें घटीं, अस्पताल में भर्ती होने वाले भी कम
दुनिया में कोरोना से रोज 4599 मौतें हो रही हैं, जबकि अप्रैल में यह आंकड़ा छह हजार से ज्यादा था। मार्च में अस्पताल में भर्ती मरीजों की मृत्यु दर 21% थी, जो घटकर 10% रह गई है। हाल ही में अमेरिकी विशेषज्ञों ने दावा किया था कि संक्रमण बढ़ने के बावजूद मौतों की संख्या कम होने लगता है कि वायरस का म्यूटेशन कमजोर हो रहा है। लेकिन डब्ल्यूएचओ ने इसे नहीं माना है।

  • चीन ने अंधेरे में रखा: चीन ने दुनिया को पहला केस पिछले साल दिसंबर के अंत में बताया। जबकि वहां के विशेषज्ञों ने खुलासा किया कि कोरोना के मामले जुलाई-अगस्त में ही सामने आने लगे थे।
  • अमेरिका अब भी बेकाबू: सबसे ज्यादा सवा लाख मौतों वाले अमेरिका में रोज 40 हजार से अधिक नए मरीज मिल रहे हैं।
  • देर से जागा ब्रिटेन: तीन लाख मरीज और 43 हजार मौतों वाले ब्रिटेन ने कोरोना से निपटने के लिए देरी से कदम उठाया। शुरू में सरकार ने हर्ड इम्युनिटी की बात की। लेकिन हालात बेकाबू होने पर लॉकडाउन लगाना पड़ा।
  • यूरोप में फिर मरीज बढ़े: यूरोप में कोरोना केस फिर बढ़ने लगे हैं। इस हफ्ते महीने में पहली बार केस बढ़े हैं। 20 हजार केस रोज बढ़ रहे हैं और 700 मौतें हो रही हैं।
  • ब्राजील में 4 माह में 55 हजार मौतें:ब्राजील में पिछले 4 माह में 55 हजार मौतें हुई हैं। यह अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है।

भारत में जून में ही 3 लाख मरीज बढ़ गए; सिर्फमहाराष्ट्र में हैं 1.5 लाख केस
देश में संक्रमित 5 लाख के पारहो गए। भारत में 30 जनवरी को केरल में पहला मरीज मिला था। हालांकि, भारत में रिकवरी रेट काफी तेजी से बढ़ रहा है। कुल 2,95,186 मरीज ठीक हो चुके हैं।
देश में कोरोना संक्रमण ने जून में रफ्तार पकड़ी है। 1 जून को यहां 1,92,172 मरीज थे। यानी जून के 26 दिनों में 3,07,557 मरीज बढ़ गए। हालांकि, पिछले एक महीने के दौरान रिकवरी रेट भी 16% बढ़ा है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1,52,765 मरीज हैं।

  • तेलंगाना, आंध्र और हरियाणा में एक महीने के दौरान रिकवरी रेट बढ़ने के बजाय घटा है। तेलंगाना में 23.24, आंध्र में 18.57 और हरियाणा में 0.93 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
  • सबसे संक्रमित 10 राज्यों में मौत की दर गुजरात में सबसे अधिक 5.88% है, तमिलनाडु में सबसे कम।
  • सबसे अधिक आबादी वाले उत्तरप्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में से उप्र में एक हफ्ते में 4% की दर से केस बढ़े हैं। बाकी दोनों जगह 3% रही।
  • प्रति 10 लाख आबादी पर मरीजों के लिहाज से दिल्ली में सबसे ज्यादा मरीज हैं।

कोरोना के खिलाफ जंग तेज
1. अर्थव्यवस्था: भारत समेत 107 देशों में आर्थिक गतिविधियों के लिए 500 लाख करोड़ के पैकेज
कोरोना के कारण दुनियाभर में लंबे समय तक लॉकडाउन रहा। कोरोना से ठीक पहले आईएमएफ ने विश्व जीडीपी 3.3% की दर से बढ़ने का अनुमान जताया था। जो अब -3% रहने की आशंका है। कोरोना के प्रभाव को कम करने और अर्थव्यवस्था फिर पटरी पर लाने के लिए 107 देशों ने 500 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज जारी किए हैं। अमेरिका ने 140 लाख करोड़ तो भारत ने 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज घोषित किए हैं।

2. वैक्सीन: दुनिया में कोरोना की करीब 120 वैक्सीन पर काम शुरू हुआ, 4 पर काम आखिरी चरण में
कोरोना को हराने के लिए दुनिया में करीब 120 वैक्सीन पर काम जारी है। 4 लगभग आखिरी चरण में हैं। एक अमेरिका, दो ब्रिटेन और एक चीन में तैयार हो रही है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और ऑस्ट्रेजेनेका कंपनी की वैक्सीन एजेडडी 1222 से काफी उम्मीदें हैं। यूरोप के कई देश इस पर मिलकर काम कर रहे हैं। अब तक दो चरणों में यह सफल साबित हुई है और अब 800 लोगों पर इसका ट्रायल हो रहा है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Tonight corona patients will become 1 crore, good thing is that 54% are cured; 5 lakhs infected in India, 2.95 lakhs become healthy


https://ift.tt/2YBGG1x

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...