Skip to main content

देश में अगस्त के पहले शुरू नहीं होंगे खेल, ज्यादातर फेडरेशन उसके बाद की प्लानिंग कर रहे; सबसे पहले नेशनल कैंप होंगे

केंद्रीय खेल मंत्रालय खेल की वापसी को लेकर काम कर रहा है। इसके लिए नेशनल फेडरेशन से सुझाव मांगे जा रहे हैं। प्रस्ताव भी बुलाए जा रहे हैं। खेल मंत्री किरेन रिजिजू, खेल सचिव रवि मित्तल और डीजी साई संदीप प्रधान लगातार खेल फेडरेशन के सचिव और अध्यक्षों के साथ बैठक कर रहे हैं।

उन्होंने हाल ही में 15 से अधिक खेल फेडरेशन से चर्चा की। अधिकतर फेडरेशन ने माना कि अगस्त के पहले देश में खेल गतिविधियां शुरू होने की उम्मीद कम ही है। क्योंकि कोविड-19 के केस लगातार बढ़ रहे हैं। आवागमन में भी परेशानी है। इसलिए फेडरेशन वापसी के लिए अगस्त-सितंबर की प्लानिंग कर रहे हैं। भास्कर ने 8 फेडरेशन से वापसी की तैयारी के बारे में जाना...

वेटलिफ्टिंग : कैंप शुरू, नेशनल चैंपियनशिप अक्टूबर में
वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के सेक्रेटरी सहदेव यादव ने बताया, ‘नेशनल कैंप पाटियाला में चल रहा है। जबकि नेशनल चैंपियनशिप अक्टूबर में करवाई जाएगी। अभी अक्टूबर से इंटरनेशनल स्तर पर प्रतियाेगिताएं शुरू होगी। उसी समय नेशनल चैंपियनशिप कराएंगे।’

शूटिंग: 16 जुलाई को फेडरेशन की बैठक में तय करेंगे
नेशनल राइफल एसोसिएशन के सचिव राजीव भाटिया ने बताया, ‘16 जुलाई को फेडरेशन की बैठक होगी, जिसमें कोरोना के हालात पर चर्चा होगी। उसके बाद ही कैंप और नेशनल चैंपियनशिप शुरू किए जाने पर फैसला लिया जाएगा।’ हालांकि संयुक्त सचिव पवन सिंह अगस्त से कैंप शुरू करने की बात कह चुके हैं।

तीरंदाजी: सितंबर से काम शुरू करने की योजना
तीरंदाजी संघ के सचिव प्रमोद चांदूरकर ने कहा, ‘सितंबर के पहले सप्ताह से ट्रेनिंग कैंप शुरू करने की योजना पर काम कर रहे हैं। कैंप में भारतीय टीम के खिलाड़ियों और ओलिंपिक संभावितों को 8-8 की संख्या में बुलाएंगे।’

बिलियर्ड्स-स्नूकर: एसी चलाने की अनुमति चाहिए
बिलियर्ड्स-स्नूकर संघ के सचिव सुनील बजाज ने कहा, ‘सरकार से एयरकंडीशन चलाने की अनुमति का इंतजार है। जैसे ही अनुमति मिल जाती है हम गतिविधियां शुरू कर देंगे। हमें जुलाई अंत तक अनुमति मिलने की उम्मीद है।’

कयाकिंग-केनोइंग: सिर्फ के-1, सी-1 का कैंप
कयाकिंग-केनोइंग संघ के सचिव प्रशांत कुशवाहा ने बताया, ‘पहले चरण में हम के-1 और सी-1 के कैंप ही शुरू करने की योजना पर काम कर रहे हैं। अन्य इवेंट की प्रैक्टिस शुरू नहीं होगी। प्रस्ताव पर खेल मंत्रालय सहमत है।’

जूडो: अगस्त में नेशनल कराने की हमारी तैयारी
जूडो संघ के सचिव मनमोहन जायसवाल ने कहा, ‘हमने तैयारी कर ली है। लेकिन सरकार की अनुमति का इंतजार है। हम अगस्त में नेशनल चैंपियनशिप कराने की योजना बना रहे हैं, यह मंत्रालय की अनुमति पर निर्भर करेगा।’

वूशु: महिला-पुरुष के इवेंट अलग-अलग होंगे
वूशु संघ के सचिव सोहेल अहमद ने कहा, ‘सितंबर में नेशनल की तैयारी कर रहे हैं। जूनियर नेशनल प्राथमिकता है, क्योंकि वर्ल्ड चैंपियनशिप होनी है। महिला, पुरुष की नेशनल चैंपियनशिप अलग-अलग होगी ताकि भीड़ न हो।’

कुश्ती: गाइडलाइन पर हमने रियायत मांगी है
कुश्ती फेडरेशन के संयुक्त सचिव विनोद तोमर ने कहा कि फिलहाल कैंप शुरू करने पर कोई विचार नहीं है क्योंकि हमारा खेल कॉन्टैक्ट स्पोर्ट्स है। सरकार की गाइडलाइन का पालन करना संभव नहीं है, इसलिए रियायत मांगी है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
जेरेमी आइजॉल के साई ट्रेनिंग सेंटर में प्रैक्टिस करता खिलाड़ी।


https://ift.tt/3g655Cl

Comments

Popular Posts

कंगना मामले में हरामखोर का मतलब नॉटी बताकर हाईकोर्ट में घिरे शिवसेना नेता; पुरुषोत्तम ने मर्यादा तोड़ी, पत्नी को पीटा; चीन में जबर्दस्ती कोरोना के टीके

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा का कहना है कि अगर ममता बनर्जी कोरोना संक्रमित होती हैं तो वो उन्हें गले लगा लेंगे। उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत हुई है। वहीं, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह किसानों के धरने में पहुंचे। कहा- भाजपा पूंजीपतियों के हित देखती है। सारा खेल जरूरत का है। बहरहाल, शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ... आज इन 7 इवेंट्स पर रहेगी नजर 1. IPL में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगे। टॉस शाम 7 बजे होगा। मैच शाम साढ़े 7 बजे शुरू होगा। 2. एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शोविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। 3. आज देर रात अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर डोनाल्ड ट्रम्प और जो बाइडेन के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट होगी। 4. प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड में नमामि गंगे मिशन के तहत 6 मेगा प्रोजेक्ट का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिलान्यास करेंगे। 5. मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों समेत 56 सीटों पर उपचुनाव की तारीखें आज तय हो सकती हैं। 6. पंजाब में कृषि विधेयकों के विरोध में प्रदर्शन होगा। इसी मुद्दे पर छ...

पढ़िए, टाइम मैग्जीन की इस हफ्ते की चुनिंदा स्टोरीज सिर्फ एक क्लिक पर

1. कोरोना वायरस महामारी के नए उफान ने डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को बुरी तरह प्रभावित किया है। अमेरिका के 12% स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हुए हैं, वहीं ब्रिटेन में 40% से अधिक डॉक्टर मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं से जूझ रहे हैं। समस्याओं के मुख्य केंद्र जानने के लिए पढ़ें ये लेख... अमेरिका में 800 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत, ब्रिटेन में 40% डॉक्टर मानसिक बीमारियों से पीड़ित 2. टाइम मैग्जीन ने 2020 की सर्वश्रेष्ठ किताबों की सूची जारी की है। इसमें भारतीय मूल की दो लेखिकाओं- मेघा मजूमदार और दीपा अनप्परा के उपन्यासों को शामिल किया है। इनमें से सात किताबों का ब्योरा पेश है इस लेख में... 2020 की 100 सर्वश्रेष्ठ किताबों की सूची, भारतीय मूल के दो लेखकों की किताबें शामिल 3. गेम कंसोल प्ले-स्टेशन का नया स्पाइडरमैन गेम अमेरिका में रंगभेद की झलक को दर्शाता है। प्ले-स्टेशन वीडियो गेम का स्पाइडरमैन अश्वेत है। रोमांच से भरपूर इस गेम का क्या है मुख्य आकर्षण जानें इस लेख में... प्लेस्टेशन वीडियो गेम का स्पाइडरमैन अश्वेत है 4. अमेरिका में कोरोना वायरस के दोबारा तेजी से फैलने के बीच पर्यटन ...

आजाद भारत में जन्म लेने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री मोदी का आज जन्मदिन; 72 साल पहले हैदराबाद का भारत में विलय हुआ था

चायवाले से प्रधानमंत्री पद का विलक्षण सफर तय करने वाले नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्म आज ही के दिन 1950 में हुआ था। गुजरात के वडनगर में एक गरीब परिवार में वे पैदा हुए। पिता दामोदरदास मोदी रेलवे स्टेशन पर चाय बेचा करते थे। नरेंद्र मोदी भी बचपन में उनकी मदद करते थे। मोदी अचानक राजनीति में नहीं आए। आठ साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस से जुड़े। 1971 में संघ का पूर्णकालिक कार्यकर्ता बनने के बाद उनकी राजनीतिक शिक्षा-दीक्षा शुरू हुई। 1975 में आपातकाल के दौरान छिपकर वक्त गुजारना पड़ा। 1985 में भाजपा में संगठन का काम मिला। गुजरात के भुज में आए भूकंप के बाद प्रशासनिक व्यवस्थाएं चरमरा गई थीं, तब 2001 में मोदी को मुख्यमंत्री बनाया गया। गुजरात दंगों को लेकर आरोपों से घिरे। लेकिन, गुजरात के विकास मॉडल को बेस बनाकर केंद्र की राजनीति में आए और 2014 में प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी के तौर पर पहली बार किसी गैर-कांग्रेसी पार्टी यानी भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाई। 2019 में पहले से बेहतर प्रदर्शन के साथ सत्ता में लौटे। हैदराबाद के विलय के 72 साल सरदार पटेल और हैदराबाद के निज...