Skip to main content

दुनिया के दो बड़े देश दोबारा संकट मेंः चीन में 5 लाख लोगों पर वुहान सी सख्ती; अमेरिका में अनलॉक दो हफ्तों में ही फेल

चीन में कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने सरकार की नींद उड़ा दी है। कोरोना के लगातार आ रहे संक्रमण के मामलों को देखते हुए प्रशासन ने कई सख्त उपाय किए हैं। बीजिंग से 150 किमी दूर हुबेई प्रांत में वुहान जैसी सख्ती की गई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह लॉकडाउन एनशिन में लगाया गया है। इससे करीब 5 लाख लोग प्रभावित होंगे। पिछले 24 घंटों में बीजिंग में कोरोना के 14 नए मरीज मिले हैं। जून मध्य से एक फूड मार्केट के कारण मरीज बढ़कर 311 हो गए हैं।

एनशिन की घेराबंदी के बाद प्रशासन ने कहा कि यहां घर से निकलने तक पर पाबंदी होगी। घर का सामान लाने के लिए दिन भर में सिर्फ एक शख्स, एक ही बार बाहर जा सकेगा। किसी भी बाहरी को किसी बिल्डिंग, किसी समुदाय और किसी गाँव में जाने की अनुमति नहीं होगी।

नए मामलों में से एक तिहाई मामलों को मार्केट से बीफ और मटन सेक्शन से जोड़कर देखा जा रहा है। वहां काम करने वाले लोगों को एक महीने के लिए क्वारैंटाइन किया जा रहा है। एनशिन काउंटी से शिंफदी बाजार में ताजे पानी की मछलियां सप्लाई की जाती हैं।

उधर, बीजिंग में स्कूलों को फिर से बंद कर दिया गया है। कई स्थानों पर लॉकडाउन है। बीजिंग से बाहर जाने वाले व्यक्ति को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट देनी होगी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक चीन में 83,512 लोग संक्रमित हैं।


अमेरिका में दो हफ्ते में दोगुनी हुई पॉजिटिव मरीज बढ़ने की दर, 65% संक्रमित बढ़ गए
अमेरिका के कई राज्यों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। लॉज एंजेलिस काउंटी में पॉजिटिव बढ़ने की दर 9% पर पहुंच गई है, जबकि दो हफ्ते पहले यह 5.8% थी। टेक्सास में यह दर 13% है। इससे दो हफ्ते पहले 7% थी। एरिजोना में मई के बाद तेजी से मामले बढ़े हैं। दर औसत 20% रही है। जॉन थॉमस हॉपकिंस ब्लूमबर्ग सेंटर फॉर हेल्थ सिक्योरिटी के मुताबिक, पिछले दो हफ्तों में कोरोना केे मामलों में 65% की बढ़ोतरी हुई है।

रेस्तरां में बैठकर खाने से संक्रमण का खतरा बढ़ा
राज्यों ने अनलॉक के पहले चरण में रेस्तरां, बार और पब खोलने की छूट दी थी। यह संक्रमण बढ़ने की एक बड़ी वजह है। कई राज्यों के अधिकारियों ने इस संबंध में चेतावनी दी है। मिशिगन के हार्पर रेस्तरां और ईस्ट लैंसिंग के ब्रुअप से 70 से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। अलास्का के रेस्तरां में पॉजिटिव मिलने के बाद सैकड़ों लोगों की टेस्टिंग हुई है। कंसास में एक सैलून और बार से कोरोना फैला है। लॉस एंजेलिस में भी नाइटक्लब से 100 से ज्यादा लोग चपेट में आए हैं।

कैलिफोर्निया, टेक्सास, फ्लोरिडा में दोबारा सख्ती
मरीज बढ़ने के बाद कैलिफोर्निया की 8 काउंटी में कारोबारी गतिविधि पर रोक लगा दी गई है, वहीं 7 काउंटी में अनलॉक रोक दिया गया है। टेक्सास में भी रेस्तरां-बार बंद करने पड़े हैं। फ्लोरिडा में युवा बड़ी संख्या में चपेट में आ रहे हैं, इसे देखते हुए बीच बंद किए गए हैं। अब राज्यों के प्रशासन को चिंता फ्रीडम डे वीकेंड की है। 4 जुलाई को अमेरिकी स्वाधीनता दिवस पर जश्न मनता है, इस मौके पर लोगों को रोकना बड़ी चुनौती होगी।

समृद्ध देशों में अमेरिका सर्वाधिक प्रभावित
कोरोना से दुनिया के सभी देश परेशान हैं पर समृद्ध देशों की बात करें तो सबसे ज्यादा असर अमेरिका पर पड़ा है। बाकी देशों में अनलॉक के बाद मरीज मामूली बढ़े हैं। पर अमेरिका में ऐसा नहीं है। ट्रम्प समेत कई राज्यों के गवर्नरों ने चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया। इसलिए संक्रमित 26 लाख से ज्यादा हो चुके हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
बीजिंग से बाहर जाने वाले व्यक्ति को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट देनी होगी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक चीन में 83,512 लोग संक्रमित हैं। -फाइल फोटो


https://ift.tt/2YHrjor

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...