Skip to main content

देशभर में मानसून की दस्तक: बारिश के पहले बादलों ने डाला वादियों में डेरा तो कहीं लोगों के लिए मुसीबत लेकर आया

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले मेंमौसम बदला तो यहां का प्राकृतिक सुंदरताभी खिल उठी। बाल्को से लेमरू जाने वाले पहाड़ी रास्ते पर स्थित कॉफी प्वॉइंट पर शुक्रवार की दोपहर का नजारा कुछ अलग ही दिखा। हल्की बारिश के बीच पारा भी गिरकर 32 डिग्री पर पहुंच गया। जिससे मौसम में दो दिन बाद फिर से ठंडक घुल गई।

शहर में छाए मानसून के बादल

फोटो राजस्थान के सीकर की है। शहर में शुक्रवार को सुबह से ही मानसूनी के बादल छा गए। कुछ ही देर बाद फुहारें शुरूहो गईं। मानसून जैसलमेर के रास्ते अजमेर होते हुए 12 दिन पहले सीकर पहुंचा है।

मानसून के आगमन पर इस तरह उड़ते नजर आएपक्षी

फोटो राजस्थान के चूरूकी है। जिले के लोगों के लिए राहत की खबर है। चूरू में दक्षिणी-पश्चिम मानसून ने पिछले साल की तुलना में 11 दिन पहले दस्तक दे दी है। इसके साथ ही जिले में गर्मी का असर भी पांच डिग्री कम हो गया।मानसून के आगमन पर पक्षी इस तरह उड़ते नजर आए।

फोटो मध्य प्रदेश के भोपाल की है। यहां शुक्रवार को दोपहर बाद तेज बारिश हुई। इस दौरान यहां के श्यामला हिल्स इलाके में युवा मस्ती करते नजर आए।

बाढ़ नियंत्रण के लिए3.14 मीटर खाली किया इंदिरा सागर बांध

फोटो मध्य प्रदेश के खंडवा की है। यहां इंदिरा सागर बांध को तेजी से खाली किया जा रहा है,क्योंकि इस साल मानसून ने समय से दस्तक दे दी। इसी के चलते 1 से 25 जून के बीच 24 करोड़ यूनिट से अधिक बिजली उत्पादन कर 3.14 मीटर तक बांध खाली किया जा चुका है। सबसे ज्यादा बिजली 1 से 10 जून के बीच 14 करोड़ यूनिट बनाई गई।

4 घंटे बारिश के बाद फूट पड़ेझरने

फोटो मध्य प्रदेश के भोपाल की है। प्राकृतिक झरने का यह नजारा शहर की श्यामला हिल्स पहाड़ी का है। शुक्रवार को शहर में 4 घंटे की बारिश के बाद पहाड़ी से 20 फीट ऊंचाई से पानी गिर रहा था।

पहली बारिश ने किया पानी-पानी

फोटो राजस्थान केसीकर की है।ऐसा पहली बार हुआ है, जब मानसून ने तय समय से 13 दिन पहले ही राजस्थान के सभी 13 जिलों को कवर कर लिया है। शुक्रवार को तेज बारिश के बाद सड़कों पर इतना पानी भर गया कि लोगों की बाइक पूरी तरह डूब गई।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Monsoon knocks across the country: Before the rain, the clouds made a camp in the Badis, and then they brought a solution for the people.


https://ift.tt/2ZdqEKr

Comments

Popular Posts

छोटे बच्चों पर भी थी मौलानाओं की नजर:18 साल से कम उम्र के बच्चों को करते थे गुमराह, माइंड वॉश के बाद धर्मांतरण करवाते थे; कानपुर में 14 साल का बच्चा था निशाने पर

https://ift.tt/eA8V8J

केंद्र सरकार ने देशभर के कर्मचारियों के लिए नहीं जारी की गाइडलाइन, सिर्फ एक विभाग के लिए जारी हुए सर्कुलर से फैला कन्फ्यूजन

क्या वायरल : केंद्र सरकार ने देश भर के कर्मचारियों के लिए गाइडलाइन जारी की हैं। जिनके अनुसार एक दिन में अधिकतम 20 लोगों का स्टाफ ही एक ऑफिस में काम करेगा। कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों को ऑफिस नहीं आना होगा। इस तरह के 11 बिंदुओं की गाइडलाइन से जुड़ा एक सर्कुलर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस तरह के ट्वीट वायरल हो रहे हैं https://twitter.com/JantaKaSafar/status/1270232058653261824 https://twitter.com/shubh_tree फैक्ट चेक पड़ताल - सबसे पहले हमने यह क्रॉस चेक किया कि वायरल हो रहा सर्कुलर असली है या नहीं। एएनआई के ऑफिशियल ट्विटरहैंडल पर भी यही सर्कुलर ट्वीट किया गया है। इससे यह स्पष्ट हुआ कि यह फर्जी नहीं है। संभवत: एएनआई द्वारा यह सर्कुलर ट्वीट किए जाने के बाद ही कई न्यूज वेबसाइट्स ने यह खबर पब्लिश की कि केंद्र सरकार ने देश भर के दफ्तरों के लिए गाइडलाइन जारी की हैं। इसके बाद ही सोशल मीडिया पर भी यह खबर वायरल हुुई। -सर्कुलर के पहले पैराग्राफ को ही ध्यान से पढ़ें तो यह समझ आ जाता है कि ये सभी कर्मचारियों के लिए नहीं है। पहले पैराग्राफ की अंतिम लाइन में लिखा है - All officers i...