Skip to main content

देश में 5 दिन में करीब 80 हजार मरीज बढ़े, इनमें 50 हजार सिर्फ दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से; देश में अब तक 4.19 लाख केस

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 लाख 91हजार 168 हो गई। देश में पिछले पांच दिनों में 80 हजार मरीज बढ़े। इनमें, सिर्फ दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में 50701 पॉजिटिव मिले। यह संख्या 70% से ज्यादा है। महाराष्ट्र में पिछले पांच दिन में 19536, दिल्ली में 17034 और तमिलनाडु में 14131 संक्रमित पाए गए। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

उधर, गुरुवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 18 हजार 185 संक्रमित बढ़े और 13 हजार से ज्यादा ठीक हो गए। महाराष्ट्र में भी रिकॉर्ड 4841 पॉजिटिव मिले। अब यहां 1.47 लाख से ज्यादा मरीज हो गए। महाराष्ट्र में कोरोना से 6931 लोगों की जान गई, डेथ रेट 4.69% है। मुंबई में 117 दमकल कर्मी संक्रमित हुए।

5 दिन, जब देश में सबसे ज्यादा मामले बढ़े

तारीख केस
25 जून 18185
24 जून 16753
23 जून 15600
21 जून 15150
20 जून 15918

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश:यहां गुरुवार को 147 संक्रमित मिले और 8 की जान गई। इंदौर में 46 और भोपाल में 32 पॉजिटिव बढ़े। 29 मरीजों के साथ राजभवन परिसर हॉटस्पॉट बन गया। यहां 4 दिन में 15 मामले सामने आए। राज्य में संक्रमितों की संख्या 12 हजार 595 हो गई, इनमें 2434 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 542 लोगों की मौत हुई।

महाराष्ट्र:यहां गुरुवार को 4841 नए मरीज सामने आए और 192 मौतें हुईं। यह 24 घंटे में मिले मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 47 हजार 806 हो गई, इनमें 63 हजार 342 एक्टिव केस हैं। मुंबई में 1365 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।यहां 71 हजार के करीब मरीज मिल चुके हैं, जबकि 4060 ने जान गंवाई। महाराष्ट्र में कोरोना से मौतों की दर 4.69% है।

यह फोटो मुंबई के मलाड ईस्ट के अप्पा पाड़ा इलाके की है। यहां पिछले तीन में 70 से ज्यादा मामले सामने आने के बाद गुरुवार को हेल्थ कैंप लगाया गया। इस दौरान पूरा मेडिकल स्टाफ पीपीई किट पहने नजर आया।

उत्तरप्रदेश: यहां गुरुवार को636 कोरोना मरीज मिले और 15 की जान गई। सहारनपुर जिले में तीन कोरोना मरीज मिले। इसके साथ जिले में 346 हो गए। राज्य में संक्रमितों की संख्या 20 हजार 193 हो गई, इनमें 6463 एक्टिव केस हैं। उधर, सैफई मेडिकल कॉलेज में 2 पॉजिटिव की मौत हो गई। यूपी मेंकोरोना से 611 लोग दम तोड़ चुके हैं।

बिहार:यहां गुरुवार को 215 मामले आए और एक मरीज की मौत हुई। मुजफ्फरपुर में सबसे ज्यादा 28 लोगों कीरिपोर्ट पॉजिटिव आईं। राज्य में अब तक 8488संक्रमित मिल चुके हैं, इनमें 1952 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक56 लोगों की मौत हो चुकी है।
राजस्थान:यहां गुरुवार को 287 मामले सामने आए और 4 लोगों ने दम तोड़ा। जोधपुर में 52,जयपुर में 40 और पाली में 30 मरीज बढ़े। प्रदेश मेंसंक्रमितों का आंकड़ा 16 हजार 296 हो गया, इनमें 3077 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 379 लोग जान गंवा चुके हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
दिल्ली में संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार को 3390 नए मामले सामने आए। वहीं, एक दिन में 17 हजार 305 लोगों की जांच हुई।


https://ift.tt/2NuUB39

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...