Skip to main content

अब तक 5.49 लाख केस; भारत में हर 100 टेस्ट पर औसत 6 मरीज मिल रहे, इस मामले में ब्राजील 45 संक्रमितों के साथ टॉप पर

देश में अब तक 5 लाख 49 हजार 197 कोरोना केस आ चुके हैं। इनमें से आधे से ज्यादा, यानी 3.21 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, 2.12 लाख का इलाज चल रहा है। 16 हजार 486 संक्रमितों ने जान गंवाई है। देश में प्रति 100 टेस्टिंग पर औसतन 6 मरीज मिल रहे हैं। इस मामले में वह सबसे ज्यादा संक्रमित टॉप-5 देशों में तीसरे नंबर पर है। 100 टेस्टिंग पर 45 मरीज के साथ ब्राजील टॉप पर है। इसके बाद अमेरिका, रूस और ब्रिटेन का नंबर है।

अपडेट्स...

  • मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में अब घर-घर जाकर कोरोना जांच की जाएगी। दिल्ली, मुंबई समेत कुछ अन्य जगहों पर ऐसा सर्वे पहले से चल रहा है। लक्षण वाले सदस्यों की सूची तैयार की जाती है और फिर उन पर डॉक्टर की टीम निगरानी रखती है।
  • मणिपुर में 15 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार को इसी घोषणा की। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अभी तक 1092 लोग संक्रमित पाए गए हैं। यहां 660 एक्टिव केस हैं और 432 लोग ठीक हो चुके हैं।
  • बीएसएफने बताया कि पिछले 24 घंटे में फोर्स के 33 पर्सनल कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ अब तक 944 कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 637 लोग स्वस्थ हो गए और पांच की मौत हो गई। 302 एक्टिव केस अभी बचे हैं।

5 राज्यों का हाल

  • मध्यप्रदेश: यहां 167 नए मरीज सामने आए और 4 की जान गई। भोपाल में 41, इंदौर में 32, मुरैना में 18 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 12 हजार 965 हो गई, इनमें से 2444 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 550 लोगों की मौत हुई है।
  • उत्तरप्रदेश: रविवार को राज्य के इटावा में 13 पीएसी जवानों समेत 22, बिजनौर में 20, फर्रुखाबाद में 4,आजमगढ़ में 7 और सोनभद्र में 4 मरीज मिले। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 21 हजार 611 पहुंच गई है। वहीं, इटावा और गाजीपुर में एक-एक मरीज की मौत हो गई।
  • महाराष्ट्र: नवी मुंबई महानगरपालिका ने 29 जून से 5 जुलाई तक शहर में लॉकडाउन बढ़ा दिया है। नवी मुंबई में संक्रमितों का आंकड़ा 5 हजार के पार पहुंच चुका है। वहीं, 194 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच सरकार ने साफ किया है कि हाउसिंग सोसाइटी में काम करने वालों और ड्राइवर की एंट्री पर रोक नहीं लगाई है।
  • राजस्थान: राज्य में रविवार को कोरोना के 175 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें बीकानेर में 44, जयपुर में 26, झुंझुनू में 23, धौलपुर में 18, अलवर में 16, सिरोही में 13, अजमेर में 9, कोटा और राजसमंद में 5-5, बाड़मेर में 4, दौसा और हनुमानगढ़ में 3-3, उदयपुर में 2, करौली में 1 संक्रमित मिला। वंदे भारत मिशन के तहत दूसरे देशों में फंसे 7331 भारतीय राजस्थान लौट चुके हैं। इनमें से अब तक 205 लोग पॉजिटिव मिले हैं।
  • बिहार: राज्य में रविवार दोपहर तक 138 मामले सामने आए। इसके साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9117 हो गई है। इस बीच खबर है कि पटना के पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) के 8 डॉक्टर और 5 नर्स समेत 21 कर्मचारी अब तक संक्रमित हो चुके हैं। शनिवार को भी नर्स समेत तीन कर्मचारी पॉजिटिव मिले थे।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today


https://ift.tt/3dHXZ5B

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...