Skip to main content

कोरोना हॉट स्पॉट मुंबई के बीच बसे गोराई ने अनलॉक में भी महामारी को गांव में नहीं आने दिया

देश में कोरोना के सबसे बड़े हॉटस्पॉट मुंबई की सीमा में आने वाले एक गांव ने इस महामारी के खिलाफ संघर्ष की मिसाल कायम की है। इसने आज तक कोरोना को गांव में प्रवेश करने नहीं दिया है, न लॉकडाउन में और न ही 8 जून को मुंबई अनलॉक होने के बाद। मुंबई मनपा का हिस्सा गोराई गांव एक छोटा टापू है, जो 5 किमी के क्षेत्र में फैला है।

यहां कोरोना से संघर्ष का क्रेडिट गांव की महिलाओं और युवाओं को जाता है। गोराई गांवठन ग्राम पंचायत एसोसिएशन के सरपंच रोसी डिसूजा बताते हैं कि एस्सल वर्ल्ड, वॉटर किंगडम और ग्लोबल विपासना पगोडा गोराई में ही हैं। लोग लॉकडाउन में भी चोरी-छुपे यहां आ-जा रहे थे।

गांव आने वाले रास्तों पर 24 घंटे निगरानी दस्ता तैनात रहने लगा

इसलिए गांव की 40-50 महिलाओं ने गांव आने वाले रास्तों पर बैरिकेटिंग कर दी और 24 घंटे निगरानी दस्ता तैनात रहने लगा। इधर गांव के युवाओं ने 5-5 लोगों के ग्रुप में तीन-तीन घंटे की शिफ्ट में निगरानी दस्तों का गठन किया। लेकिन, जब अनलॉक की घोषणा हुई तो गांव वालों को चिंता होने लगी।

बाहर आने-जाने वालों के साथसख्त सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

फिर भी गांव वालों ने 16 जून तक बैरिकेडिंग और निगरानी जारी रखी। अब बैरिकेडिंग तो हटा ली गई है, लेकिन सख्त सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आज भी बाहर आने-जाने वालों के साथ किया जा रहा है। नतीजा यह हुआ है कि आज तक गांव में एक भी कोराेना पॉजिटिव मामला नहीं आया है।

15 हजार के आबादी वाला गोराई गांव 90% कैथोलिक बहुल है,जो खेती करते हैं। रविवार के दिन गोराई गांव में बड़ी संख्या में लोग मछली खरीदने आते हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
गांव की 40-50 महिलाओं ने गांव आने वाले रास्तों पर बैरिकेटिंग कर दी और 24 घंटे निगरानी दस्ता तैनात रहने लगा। कोरोना से संघर्ष का श्रेय इन्हें ही जाता है।


https://ift.tt/2ZlwpG3

Comments

Popular Posts

रणजी ट्रॉफी में 600 से ज्यादा विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज राजिंदर गोयल नहीं रहे, भारत के लिए एक भी मैच नहीं खेले

रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले राजिंदर गोयल का रविवार को बीमारी के बाद निधन हो गया। 77 साल के बाएं हाथ के स्पिनर राजिंदर ने रणजी में 637 विकेट लिए। अब तक कोई दूसरा गेंदबाज 600+ विकेट नहीं ले सका।बीसीसीआई के अलावा कई पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी मौत पर दुख जताया। बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, ‘‘हमने घरेलू क्रिकेट के दिग्गज को खो दिया। उनका रिकॉर्ड बताता है कि वे कितने शानदार गेंदबाज थे। वे 25 साल से ज्यादा क्रिकेट खेले। इससे पता चलता है कि खेल के लिए उनका समर्पण कितना ज्यादा था।’’ BCCI mourns the sad demise of Shri Rajinder Goel. https://t.co/DeGS2mvsXI pic.twitter.com/2v6EwfTKXy — BCCI (@BCCI) June 21, 2020 उन्होंने रणजी के एक सीजन में 15 बार 25+ विकेट लिए। हरियाणा के राजिंदर ने 157 मैच में 750 विकेट लिए। एक पारी में 55 रन देकर 8 विकेट उनका बेस्ट रहा। उन्होंने 59 बार 5 विकेट और 18 बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया। उन्होंने 1037 रन भी बनाए। वे भारत के लिए एक बार भी नहीं खेले वे पटियाला, पंजाब और दिल्ली से भी खेले। हालांकि, उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका...