Skip to main content

क्या बिल गेट्स शरीर में चिप लगा रहे और संक्रमण से मर गया दाऊद इब्राहिम? झूठी हैं वायरस के नाम पर वायरल ये खबरें

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 5 लाख के पार हो चुकी है। दुनिया भर में कोविड-19 संक्रमित लोगों की संख्या 1 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। जाहिर है कि ये आंकड़े लोगों को डरा रहे हैं। हर पल लोग कोरोना से जुड़ा जरूरी अपडेट लेना चाहते हैं।

मार्च में कोविड-19 के भारत में दस्तक देने के साथ ही इससे जुड़े कई भ्रामक दावों और अफवाहोंका भी दौर शुरू हुआ है।ये दावे कभी कोरोना के इलाज से जुड़ेतो कभी कोविड-19 के बारे में किसी बड़ी हस्ती या संस्था के नाम से बयान वायरल किया गया।

दैनिक भास्कर की फैक्ट चेक टीम इन दावों की पड़ताल कर आप तक सही फैक्ट्स औरसच्चाईपहुंचा रही है। जानें कोरोना वायरस से जुड़े ऐसे ही हाल के 10 बड़े भ्रामक दावों का सच।

1. वायरल दावा- डब्ल्यूएचओ ने कहा कि कोरोना वायरस कमजोर पड़ रहा है।

सामने आई सच्चाई- डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अडेहनोम ग्रेबेयसस ने खुद इस बात का खंडन किया।

पूरी पड़ताल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2. वायरल दावा- गृह मंत्रालय ने देश भर के स्कूल खोलने की अनुमति दे दी है।

सामने आईसच्चाई- गृह मंत्रालय ने कुछ शर्तों के साथ सिर्फ 10वीं और 12वीं की कुछ परीक्षाएं कराने की अनुमति दी थी, स्कूल खोलने की नहीं।

पूरी पड़ताल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

3. वायरल दावा - बिल गेट्स कोरोना टेस्ट के साथ लोगों के शरीर पर चिप लगा रहे हैं , जिससे लोगों पर नजर रखी जा सके।

सामने आईसच्चाई - बिल गेट्स ने लोगों को डिजिटली सर्टिफाइड करने की बात कही थी। न कि शरीर पर चिप लगाने की।

पूरी पड़ताल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

4. वायरल दावा - रिसर्च संस्था आईसीएमआर के नाम से वॉट्सऐप मैसेज, इसमें कहा जा रहा आप एक साल तक बाहर नहीं जा सकते, ऐसे ही कुल 21 दिशा-निर्देश

सामने आईसच्चाई - आईसीएमआर की कोरोना टीम के सदस्य डॉ सुमित अग्रवाल ने ही इस दावे को फर्जी बताया।

पूरी पड़ताल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

5. वायरल दावा 5 - डॉ. रमेश गुप्ता की किताब 'आधुनिक जन्तु विज्ञान' में बरसोंपहलेही कोरोना वायरस कीजानकारी दे दी गई थी।

सामने आईसच्चाई - डॉ. गुप्ता की किताब में सर्दी-जुकाम के लक्षणों को ठीक करने की दवाइयां लिखी हैं, भारत सरकार ने भी इस दावे को फेक बताया पूरी पड़ताल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

पूरी पड़ताल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

6. दावा - एक अखबार की कटिंग शेयर कर दावा किया गया कि शराब पीने वालों को कोरोना वायरस नहीं होगा।

सामने आईसच्चाई - पड़ताल में इस तरह की कोई खबर नहीं मिली। डब्ल्यूएचओ ने अल्कोहल बेस्ड हैंडवॉश का इस्तेमाल करने को कहा, शराब पीकर कोरोना ठीक होने की कोई बात नहीं कही।
पूरी पड़ताल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

7. दावा- डेटॉल को पहले से ही कोविड-19 के बारे में पता था, उनकी बॉटल के पीछे कोरोनावायरस का नाम लिखा है।

सामने आईसच्चाई - कंपनी के कुछ प्रोडक्ट्स को कोरोना वायरस फैमिली के खिलाफ असरकारक बताया गया था। लेकिन, कोविड-19 को लेकर डेटॉल के किसी भी प्रोडक्ट की टेस्टिंग नहीं की गई।

पूरी पड़ताल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

8. दावा -चीन के कोरोना विशेषज्ञ Dr. Li Wenliang मौत से पहले बता गए कि चाय में मौजूद केमिकल कोरोनावायरस को मार सकते हैं।

सामने आईसच्चाई - Dr. Li Wenliang कोरोना वायरस विशेषज्ञ नहीं बल्कि आंखों के विशेषज्ञ थे। उनकी स्वयं की मौत भी कोरोना संक्रमण से ही हुई थी। उनके नाम से वायरल किया गया दावा फर्जी निकला।
पूरी पड़ताल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

9.दावा- कोरोनावायरस का इलाज ताजे उबले लहसुन के पानी से हो सकता है। लहसुन को सात कप पानी में उबालें और पिएं।

सामने आईसच्चाई - डब्ल्यूएचओ ने ट्वीट करके कहा- लहसुन से कोरोनावायरस के इलाज के कोई भी पुख्ता प्रमाण नहीं मिले हैं।

पूरी पड़ताल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

10. दावा - अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसकी पत्नि की कोरोना संक्रमण से कराची के एक अस्पताल में मौत हो गई है।

सामने आई सच्चाई - दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस ने ही स्पष्ट किया है कि न तो दाऊद को कोरोना संक्रमण हुआ है न ही उसकी मौत हुई है।

पूरी पड़ताल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
10 big fake news related to Corona


https://ift.tt/2NC0ziY

Comments

Popular Posts

कंगना मामले में हरामखोर का मतलब नॉटी बताकर हाईकोर्ट में घिरे शिवसेना नेता; पुरुषोत्तम ने मर्यादा तोड़ी, पत्नी को पीटा; चीन में जबर्दस्ती कोरोना के टीके

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा का कहना है कि अगर ममता बनर्जी कोरोना संक्रमित होती हैं तो वो उन्हें गले लगा लेंगे। उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत हुई है। वहीं, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह किसानों के धरने में पहुंचे। कहा- भाजपा पूंजीपतियों के हित देखती है। सारा खेल जरूरत का है। बहरहाल, शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ... आज इन 7 इवेंट्स पर रहेगी नजर 1. IPL में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगे। टॉस शाम 7 बजे होगा। मैच शाम साढ़े 7 बजे शुरू होगा। 2. एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शोविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। 3. आज देर रात अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर डोनाल्ड ट्रम्प और जो बाइडेन के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट होगी। 4. प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड में नमामि गंगे मिशन के तहत 6 मेगा प्रोजेक्ट का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिलान्यास करेंगे। 5. मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों समेत 56 सीटों पर उपचुनाव की तारीखें आज तय हो सकती हैं। 6. पंजाब में कृषि विधेयकों के विरोध में प्रदर्शन होगा। इसी मुद्दे पर छ...

पढ़िए, टाइम मैग्जीन की इस हफ्ते की चुनिंदा स्टोरीज सिर्फ एक क्लिक पर

1. कोरोना वायरस महामारी के नए उफान ने डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को बुरी तरह प्रभावित किया है। अमेरिका के 12% स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हुए हैं, वहीं ब्रिटेन में 40% से अधिक डॉक्टर मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं से जूझ रहे हैं। समस्याओं के मुख्य केंद्र जानने के लिए पढ़ें ये लेख... अमेरिका में 800 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत, ब्रिटेन में 40% डॉक्टर मानसिक बीमारियों से पीड़ित 2. टाइम मैग्जीन ने 2020 की सर्वश्रेष्ठ किताबों की सूची जारी की है। इसमें भारतीय मूल की दो लेखिकाओं- मेघा मजूमदार और दीपा अनप्परा के उपन्यासों को शामिल किया है। इनमें से सात किताबों का ब्योरा पेश है इस लेख में... 2020 की 100 सर्वश्रेष्ठ किताबों की सूची, भारतीय मूल के दो लेखकों की किताबें शामिल 3. गेम कंसोल प्ले-स्टेशन का नया स्पाइडरमैन गेम अमेरिका में रंगभेद की झलक को दर्शाता है। प्ले-स्टेशन वीडियो गेम का स्पाइडरमैन अश्वेत है। रोमांच से भरपूर इस गेम का क्या है मुख्य आकर्षण जानें इस लेख में... प्लेस्टेशन वीडियो गेम का स्पाइडरमैन अश्वेत है 4. अमेरिका में कोरोना वायरस के दोबारा तेजी से फैलने के बीच पर्यटन ...

आजाद भारत में जन्म लेने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री मोदी का आज जन्मदिन; 72 साल पहले हैदराबाद का भारत में विलय हुआ था

चायवाले से प्रधानमंत्री पद का विलक्षण सफर तय करने वाले नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्म आज ही के दिन 1950 में हुआ था। गुजरात के वडनगर में एक गरीब परिवार में वे पैदा हुए। पिता दामोदरदास मोदी रेलवे स्टेशन पर चाय बेचा करते थे। नरेंद्र मोदी भी बचपन में उनकी मदद करते थे। मोदी अचानक राजनीति में नहीं आए। आठ साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस से जुड़े। 1971 में संघ का पूर्णकालिक कार्यकर्ता बनने के बाद उनकी राजनीतिक शिक्षा-दीक्षा शुरू हुई। 1975 में आपातकाल के दौरान छिपकर वक्त गुजारना पड़ा। 1985 में भाजपा में संगठन का काम मिला। गुजरात के भुज में आए भूकंप के बाद प्रशासनिक व्यवस्थाएं चरमरा गई थीं, तब 2001 में मोदी को मुख्यमंत्री बनाया गया। गुजरात दंगों को लेकर आरोपों से घिरे। लेकिन, गुजरात के विकास मॉडल को बेस बनाकर केंद्र की राजनीति में आए और 2014 में प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी के तौर पर पहली बार किसी गैर-कांग्रेसी पार्टी यानी भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाई। 2019 में पहले से बेहतर प्रदर्शन के साथ सत्ता में लौटे। हैदराबाद के विलय के 72 साल सरदार पटेल और हैदराबाद के निज...