Skip to main content

नेपाल के प्रधानमंत्री का आरोप- मुझे सत्ता से हटाना चाहता है भारत, इसके लिए दिल्ली और काठमांडू में साजिश रची जा रही

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओलीने आरोप लगाया है कि भारत उनकी सरकार गिराना चाहता है। ओली के मुताबिक, इसके लिए दिल्ली और काठमांडू में साजिश रची जा रही है। ओली के आरोप ऐसे वक्त सामने आए हैं, जब सत्ता पर काबिज अलायंस में उनके चीन प्रेम की कड़ी आलोचना हो रही है। विरोधियों के ओली पर दो आरोप हैं। पहला- सरकार ने नेपाल की जमीन का बड़ा हिस्सा चीन को सौंप दिया। दूसरा- कोविड-19 से निपटने में सरकार नाकाम रही।

नाकामी छिपाने की कोशिश
नेपाल के अखबार ‘द हिमालय टाइम्स’ के मुताबिक- ओली का अलायंस में जबरदस्त विरोध हो रहा है। वे अब आलोचकों को सुनने और शांत करने के बजायवो पहले की तरह इंडिया कार्ड खेलने की कोशिश कर रहे हैं। यह कुर्सी बचाने की कोशिश है। अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक- ओली ने कहा है कि भारत उनकी सरकार गिराने की साजिश रच रहा है। ऐसा इसलिए है कि उन्होंने लिम्पियाधूरा, लिपूलेख और कालापानी को संविधान संशोधन के जरिए नेपाल के नक्शे में शामिल किया।

ओली ने आखिर कहा क्या था?
रविवार को एक प्रोग्राम के दौरान ओली ने कहा, “भारतीय मीडिया में आपने सुना होगा कि मैं अगले एक या दो हफ्ते में पद से हटा दिया जाऊंगा। इस बारे में वहां काफी बातें की जा रही हैं। भारत सरकार की मशीनरी भी एक्टिव है।” ओली ने कहा- 2016 में मैंने चीन के साथ व्यापार समझौता किया था। इसके बाद मुझे सत्ता से हटा दिया गया था,लेकिनइस बार ऐसा नहीं होगा।

उनके ही सांसद ने आरोप खारिज किए
खास बात ये है कि ओली के आरोपों को चंद मिनट बाद ही उन्हें एक और झटका लगा। उनकी ही पार्टी की सांसद राम कुमारी झनकारी ने कहा- प्रधानमंत्री भारत पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। वो सिर्फ अपनी नाकामियों से लोगों का ध्यान हटाना चाहते हैं। ओली को चीन का कट्टर समर्थक माना जाता है। पार्टी के दूसरे धड़े के नेता पुष्प कमल दहल प्रचंड उनका कई मुद्दों पर विरोध कर रहे हैं। पिछले बुधवार से शनिवार तक पार्टी की मीटिंग चली। इसमें प्रधानमंत्री सिर्फ एक दिन शामिल हुए।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
नरेंद्र मोदी के साथ नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का यह फोटो अप्रैल का है। तब ओली भारत यात्रा पर आए थे। अब वे आरोप लगा रहे हैं कि 2016 की तरह भारत इस बार भी उनकी सरकार गिराना चाहता है। हालांकि, उनकी ही पार्टी ने ये आरोप बेबुनियाद बताए हैं।


https://ift.tt/2BQQ1Kc

Comments

Popular Posts

छोटे बच्चों पर भी थी मौलानाओं की नजर:18 साल से कम उम्र के बच्चों को करते थे गुमराह, माइंड वॉश के बाद धर्मांतरण करवाते थे; कानपुर में 14 साल का बच्चा था निशाने पर

https://ift.tt/eA8V8J

केंद्र सरकार ने देशभर के कर्मचारियों के लिए नहीं जारी की गाइडलाइन, सिर्फ एक विभाग के लिए जारी हुए सर्कुलर से फैला कन्फ्यूजन

क्या वायरल : केंद्र सरकार ने देश भर के कर्मचारियों के लिए गाइडलाइन जारी की हैं। जिनके अनुसार एक दिन में अधिकतम 20 लोगों का स्टाफ ही एक ऑफिस में काम करेगा। कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों को ऑफिस नहीं आना होगा। इस तरह के 11 बिंदुओं की गाइडलाइन से जुड़ा एक सर्कुलर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस तरह के ट्वीट वायरल हो रहे हैं https://twitter.com/JantaKaSafar/status/1270232058653261824 https://twitter.com/shubh_tree फैक्ट चेक पड़ताल - सबसे पहले हमने यह क्रॉस चेक किया कि वायरल हो रहा सर्कुलर असली है या नहीं। एएनआई के ऑफिशियल ट्विटरहैंडल पर भी यही सर्कुलर ट्वीट किया गया है। इससे यह स्पष्ट हुआ कि यह फर्जी नहीं है। संभवत: एएनआई द्वारा यह सर्कुलर ट्वीट किए जाने के बाद ही कई न्यूज वेबसाइट्स ने यह खबर पब्लिश की कि केंद्र सरकार ने देश भर के दफ्तरों के लिए गाइडलाइन जारी की हैं। इसके बाद ही सोशल मीडिया पर भी यह खबर वायरल हुुई। -सर्कुलर के पहले पैराग्राफ को ही ध्यान से पढ़ें तो यह समझ आ जाता है कि ये सभी कर्मचारियों के लिए नहीं है। पहले पैराग्राफ की अंतिम लाइन में लिखा है - All officers i...