Skip to main content

लादेन को शहीद बताने वाले इमरान पर भड़का विपक्ष, सांसद ने कहा- प्रधानमंत्री देश की सुरक्षा के लिए खतरा

संसद में ओसामा बिन लादेन को शहीद बताने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान घर में ही घिर गए। विपक्षी सांसद मुस्तफा नवाज ने इमरान खान को देश की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया। बिलावल भुट्टो के मुताबिक- इमरान ने बता दिया है कि वो कट्टरपंथियों के कितने बड़े समर्थक हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि प्रधानमंत्री शायद ये भूल गए कि लादेन की वजह से ही पाकिस्तान में आतंकवाद फैला।
गुरुवार को इमरान ने एक चर्चा के दौरान लादेन को शहीद बताया था। अब उनके मंत्री प्रधानमंत्री का बचाव कर रहे हैं। फवाद चौधरी ने कहा- हो सकता है प्रधानमंत्री की जुबान फिसल गई हो।

लादेन आतंकी था और रहेगा
पीएमएल-एन नेता और पूर्व विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा- प्रधानमंत्री लादेन को शहीद बताते हैं। लादेन ही वो व्यक्ति था जो आतंकवाद को पाकिस्तान लाया। वो आतंकी था और हमेशा रहेगा। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी यानी पीपीपी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा- इमरान का इतिहास बताता है कि वो हमेशा कट्टरपंथियों का समर्थन करते रहे हैं। अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारों को उन्होंने राहत दी। आर्मी पब्लिक स्कूल पर हमला करने वाले आतंकियों को उन्होंने भागने में मदद की।

इमरान ‘तालिबान खान’
पीपीपी के प्रवक्ता और वरिष्ठ सांसद मुस्तफा नवाज ने कहा, “लादेन को शहीद बताने के बाद इमरान खान साफ तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन गए हैं। अगर लादेन शहीद है तो प्रधानमंत्री ये बताएं कि अल-कायदा ने हमारे जिन बेगुनाह लोगों और सैनिकों को मारा, उनको क्या कहेंगे? इमरान ने साबित कर दिया है कि वो तालिबान खान ही हैं। आखिर वो हमारे युवाओं को क्या मैसेज देना चाहते हैं। इमरान ही वो व्यक्ति हैं जिन्होंने तालिबान को देश में ऑफिस खोलने की मंजूरी दी थी।

बैकफुट पर सरकार
इमरान के बचाव में सरकार भी एक्टिव होती दिखी। उनके स्पेशल एडवाइजर शाहबाज गिल ने कहा- प्रधानमंत्री ने दो बार ये भी कहा था कि लादेन मारा गया था। अकसर चर्चा में रहने वाले मंत्री फवाद चौधरी ने कहा- प्रधानमंत्री के बयान को तूल देना समझ से बाहर है। हो सकता है उनकी जुबान फिसल गई हो।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
इमरान खान ने गुरुवार को संसद में लादेन को शहीद बताया था। अब पाकिस्तान के विपक्षी नेता उन्हें आतंकियों और आतंकवाद का समर्थक बता रहे हैं। अमेरिकी सील कमांडोज ने लादेन को पाकिस्तान के एबटाबाद में 2 मई 2011 को मारा गिराया था। (फाइल)


https://ift.tt/2Nwwq4k

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...