Skip to main content

दखल घटा तो जंगल में लौटी बाघों की बादशाहत, बंगाल टाइगर्स ने फिर हासिल की पारंपरिक विरासत

देश के सबसे पुराने जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में इन दिनों बाघों की स्वतंत्र बादशाहत है। लॉकडाउन में इंसानी दखल बंद है तो बंगाल टाइगर्स ने भी 12 वर्ग किमी के दायरे में अपनी विरासत को दोबारा हासिल कर लिया है। बाघों की तादाद भी 2014 के 215 से बढ़कर 260 हो गई है।

रामगंगा की घाटी में 1318.54 वर्ग किमी में फैले जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में 821.99 वर्ग किमी क्षेत्र बाघों के लिए आरक्षित है। 74 साल के इतिहास में पहली बार पार्क कोरोना के कारण 17 मार्च से 12 जून तक बंद रहा। अनलॉक वन में 8 जून से खोला गया, पर पर्यटक नहीं बढ़े, क्योंकि देश के 31 कोरोना प्रभावित शहरों के पर्यटकों के आने पर रोक है और मानसून के कारण ढिकाला और दुर्गादेवी जोन नहीं खोले गए।

बिजरानी, ढेला, झिरना और पांखरो जोन को भी डे-विजिट के लिए खोला गया

बिजरानी, ढेला, झिरना और पांखरो जोन को भी मात्र डे-विजिट के लिए खोला गया। हालांकि, हर साल बरसात में पर्यटकों के लिए इसे तीन महीने बंद कर दिया जाता है। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर डॉ. विवेक बैनर्जी कहते हैं कि लॉकडाउन अवधि में रॉयल बंगाल टाइगर ने अपनी परंपरागत 12 वर्ग किमी में रहने की विरासत को हासिल किया है।

इसका एक बड़ा कारण निर्विघ्न वातावरण है और अगले तीन महीने इस क्रम में अत्यंत महत्वपूर्ण होंगे। भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सुनील चौधरी बताते हैं कि एक बाघ 12 स्क्वायर किमी के एरिया में रहता है, जिसमें तीन से चार बाघिन होती हैं। एरिया तंग होने से बाघों में आपसी वर्चस्व के लिए संघर्ष होने लगता है, लेकिन जीटीआर में लॉकडाउन अवधि में ऐसी कोई घटना नहीं हुई।

बाघ बढ़ने के बावजूद कोरोना के कारण बजट घटा
जिम कॉर्बेट में बाघों की तादाद बढ़ने के बावजूद बजट घटा दिया गया है। कोरोना के कारण सालाना बजट 17 करोड़ की जगह 14 करोड़ रु कर दिया है। इससे ट्रैप कैमरे, सुरक्षा उपकरण जैसे काम प्रभावित होंगे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
लॉकडाउन के बाद जिम कॉर्बेट पार्क में बिजरानी, ढेला, झिरना और पांखरो जोन को भी डे-विजिट के लिए खोला गया। फोटो- डॉ. विवेक बैनर्जी


https://ift.tt/2NusMbk

Comments

Popular Posts

राम मंदिर की नींव पूजा के लिए 5 अगस्त को पीएम मोदी के पास सिर्फ 32 सेकंड होंगे, ये अभिजीत मुहूर्त उत्तर-दक्षिण का संगम

(विजय उपाध्याय) श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के नींव पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 5 अगस्त को सिर्फ 32 सेकंड होंगे। इस अभिजीत मुहूर्त में 500 साल की कोशिशों को साकार करने की शुरुआत होगी। अभिजीत मुहूर्त में ही श्रीराम का जन्म हुआ था। यह शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में उत्तर-दक्षिण के संगम से निकला है। उत्तर भारत में 5 अगस्त को भाद्रपद और दक्षिण भारत में श्रावण मास है। मुहूर्त का समय 5 अगस्त को मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट के आसपास है। इस मुहूर्त को काशी के प्रकांड विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड ने निकाला है। अभिजीत मुहूर्त में नींव पूजन सुनिश्चित करने के लिए काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी के साथ तीन आचार्य निगाह रखेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी देश के अलग-अलग राज्यों से आए वैदिक आचार्य 3 अगस्त से नींव पूजन शुरू करेंगे। शुरुआत महा-गणेश पूजन से होगी। नींव पूजन में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती समेत सभी राज्यों के सीएम शामिल हैं। 4 अगस्त को ...

लड़की के घरवालों को लड़का पसंद नहीं था, शादी रुकवाने के लिए कोर्ट पहुंचकर बोले- लड़की को कोरोना है, 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुई

(सदाकत पठान) खंडवा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बुधवार को युवक-युवती लव मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने पहुंचे। युवती वकील से बात कर रही थी। तभी उसके परिजन आ गए और बोले- ‘वकील साहब! आप इस लड़की से दूर रहिए, इसे कोरोना है।’ इतना ही नहीं परिजन ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रही है। कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील वीरेंद्र वर्मा ने भी उससे दूरी बना ली। फिर हाथ जोड़कर कहा- ‘आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा।’ इसी दाैरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की काे 14 दिन के लिए हाेम क्वारैंटाइन कर दिया। दरअसल, अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी। जबकि युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने...

पूरे देश में सिर्फ 600 की आबादी बची है, पर लोग हिंदुस्तान नहीं आना चाहते, कहते हैं- यहां बम और भारत में गरीबी मार देगी

मुजीब मशाल/फहीम आबिद. अफगानिस्तान में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू और सिखों की मदद के लिए भारत सरकार कवायद तेज कर रही है। सरकार ने कहा है कि अफगान युद्ध के दौरान वहां हमलों का शिकार हुए हिंदु और सिख समुदाय के वीजा और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है, लेकिन उनका कहना है कि भारत में वापसी का मतलब है गरीबी में रहना। वापसी पर अफगान हिंदू-सिख लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं शनिवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "भारत ने हमलों का शिकार हो रहे अफगान हिंदु और सिख समुदाय की भारत वापसी को सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।" काबुल में भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का मतलब है अफगानिस्तान के हिंदू-सिखों को भारत में वीजा के लिए प्राथमिकता और लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। यहां हमले में मर सकते हैं, लेकिन भारत में गरीबी से मर जाएंगे अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों के वहां पर कई पीढ़ियों से दुकानें और व्यापार हैं। वे अपने दिन अगले हमले की आशंका में बिता रहे हैं। लोगों...